ONE: WINTER WARRIORS II के लीड कार्ड में फाइट करेंगे हैडा और एंड्राडे

MMA fighter Fabricio Andrade and kickboxer Mustapha Haida

ONE Championship द्वारा WINTER WARRIORS सीरीज के दूसरे इवेंट में अब ज्यादा एक्शन जोड़ा गया है।

शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II में अब लीड कार्ड भी शामिल होगा।

मेन कार्ड से पहले 6 बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स 3 धमाकेदार मुकाबलों का हिस्सा बनने वाले हैं और वो सभी साल 2021 का यादगार तरीके से अंत करना चाहेंगे।

लीड कार्ड को ONE Super Series लाइटवेट किकबॉक्सिंग मुकाबला हेडलाइन करेगा, जिसमें पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा और प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे जर्मन स्टार आरियन “गेम ओवर” सादिकोविच का मुकाबला हेडलाइन करेगा।

वहीं #4 रैंक के बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे अपनी 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक को बेहतर करना चाहेंगे, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें चीनी एथलीट “द अंडरडॉग” ली काई वेन को हराना होगा।

लीड कार्ड के शुरुआती मैच में #3 रैंक के स्ट्रॉवेट मॉय थाई कंटेंडर जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी की भिड़ंत ONE Super Series स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे असाही शिनागावा से होगी।

यहां जानिए ONE: WINTER WARRIORS II में किसका सामना किससे होगा।

Italian Muay Thai fighter Joseph Lasiri fights former ONE World Title challenger Rocky Ogden at ONE: INSIDE THE MATRIX IV

ONE: WINTER WARRIORS II का मेन कार्ड

  • डैनी किंगड vs. काइरत अख्मेतोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • केविन बेलिंगोन vs. क्वोन वोन इल (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • विटाली बिगडैश vs. फैन रोंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 95 किलोग्राम)
  • ज़ेबज़्टियन कडेस्टम vs. मुराद रामज़ानोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • मार्क स्टीफन लोमन vs. युसुप सादुलेव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • झानलो मार्क सांगियाओ vs. पॉल लुमिहि (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ONE: WINTER WARRIORS II का लीड कार्ड

  • मुस्तफा हैडा vs. आरियन सादिकोविच (किकबॉक्सिंग – लाइटवेट)
  • फैब्रिसियो एंड्राडे vs. ली काई वेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • जोसेफ लसीरी vs. असाही शिनागावा (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)

ये भी पढ़ें: 3 बड़ी बातें जो हमें ONE: WINTER WARRIORS के जरिए पता चलीं

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata