ONE: REIGN OF DYNASTIES का प्रसारण कैसे देखें

ONE Strawweight Muay Thai World Champion Sam-A Gaiyanghadao and his challenger, Josh Tonna

ONE Championship की सितारों से सजे एक और धमाकेदार मार्शल आर्ट्स इवेंट ONE: REIGN OF DYNASTIES के रूप में वापसी होने जा रही है। ये इवेंट शुक्रवार, 9 अक्टूबर को लाइव आएगा।

ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच शो को हेडलाइन करेगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ अपने टाइटल को #1-रैंक के कंटेंडर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

को-मेन इवेंट मैच में #5-रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन का सामना अपराजित स्टार अलेक्सी “द जायंट” टोइवोनन से होगा। इस मैच में डिविजन की रैंकिंग्स दांव पर लगी होगी।

इसके अलावा शो में चार अन्य मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले भी देखने को मिलेंगे।

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: REIGN OF DYNASTIES को 150 से भी ज्यादा देशो में लाइव प्रसारित किया जाएगा। फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर और फोन पर शो का आनंद ले सकते हैं।

इस इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर भी देखी जा सकेगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

इवेंट को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Hotstar पर देखा जा सकता है।

अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports, Kwai, BTV और BesTV पर देख सकते हैं।

वहीं,  SZTV5 पर 16 और 17 अक्टूबर को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो को कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे से IB Sports पर देखा जा सकेगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से RTM TV2 पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports और One Sports+ पर होगा।

इसके अलावा शनिवार, 10 अक्टूबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा Channel 5 पर उसी रात 10 बजे से शो को देखा जा सकता है।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 9:30 बजे से Thairath TV32 इवेंट का दोबारा प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: REIGN OF DYNASTIES का पूरा कार्ड

  • सैम-ए गैयानघादाओ vs. जोश टोना (ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • अलेक्सी टोइवोनन vs. रीस मैकलेरन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • अमीर खान vs. राहुल राजू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • एको रोनी सपुत्रा vs. मुरुगन सिल्वाराजू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैच वेट 63.5 किलोग्राम)
  • डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक vs. हशीगटु (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • रोशन मैनम vs. लिउ पेंग शुआई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहे अपने पिता के लिए जीत दर्ज करना चाहते हैं अमीर खान

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800