28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE का लाइव प्रसारण कैसे देखें

Sitthichai Sitsongpeenong and Davit Kiria face off

साल 2022 की शुरुआत एक धमाकेदार इवेंट के साथ करने के बाद ONE Championship एक और जबरदस्त इवेंट को होस्ट करने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE का सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसके कार्ड में 11 किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों को शामिल किया गया है।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैचों में सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग का सामना डेविट कीरिया और स्मोकिन जो नाटावट की भिड़ंत चिंगिज़ अलाज़ोव से होगी।

इन मैचों के विजेता ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएंगे।

यहां जानिए कि आप अपने देश में ONE: ONLY THE BRAVE को कैसे और कहां देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: ONLY THE BRAVE का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शुक्रवार, 28 जनवरी को इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, अर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 28 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर होगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शुक्रवार, 28 जनवरी को शो के मेन कार्ड को Bleacher Report, B/R App और B/R के यूट्यूब चैनल पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

लीड कार्ड को ONE के Facebook पेज पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 6 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 3 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: ONLY THE BRAVE का प्रसारण समाप्त होने के बाद मेन कार्ड को B/R Live के YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 28 जनवरी को iQiYi और Douyin पर चीनी समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण शुक्रवार, 28 जनवरी को Henan, iQiYi और Douyin पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

साथ ही ONE: ONLY THE BRAVE को SZTV5 पर बुधवार, 2 फरवरी, गुरुवार, 3 फरवरी और शुक्रवार, 4 फरवरी को रात 11 बजे से 12 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

QHTV शनिवार, 26 फरवरी को रात 10:30 से 11:30 बजे तक ONE: ONLY THE BRAVE को दोबारा प्रसारित करेगा।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 28 जनवरी को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 6 बजे से होगी।

वहीं SCTV पर ONE: ONLY THE BRAVE के मेन कार्ड का शुक्रवार, 28 जनवरी को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शुक्रवार, 28 जनवरी को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

शो के मेन कार्ड को आप शुक्रवार, 28 जनवरी को मलेशियाई समयानुसार Skynet पर शाम 7 बजे से देख सकते हैं।

द फिलीपींस

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 28 जनवरी को फिलीपींस के समयानुसार One Sports and One Sports+ पर शाम 6:30 बजे से होगी।

सिंगापुर

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत शुक्रवार, 28 जनवरी को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर शाम 7 बजे से होगी।

थाईलैंड

ONE: ONLY THE BRAVE का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 28 जनवरी को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 6 बजे से होगा।

Thairath TV32 उसी रात 10:40 बजे से शो के मेन कार्ड को प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 28 जनवरी को VieON पर शाम 6 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 28 जनवरी को HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

शो का प्रसारण ONE: ONLY THE BRAVE के लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 6 बजे से होगा।

Jarred Brooks was fired up at ONE: NEXTGEN III following his main event win.

ONE: ONLY THE BRAVE का मेन कार्ड

  • सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग vs. डेविट कीरिया (किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल)
  • जो नाटावट vs. चिंगिज़ अलाज़ोव (किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल)
  • किम जे वूंग vs. टांग काई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • रुसलान एमिलबेक ऊलू vs. झांग लिपेंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • राडे ओपाचिच vs. फ्रांसेस्को क्षाज़ा (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • हिरोबा मिनोवा vs. जैरेड ब्रूक्स (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ONE: ONLY THE BRAVE का लीड कार्ड

  • इवान कोंद्रातेव vs. दोवीदास रिमकुस (किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट)
  • तत्सुमित्सु वाडा vs. वांग शुओ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • एडसन मार्केस vs. हिरोयुकी टेटसुका (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • एंडरसन सिल्वा vs. पॉल इलियट (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइट हेवीवेट)
  • पुरेव ओट्गोनजार्गल vs मिकाइल डे हेसुस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE X में रामज़ानोव के खिलाफ अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे नोंग-ओ

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts