16 जून को होने वाले ONE Friday Fights 21 का बाउट कार्ड सामने आया

Yodphupa Wimanair Andrey Khromov ONE Friday Fights 16 46

शुक्रवार, 16 जून को ONE Championship लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक और धमाकेदार इवेंट आयोजित करवाने के लिए तैयार है, जिसे एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

ONE Friday Fights 21 प्रोमोशन की वीकली सीरीज का अगला इवेंट है। बाउट कार्ड में 10 मॉय थाई मैचों को जगह मिली है, वहीं शो की शुरुआत 2 दिलचस्प मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स से होगी।

Paidang Kiatsongrit Batman Or Atchariya ONE Friday Fights 13 26

मेन इवेंट में कोंगसुक फेयरटेक्स और पेडंग कियटसोंग्रिट के रूप में 2 टॉप फ्लाइवेट एथलीट्स आमने-सामने होंगे।

कोंगसुक 2 बार Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व फाइटर ऑफ द ईयर रह चुके हैं इसलिए उन्हें फैन फेवरेट माना जा रहा है। मगर डेब्यू करने वाले स्टार को अपने प्रतिद्वंदी से कड़ी टक्कर मिलेगी।

पेडंग का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 96-27-2 का है। वो काफी अनुभवी हैं और ONE में अपने पहले मैच में बैटमैन ओर अटचारिया को हराकर दिखाया कि उनके पास बड़ी जीत दर्ज करने की काबिलियत और पावर है।

ये 2 एथलीट्स रिंग में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जो इस इवेंट को दिलचस्प बनाने में अहम भूमिका निभा रहे होंगे।

को-मेन इवेंट में मोंग्कोलकेउ सोर सोमाई वापसी करेंगे, जहां उनकी भिड़ंत सोनराक सिट पोर जोर वोर से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी।

मोंग्कोलकेउ को ONE Friday Fights के अपने पहले मैच में हार मिली थी, वहीं सोनराक प्रोमोशन में 1-2 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। उनका हर एक मैच धमाकेदार रहा है इसलिए इस मैच में खतरनाक एक्शन का देखा जाना तय है।

कार्ड में इसके अलावा भी कई दिलचस्प मुकाबले शामिल हैं, जहां Road To ONE Thailand विजेता योडफुपा विमानायर प्रोमोशन में चौथी फाइट के लिए रिंग में उतरेंगे।

योडफुपा का ONE में 3-0 का रिकॉर्ड है, जिनमें लगातार नॉकआउट जीत भी शामिल हैं, जिसने उन्हें ONE के बड़े स्टार्स में से एक बना दिया है।

19 वर्षीय एथलीट का सामना अंतर कासेम से होगा। कासेम, जो एक अनुभवी यूरोपीय एथलीट हैं, बेलारूस से संबंध रखते हैं, लेकिन फ्रांस में पले-बढ़े और अब तक कई टॉप थाई एथलीट्स का सामना कर चुके हैं।

फेदरवेट MMA बाउट में अदिले नर्मातोव का 11-2 का रिकॉर्ड लियोनार्डो कासोटी के खिलाफ दांव पर लगा होगा, जो खुद 9-3 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। एक अन्य MMA मुकाबले में य्रिसकेल्दी दुइशीव अपने डेब्यू मैच में मागोमेद मागोमेदोव से भिड़ेंगे, जिनका रिकॉर्ड क्रमशः 6-0 और 8-1 का है।

ONE Friday Fights 21 का पूरा बाउट कार्ड आप नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 21 का फाइट कार्ड

  • पेडंग कियटसोंग्रिट vs. कोंगसुक फेयरटेक्स (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • मोंग्कोलकेउ सोर सोमाई vs. सोनराक सिट पोर जोर वोर (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन vs. रंगसंगटावन सोर पराट (मॉय थाई – 136 पाउंड कैचवेट)
  • जैक अपिचट मॉयथाई vs. मर्दंगलैक नकाटावन (मॉय थाई – 142 पाउंड कैचवेट)
  • सेकसन फेयरटेक्स vs डोकमाइपा पीके साइन्चाई (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • योडकुमार्न मैक्सजंडी vs. पटाकपेट वीके खाओयाई (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट)
  • योडफुपा विमानायर vs. अंतर कासेम (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • जवाद बिगदेली vs इलायस गज़ाली (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • ज़ेवियर गोंज़ालेज़ vs. डबडैम पोर टोर टोर थोंगटावी (मॉय थाई – 126 पाउंड कैचवेट)
  • शो ओगावा vs. थोंगसियाम कियटसोंग्रिट (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • अदिले नर्मातोव vs. लियोनार्डो कासोटी (MMA – फेदरवेट)
  • मागोमेद मागोमेदोव vs. य्रिसकेल्दी दुइशीव (MMA – फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.