गुरदर्शन मंगत ने खुद में आए बदलावों की प्रेरणादायक कहानी शेयर की

Top India Mixed Martial Artist Gurdarshan Mangat

मार्शल आर्ट्स के बारे में लोगों को अक्सर गलतफहमी रहती है कि ये सिर्फ फाइटिंग करने की एक कला है लेकिन ऐसा नहीं है। मार्शल आर्ट्स की वजह से ना सिर्फ शारीरिक बदलाव हासिल किया जा सकता है बल्कि ये मानसिक रूप से भी मजबूत बनाने में मदद करता है।

भारत के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने 2004 और 2017 की फोटो व उस समय अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति के बारे में बात की।

“सेंट लॉयन” ने पोस्ट में लिखा, “एक ही इंसान लेकिन दो अलग-अलग कहानियां। ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस रास्ते को चुनते हैं और मंजिल तक पहुंचने के लिए क्या कर गुजर सकते हैं।”

“खुद में लगातार सुधार करना चुनौती भरा काम होता है इसलिए काफी सारे लोग एक जगह ही फंसे रह जाते हैं लेकिन जो लोग मुश्किल रास्ते चुनते हैं, वो असल जिंदगी से रूबरू हो पाते हैं।”

आपको बता दें कि एक समय पर Battlefield Fight League फेदरवेट चैंपियन शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे थे, मगर 22 साल की उम्र में वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के प्रति आकर्षित हुए और फिर उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई।

ये भी पढ़ें: गुरदर्शन मंगत ने अपने ONE डेब्यू से 24 घंटे पहले हुई परेशानी के बारे में बताया

न्यूज़ में और

Worapon Lukjaoporongtom Arthur Brossier ONE Friday Fights 145 2 scaled
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 40 scaled
rodtak
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 3
Chatpichit Tubtimthong OFF144 1920X1280 scaled
Nazareth Lalthazuala Masaki Suzuki ONE Friday Fights 135 4
Allycia Hellen Rodrigues Johanna Persson ONE Fight Night 33 7 scaled