14 जून को होने वाले ONE Friday Fights 67 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Nakrob Fairtex Muangthai PK Saenchai ONE Friday Fights 10

ONE Friday Fights 67 में होने वाली सभी फाइट्स की घोषणा कर दी गई है, जिसमें शुरु से लेकर अंत तक दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।

14 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में 12 मॉय थाई और MMA मुकाबले होंगे।

मेन इवेंट के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में उभरते हुए थाई स्टार नाकरोब फेयरटेक्स का सामना रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट तगीर खलीलोव से होगा।

ONE Friday Fights के आठ धमाकेदार मैचों में शामिल रहे नाकरोब को अभी तक सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने खुद को एक बेहतरीन फाइटर के रूप में स्थापित कर लिया है।

नाकरोब ONE के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के लिए अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे, लेकिन उनके रास्ते में खलीलोव के रूप में कड़ी चुनौती होगी।

वहीं रुसी स्टार की बात करें तो वो भी कुछ कम नहीं हैं। उन्होंने पहले ONE वर्ल्ड चैंपियंस रोडटंग जित्मुआंगनोन और सुपरलैक कियातमू9 का सामना किया है। उनके घातक कॉम्बिनेशन उन्हें फ्लाइवेट डिविजन का एक दमदार फाइटर बनाते हैं।

इससे पहले 136-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में थाई स्टार्स सिबसन नोखाओ कोरमोर11 और पेडंग लुक्जाओपोरोंगटॉम आमने-सामने होंगे।

ONE Friday Fights में सिबसन ने लगातार चार फाइट जीतकर शानदार शुरुआत की, लेकिन जनवरी में उन्हें संगठन में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

तकनीक के महारथी और लॉन्ग रेंज से किक और पास रहकर एल्बोज़ लगाने में सक्षम 29 वर्षीय स्टार का सामना पेडंग के रूप में बहुत कठिन चुनौती से होगा।

वहीं थाई स्टार कोंगक्लाई एनीमॉयथाई प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे ओटिस वाघोर्न को 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में टक्कर देंगे।

WKO K-1 और WBC मॉय थाई नेशनल चैंपियन वाघोर्न ने खुद को ग्रेट ब्रिटेन के टॉप स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में खुद को साबित किया है। वो ONE में शानदार डेब्यू कर अपनी ताकत दिखाना चाहेंगे।

फैंस को अपराजित रूसी सनसनी इदरिस अब्दुराशिदोव और उभरते हुए 22 वर्षीय स्टार कज़ाकबाई तिलेनोव के मैच को मिस नहीं करना चाहिए।

अब्दुराशिदोव एक सम्मानित सैम्बो प्रतियोगी हैं और अपनी पहली तीन प्रोफेशनल MMA फाइट्स में उन्हें पहले राउंड में स्टॉपेज से जीत मिली हैं और वो इसी क्रम को जारी रखना चाहेंगे।

तिलेनोव की बात करें तो वो बहुत ही खतरनाक सबमिशन आर्टिस्ट हैं और इवान पारशिकोव के रूप में एक मजबूत फाइटर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराने के बाद इस मैच में उतरेंगे।

सभी मैचों की जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 67 का पूरा बाउट

  • नाकरोब फेयरटेक्स vs. तगीर खलीलोव (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सिबसन नोखाओ कोरमोर11 vs. पेडंग लुक्जाओपोरोंगटॉम (मॉय थाई – 136 पाउंड कैचवेट)
  • सामिंगडम लुकसुआन vs. पेटसीक्यू कोर कैम्पनार्ट (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • पेयिम सोर बूनमीरिट vs. पेटपोरवारिट सोर सोमाई (मॉय थाई – 118 पाउंड कैचवेट)
  • कॉप्टर सोर सोमाई vs. किरिलुआंग चोर हापयाक (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • टोंगलैमपून एफए ग्रुप vs. प्राकायपेटलैक एमिनेंटएयर (मॉय थाई – 118 पाउंड कैचवेट)
  • कोंगक्लाई सोर सोमाई vs. ओटिस वाघोर्न (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • मो हेट आंग vs. काज़ुकी यामागिसी (मॉय थाई – 141 पाउंड कैचवेट)
  • गुयेन वान थान vs. हारयुकी टनिटसु (मॉय थाई – 116 पाउंड कैचवेट)
  • इदरिस अब्दुराशिदोव vs. कज़ाकबाई तिलेनोव (MMA – बेंटमवेट)
  • ट्रान गोक लुओंग vs. काइटो ओडा (MMA – फ्लाइवेट)
  • साओरटाना सिटक्रूजेब vs. कोको ओहारा (मॉय थाई – 117 पाउंड कैचवेट)

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.