3 जून को ONE 158: Tawanchai Vs. Larsen का लाइव प्रसारण कैसे देखें

220603 SG web 1800x1200px 1

ONE Championship के युवा स्टार्स रैंकिंग्स में जगह बनाने और वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं और शुक्रवार, 3 जून को उनके पास ग्लोबल स्टेज पर छाप छोड़ने का मौका होगा।

ONE 158: Tawanchai vs. Larsen को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

मेन इवेंट में #5 रैंक के कंटेंडर तवनचाई पीके.साइन्चाई का सामना ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर बाउट में निकलस लारसेन से होगा।

इवेंट में इसके अलावा टॉप-5 बेंटमवेट MMA कंटेंडर्स फैब्रिसियो एंड्राडे और क्वोन वोन इल की भिड़ंत और 13 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा की वापसी भी देखने को मिलेगी।

यहां जानिए आप ONE 158 को अपने देश में कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE 158: Tawanchai vs. Larsen का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शुक्रवार, 3 जून को इवेंट को watch.onefc.com और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जिसके लीड कार्ड की शुरुआत सिंगापुर के समयानुसार शाम 5:30 बजे से होगी।

*नोट: भारत, जापान, कोरिया, इटली और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 3 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर शाम 6 बजे से शुरू होगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शुक्रवार, 3 जून को शो के लीड कार्ड को watch.onefc.com या ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार रात 2:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

मेन कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com या ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 8:30 और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा।

चीन

ONE 158 के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 3 जून को iQiYi, Douyin और Kuaishou पर चीनी समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण BTV, Henan, iQiYi, Douyin और Kuaishou पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

साथ ही SZTV5 पर बुधवार, 8 जून, गुरुवार, 9 जून और शुक्रवार, 10 जून को रात 10:45 बजे से 11:45 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

QHTV पर शनिवार, 25 जून, शनिवार, 2 जुलाई और शनिवार, 9 जुलाई को रात 10:30 से 11:30 बजे तक ONE 158 को दोबारा देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 3 जून को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 4:30 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इटली

शुक्रवार, 3 जून को लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत सेंट्रल यूरोपियन समर टाइम के अनुसार Eleven Sports पर सुबह 11:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को दोपहर 2:30 बजे से Eleven Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर रात 9:30 बजे से होगी।

कोरिया

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत कोरियाई स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 6:30 बजे से Coupang Play पर होगी।

मेन कार्ड को रात 9:30 बजे से Coupang Play और IB Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शुक्रवार, 3 जून को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

लीड कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com और ONE Super App पर शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

इवेंट के मेन कार्ड का प्रसारण Skynet पर म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से होगा।

लीड कार्ड को दोपहर 4 बजे से watch.onefc.com और ONE Super App पर देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड स्टैंडर्ड समयानुसार मेन कार्ड शनिवार, 4 जून को Spark Sport पर देर रात 1 बजे से लाइव आएगा।

द फिलीपींस

शुक्रवार, 3 जून को लीड कार्ड फिलीपींस स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 5:30 बजे से One Sports और One Sports+ पर प्रसारित होगा।

मेन कार्ड को रात 8:30 बजे से One Sports और One Sports+ पर लाइव देखा जा सकता है।

सिंगापुर

शो को लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 3 जून के दिन सिंगापुर समयानुसार 5:30 बजे से meWATCH पर लाइव देखा जा सकता है।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 से होगा।

थाईलैंड

ONE 158 का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 3 जून को AIS Play पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगी।

Thairath TV32 उसी रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 3 जून को VieON पर शाम 4:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार HTV The Thao और VieON पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE 158: Tawanchai vs. Larsen का मेन कार्ड

  • तवनचाई पीके.साइन्चाई vs. निकलस लारसेन (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • क्वोन वोन इल vs. फैब्रिसियो एंड्राडे (MMA – बेंटमवेट)
  • रीस मैकलेरन vs. शी वेई (MMA – फ्लाइवेट)
  • काइरत अख्मेतोव vs. तत्सुमित्सु वाडा (MMA – फ्लाइवेट)
  • राडे ओपाचिच vs. ग्युटो इनोसेंटे (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • एलेक्स सिल्वा vs. एड्रियन मैथिस (MMA – स्ट्रॉवेट)

ONE 158: Tawanchai vs. Larsen का लीड कार्ड

  • योडकाइकेउ फेयरटेक्स vs. गुरदर्शन मंगत (MMA – फ्लाइवेट)
  • मारौआन टूटू vs. कॉन्स्टेंटाइन रुसु (किकबॉक्सिंग – लाइटवेट)
  • मार्कस अल्मेडा vs. साइमन कारसन (MMA – हेवीवेट)
  • ओडी डेलेनी vs. मेहदी बार्घी (MMA – हेवीवेट)
  • ड्यूक डिडिएर vs. जासुर मिर्ज़ामुहामेदोव (MMA – फ्लाइवेट)
  • जेनेलिन ओलसिम vs. जूली मेज़ाबार्बा (MMA – एटमवेट)
  • किम क्युंग लॉक vs. एडसन मार्केस (MMA – लाइटवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
collage
abdullarambo
Worapon SoeLinOo OFF139 Faceoff 1920X1280 scaled
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Mohammad Siasarani And Pedro Dantas 1 scaled
Pompet Decho Faceoff 1920X1280 scaled
Yodlekpet Or Atchariya Pompet Panthonggym 3 scaled
Superbon Masaaki Noiri ONE 173 33 scaled
Jonathan Di Bella Prajanchai PK Saenchai ONE Fight Night 36 16 scaled