वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले जैरेड ब्रूक्स से नहीं उलझना चाहते जोशुआ पैचीओ – ‘वो मुझे भावुक करना चाहते हैं’

ONE Strawweight World Champion Joshua Pacio

जोशुआ पैचीओ के अगले ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस को आने में भले ही काफी समय लग गया हो, लेकिन इससे उन्हें अपनी तैयारी के लिए काफी सारा समय मिल गया है।

Team Lakay से मौजूदा किंग शनिवार, 3 दिसंबर को ONE 164 के मेन इवेंट में #1 रैंक के कंटेंडर जैरेड ब्रूक्स का सामना करेंगे। तेजी से उभरते अमेरिकी एथलीट ने संगठन में 3 शानदार जीत हासिल करके खिताब के लिए चुनौती देने का मौका प्राप्त किया है।

दोनों एथलीट्स का सामना इससे पहले इस साल की शुरुआत में होने वाला था। ऐसे में फिलीपींस में मनीला के द मॉल ऑफ एशिया एरीना में “द मंकी गॉड” से दो-दो हाथ करने के लिए पैचीओ अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

“द पैशन” ने कहा:

“मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं। आखिरकार ये बाउट होने जा रही है। पहले ये मुकाबला 3 जून को होने वाला था। फिर मुझे लगा कि ये सितंबर में होने जा रहा है। मैं खुद को इसके लिए तैयार रखे हुए था, लेकिन अब दिसंबर में अंतत: ये होने जा रहा है।

“मुझे लगता है कि फाइट के आगे बढ़ने से मुझे किसी ना किसी तरह से फायदा ही मिला है क्योंकि इससे मुझे और ज्यादा तैयारी करने का समय मिल गया। अब फाइट में कुछ ही सप्ताह बचे हैं और मुझे लग रहा है कि मैं 100 प्रतिशत तैयार हूं। सारी चीजें भी पूरी तरह से तैयार हैं। मेरा हमेशा से लक्ष्य पूर्ण रूप से एक मार्शल आर्टिस्ट बनने का रहा है। अब मैं पूरी तरह से तैयार हूं, भले ही ये मैच कैसा भी रहे।”

ब्रूक्स ने नवंबर 2021 में ONE में डेब्यू किया था और सर्कल में पहली बार नजर आने से पहले ही उन्होंने पैचीओ के रेडार पर खुद को ला दिया था।

ऐसे में हर जीत के साथ आत्मविश्वास से भरे अमेरिकी फाइटर, “द पैशन” की स्ट्रॉवेट MMA बेल्ट पर कब्जा जमाकर उनको बेताज करने के लिए बहुत अधिक मुखर हो गए। फिर भी फिलीपीनो स्टार उनके साथ जुबानी जंग में शामिल नहीं हुए थे।

इसकी बजाय वो वर्तमान में अपने काम को पूरा करने में ध्यान लगाना चाहते हैं।

पैचीओ ने बताया:

“मुझे पता है कि वो जो कर रहे हैं, वो उनके मुकाबला करने का एक साइकोलॉजिकल हिस्सा है। वो माइंड गेम खेल रहे हैं, लेकिन मैं एक एथलीट के तौर पर उनका सम्मान करता हूं और मुझे पता है कि वो भी एक एथलीट के तौर पर मेरा सम्मान करते हैं। मैं इस मुकाबले में बिना भावुक हुए शामिल होना चाहता हूं क्योंकि मुझे पता है कि वो मुझे भावुक बनाना चाहते हैं। अगर मैं ज्यादा भावुक हो गया तो वो मुझे शायद अपने जाल में फंसा लेंगे।”

जैरेड ब्रूक्स के रेसलिंग हमलों से बचने के लिए तैयार हैं जोशुआ पैचीओ

ONE में जैरेड ब्रूक्स के प्रभावशाली सफर में उनकी रेसलिंग का काफी बड़ा हाथ रहा है। इसके चलते ही वो चोटी के तीन प्रतिद्वंदियों पर लगातार 3 जीत हासिल कर पाए हैं।

भले ही जोशुआ पैचीओ को पता हो कि वो अपने प्रतिद्वंदी के टेकडाउंस और ग्रैपलिंग के लिए तैयार हैं, लेकिन उनका मानना है कि उनकी अपनी तैयारियां किसी भी चुनैतियों से निपटने के लिए काफी हैं।

फिलीपीनो एथलीट ने कहा:

“जाहिर है कि उनकी रेसलिंग परेशानी खड़ी करने वाली है, लेकिन मैंने इसके लिए कड़ी ट्रेनिंग ली हुई है। हम इसके लिए तैयार हैं, लेकिन मुझे भी उनके लिए परेशानी से कम ना समझिए।

“मेरे पास भी ऐसे पैंतरे हैं, जो मैंने अभी तक नहीं दिखाए हैं। मुझे पता है कि ये काफी तगड़ी फाइट होने वाली है। ऐसे में मैं उन चीजों का प्रदर्शन कर पाऊंगा, जो मैंने पिछले कुछ साल में सीखी हैं।”

पैचीओ के पास ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल अप्रैल 2019 से मौजूद है। इस बीच वो डिविजन के तीन सबसे खतरनाक चैलेंजर्स के खिलाफ सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव कर चुके हैं।

ऐसे में भले ही ब्रूक्स अपनी सबसे अच्छी फॉर्म में हों और उनसे बेल्ट पर कब्जा जमाने की उम्मीद की जा रही हो, लेकिन “द पैशन” उन्हें और दुनिया भर के फैंस को ये याद जरूर दिलाना चाहेंगे कि वो भी किसी कारण के चलते ही लंबे समय से शिखर पर बने हुए हैं।

26 साल के एथलीट ने आगे कहा:

“ये मुकाबला इस बात से तय होगा कि कौन बेल्ट को ज्यादा पाना चाहता है। यहां मैं चैंपियन हूं और ये बात मैं उनको साबित करके दिखा दूंगा।

“मैं फिनिश की ताक में नहीं हूं। मैं नॉकआउट या सबमिशन की तलाश में नहीं हूं। मैं अपने सुधरे हुए गेम का हर तरह से प्रदर्शन करना चाहता हूं। और जब मुकाबला खत्म होगा तो मेरा ही हाथ ऊपर की ओर उठाया जाएगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.