25 जून को ‘ONE Championship: Best Of 2021’ का प्रसारण कैसे देखें

Arjan Bhullar Brandon Vera ONE DANGAL 1920X1280 54

ONE Championship में 2021 के पहले 6 महीनों में जबरदस्त एक्शन देखा गया और फैंस के पास अब उन शानदार सबमिशंस, नॉकआउट्स और तगड़े एक्शन को दोबारा देखने का मौका होगा।

शुक्रवार, 25 जून को “ONE Championship: Best of 2021” का प्रसारण किया जाएगा, जिसमें इस साल के 13 सबसे बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई मुकाबले शामिल होंगे।

यहां जानिए आप अपने देश में “ONE Championship: Best of 2021” को कैसे देख सकते हैं।

Pictures from the MMA fight between Adriano Moraes and Demetrious Johnson

चीन

शो का प्रसारण शुक्रवार, 25 जून को चीनी समयानुसार Great Sports, BesTV और iQiYi पर रात 8:30 बजे शुरू होगा।

BTV शनिवार, 26 जून को शाम 7:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

साथ ही SZTV5 पर शुक्रवार, 2 जुलाई और शनिवार, 3 जुलाई को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

भारत

शो को शुक्रवार, 25 जून के दिन भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

इवेंट का प्रसारण शुक्रवार, 25 जून को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार MAXstream पर शाम 7:30 बजे से शुरु होगा।

मलेशिया

शो की शुरुआत शुक्रवार, 25 जून को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 या RTM Sports पर रात 8:30 बजे से होगी।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण शुक्रवार, 25 जून को फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर शुरू होगा।

इसके अलावा शनिवार, 26 जून को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण शुक्रवार, 25 जून को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 25 जून को HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

Rodtang Jitmuangnon throws an elbow at Danial Williams

ये भी पढ़ें: एनाहाचि को चैलेंज करने के बाद MMA में जाना रोडटंग का लक्ष्य

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled