3 फरवरी को होने वाले ONE Friday Fights 3 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Tagir Khalilov and Chorfah Tor.Sangtiennoi

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Championship का तीसरा इवेंट शुक्रवार, 3 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसके पूरे लाइनअप की अब पुष्टि कर दी गई है।

मॉय थाई और किकबॉक्सिंग की दुनिया के कुछ बेहतरीन स्ट्राइकर्स ONE Friday Fights 3 में मुकाबला करेंगे। साथ ही MMA की दिलचस्प बाउट्स भी होंगी, जो थाई दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।

https://www.instagram.com/p/CoCrgk7yDi4/

मेन इवेंट में नॉकआउट आर्टिस्ट चोरफाह टोर.सांगटीनोई अपने जोरदार किकिंग गेम और हेवी पंचों को थाई स्ट्राइकर पेटसुकुमविट बोई बांगना के खिलाफ परखेंगे। ये बेहतरीन बाउट एक यादगार मैच की गवाह बनेगी।

को-मेन इवेंट में फैंस को स्थानीय स्टार पेडसनलैक पीके.साइन्चाई और एल्ब्रस अमीरखानोविच के बीच बेंटमवेट किकबॉक्सिंग भिड़ंत देखने को मिलेगी।

उन मुकाबलों से पहले कार्ड में 3 अतिरिक्त मॉय थाई बाउट्स भी होंगी।

कोंगचाई चानेडोनमुएंग और क्रिटपेट पीके.साइन्चाई के बीच स्ट्रॉवेट बाउट, पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी और इलयास मुसाएव के बीच बेंटमवेट बाउट और द स्टार सिटचो एटमवेट बाउट में यू यौ पुई से भिड़ने वाली हैं।

कार्ड के शुरुआती हिस्से में कई दिग्गज मार्शल आर्टिस्ट्स ONE के ग्लोबल फैंस और इवेंट देखने के लिए आने वाले दर्शकों से रूबरू होने वाले हैं।

उन एथलीट्स में से एक रंगरावी सिटसोंगपीनोंग हैं, जो एक लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में इराकी स्टार मुस्तफा अल तकरीती का सामना करेंगे।

थाई एथलीट ने अपने करियर में 150 से ज्यादा जीत दर्ज की हैं, लेकिन इस बार उनकी टक्कर अल तकरीती से होगी, जो 6 फुट 2 इंच लंबे हैं। धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद वाले इस मैच में पलड़ा किसी ओर भी भारी नजर आ सकता है।

कार्ड के शुरुआी हिस्से में दो और ऑल-स्ट्राइकिंग फाइट्स शामिल हैं।

एक फेदरवेट मॉय थाई बाउट में एलेक्स बबलेया और एलन यूनी का आमना-सामना होगा, जो सर्कल में आतिशी मुकाबला करने के लिए बेताब हैं।

बेहद आक्रामक और अपरंपरागत फाइट्स का नमूना पेश करने वाले बबलेया थाई दर्शकों के लिए जाने-पहचाने एथलीट हैं, जो पहले भी प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मुकाबला कर चुके हैं। इसी तरह अर्जेंटीना के फाइटर यूनी ने कई वर्ल्ड-क्लास थाई एथलीट्स का सामना किया है, जिन्होंने हर बार अपने मजबूत इरादों और ताकत का प्रदर्शन किया है।

साथ ही बारबरा अगुएर और डोकमाइपा फेयरटेक्स विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई एक्शन में आमने-सामने होंगी।

WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अगुएर को ब्राजील की अगली स्ट्राइकिंग मेगास्टार बनने की उम्मीद है, लेकिन इससे पहले उन्हें डोकमाइपा की चुनौती से पार पाना होगा। वो Fairtex Training Center में पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ ट्रेनिंग करती हैं।

इसके अलावा, 3 MMA फाइट्स भी इस इवेंट में देखने को मिलेंगी।

फैंस के पसंदीदा फाइटर शेनन विराचाई लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं, जहां उनका सामना फेदरवेट मुकाबले में पोरिया गोलपौर से होगा। ये बाउट प्रतिभा के धनी ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट्स के बीच होने वाली है।

“वनशिन” के नाम से प्रसिद्ध विराचाई ONE के सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले एथलीट्स में से एक हैं। उन्होंने 2012 में मौजूदा कमेंटेटर मिच चिल्सन के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था। अनुभवी थाई दिग्गज ONE Championship में डेब्यू करने वाले ईरानी रेसलर गोलापौर के खिलाफ अपने जूडो गेम की तकनीकों को परखेंगे।

https://www.instagram.com/p/CmQ2A46pDLW/?hl=en

इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन MMA में अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ना चाहते हैं। उनकी भिड़ंत एक लाइटवेट मुकाबले में ब्राजीलियाई रेसलिंग स्पेशलिस्ट एलिसन बारबोसा से होगी।

करियर में 50 से ज्यादा प्रोफेशनल मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मुकाबले करने वाले 34 साल के कॉम्पटन के ग्राउंड गेम की परीक्षा बारबोसा के खिलाफ होगी, जिनके नाम करियर की 18 जीतों में 100 प्रतिशत का फिनिशिंग रेट है।

कार्ड की शुरुआत 24 साल के रूसी स्टैंडआउट दिमित्री बाबकिन और इवान पारशिकोव की बाउट से होगी, जो एक बेंटमवेट MMA कॉन्टेस्ट में आमने-सामने होंगे।

दोनों उभरते हुए स्टार्स ने कई तरह से फिनिश हासिल करने की अपनी क्षमताएं दिखाई हैं। फिर वो चाहे आर्मबार हो, चोक हो या क्लासिक नॉकआउट।

यहां ONE Friday Fights 3 के पूरे लाइनअप पर एक नज़र डालते हैं।

ONE Friday Fights 3 का पूरा बाउट कार्ड

  • चोरफाह टोर.सांगटीनोई vs. पेटसुकुमविट बोई बांगना (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • पेडसनलैक पीके.साइन्चाई vs. एल्ब्रस अमीरखानोविच (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • कोंगचाई चानेडोनमुएंग vs. क्रिटपेट पीके.साइन्चाई (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी vs. इलयास मुसाएव (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • द स्टार सिटचो vs. यू यौ पुई (मॉय थाई – एटमवेट)
  • रंगरावी सिटसोंगपीनोंग vs. मुस्तफा अल तकरीती (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • शेनन विराचाई vs. पोरिया गोलपौर (MMA – फेदरवेट)
  • एलेक्स बबलेया vs. एलन यूनी (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • इलियट कॉम्पटन vs. एलिसन बारबोसा (MMA – लाइटवेट)
  • बारबरा अगुएर vs. डोकमाइपा फेयरटेक्स (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • दिमित्री बाबकिन vs. इवान पारशिकोव (MMA – बेंटमवेट)

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.