2 अगस्त को होने वाले ONE Friday Fights 73 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Worapon Sor Dechapan Hiroki Kasahara ONE Friday Fights 53 26 scaled

शुक्रवार, 2 अगस्त को होने वाले ONE Friday Fights 73 में शानदार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में 12 मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स होंगी।

मेन इवेंट में वोरापोन सोर डेचापैन का सामना 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी से होगा।

वोरापोन को मई 2023 में किए अपने डेब्यू मैच में हार का सामना करना पड़ा और तब से वो शानदार रहे हैं। 23 वर्षीय स्टार ने हेड किक लगाकर स्लाटान जित्मुआंगनोन को नॉकआउट किया और इस साल फरवरी में हिरोकी कसाहारा पर जीत हासिल की।

वोरापोन इसी तरह ONE Friday Fights में अपने शानदार प्रदर्शन के क्रम को जारी रखना चाहेंगे।

पैनरिट की बात करें तो वो वीकली इवेंट सीरीज में छह बार नजर आए हैं, लेकिन उनके लिए नतीजे मिले-जुले रहे हैं।

27 वर्षीय स्टार को पहले चार मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लगातार दो मैचों को अपने नाम किया है।

वो सुपरबोन के साथ Superbon Training Camp में ट्रेनिंग करते हैं।

इससे पहले सैनपेट सोर सलाचीप अपने अपराजित रिकॉर्ड को वटचाराफोन सिंघा माविन के खिलाफ कायम रखने का प्रयास करेंगे।

24 वर्षीय सैनपेट ONE में आने के बाद से 2-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं, लेकिन उन्हें इस बार Omnoi Stadium चैंपियन के रूप में कड़ी चुनौती मिलने जा रही है।

दोनों ने ही ONE में अपनी नॉकआउट पावर से फैंस को रुबरु करवाया है और 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच से वो छाप छोड़ना चाहेंगे।

अन्य मॉय थाई मैचों को देखें तो 128-पाउंड कैचवेट रीमैच में विन सिटयानिम और ज़ेवियर गोंज़ालेज़ आमने-सामने होंगे। वहीं नॉकआउट आर्टिस्ट सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप वापसी करते हुए डेब्यू कर रहे जेनचर्न्ग पमपैनमुआंग से टक्कर लेंगे।

इंग्लैंड से दो WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस इस इवेंट में दिखेंगे। जहां एक तरफ रिकार्डो ब्रावो का सामना जॉर्ज जार्विस से लाइटवेट किकबॉक्सिंग बाउट में होगा तो वहीं एल्फी पोंटिंग का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में सोनराक फेयरटेक्स से होगा।

अन्य किकबॉक्सिंग मुकाबले में उज़्बेकिस्तान के इलाशेव दोस्तोनबैक की टक्कर बेंटमवेट मैच में जापान के टासुकु योनेकावा और थाईलैंड के फहजारत सोर डेचापैन का सामना 119-पाउंड कैचवेट मुकाबले में कुरोदा नाओया से होगा।

MMA मैंच में रूस के खालिम नज़रुलोएव उज़्बेकिस्तान के झामोलिद्दीन रखमोनझोनोव का सामना फ्लाइवेट और बुल्गारिया के एंटोनियो बुशेव की भिड़ंत लाइटवेट फाइट में ईरानी फाइटर मोहम्मद फाहमी से होगी।

ONE Friday Fights 73 का फुल फाइट कार्ड

  • वोरापोन सोर डेचापैन vs. पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी (मॉय थाई – 142 पाउंड कैचवेट) 
  • सैनपेट सोर सलाचीप vs. वटचाराफोन सिंघा माविन (मॉय थाई – 130 पाउंड कैचवेट) 
  • विन सिटयानिम vs. ज़ेवियर गोंज़ालेज़ (मॉय थाई – 128 पाउंड कैचवेट) 
  • सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप vs. जेनचर्न्ग पमपैनमुआंग (मॉय थाई – 131 पाउंड कैचवेट) 
  • फिन चोर केटविना vs. टोयोटा ईगलमॉयथाई (मॉय थाई – एटमवेट) 
  • सुंगप्रब लुकपिचिट vs. पेटमाई एमसी सुपरलैक मॉयथाई (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट) 
  • रिकार्डो ब्रावो vs. जॉर्ज जार्विस (किकबॉक्सिंग – लाइटवेट) 
  • सोनराक फेयरटेक्स vs. एल्फी पोंटिंग (मॉय थाई – फ्लाइवेट) 
  • इलाशेव दोस्तोनबैक vs. टासुकु योनेकावा (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट) 
  • फहजारत सोर डेचापैन vs. कुरोदा नाओया (किकबॉक्सिंग – 119 पाउंड कैचवेट) 
  • खालिम नज़रुलोएव vs. झामोलिद्दीन रखमोनझोनोव (MMA – फ्लाइवेट) 
  • एंटोनियो बुशेव vs. मोहम्मद फाहमी (MMA – लाइटवेट) 

किकबॉक्सिंग में और

Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153