23 मार्च को ONE 172: Takeru Vs. Rodtang का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देखें

Takeru Segawa Thant Zin ONE Friday Fights 81 52

ONE Championship जापान के इतिहास के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स इवेंट के साथ “उगते हुए सूरज के देश” में वापसी करने जा रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा रविवार, 23 मार्च को ONE 172: Takeru vs. Rodtang का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसे एक बहुप्रतीक्षित फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट हेडलाइन करेगी। इसमें तीन डिविजन के K-1 चैंपियन टकेरु सेगावा का सामना पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन से होगा।

इसके अतिरिक्त कार्ड में पांच धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेंगे। वहीं टॉप जापानी सुपरस्टार्स की टक्कर मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग मैचों में इंटरनेशनल स्टार्स से होगी।

आप ONE 172: Takeru vs. Rodtang के लाइव प्रसारण की जानकारी नीचे पा सकते हैं।

जापान

जापान में रह रहे लोग पूरे ONE 172: Takeru vs. Rodtang इवेंट को पे-पर-व्यू के माध्यम से U-NEXT पर रविवार, 23 मार्च को जापानी समयानुसार शाम 4 बजे से देख सकते हैं।

पहली दो बाउट्स ONE Championship के फेसबुक पेज, ONE Championship के यूट्यूब चैनल और U-NEXT पर शाम 4 बजे से मुफ्त देखी जा सकती हैं।

दूसरी बाउट के बाद से इवेंट को सिर्फ पे-पर-व्यू के जरिए U-NEXT पर लाइव देखा जा सकेगा। 

अगर आप साइटामा सुपर एरीना में जाकर इवेंट देखना चाहते हैं, तो यहां से टिकटें खरीद सकते हैं।

दुनिया के बाकी देशों में

जापान से बाहर रह रहे लोग ONE 172: Takeru vs. Rodtang को पे-पर-व्यू के जरिए Watch.ONEFC.com पर रविवार, 23 मार्च को 3 a.m. ET/12 a.m. PT समयानुसार देख सकते हैं। भारत में इस इवेंट को 23 मार्च की दोपहर 1:30 बजे से पे-पर-व्यू के जरिए देखा जा सकेगा।

पहली दो बाउट्स ONE Championship के फेसबुक पेज, ONE Championship के यूट्यूब चैनल और Watch.ONEFC.com पर 3 a.m. ET/12 a.m. PT समयानुसार मुफ्त देखी जा सकती हैं। 

दूसरी बाउट के बाद से इवेंट को सिर्फ पे-पर-व्यू के जरिए Watch.ONEFC.com पर लाइव देखा जा सकेगा। 

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130