ONE Fight Night 7 के सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में अयाका मियूरा का सामना करेंगी डेनियल केली

Danielle Kelly and Ayaka Miura

दिग्गज ब्राजीलियन जिउ-जित्सु एथलीट डेनियल केली सर्कल में तीसरी बार कदम रखने के लिए तैयार हैं। इस बार उनका सामना ताकतवर जूडो स्पेशलिस्ट से होने जा रहा है।

ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में अमेरिकी सनसनी की भिड़ंत पूर्व MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका मियूरा से 10 मिनट की सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट में होगी।

टॉप ग्राउंड स्पेशलिस्ट्स का ये मुकाबला शुक्रवार, 10 फरवरी (भारत में शनिवार, 11 फरवरी) को होगा, जिसका सीधा प्रसारण उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर होगा।

ONE Championship में अपनी दोनों बाउट्स में अपराजित रहीं केली एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित करने और लगातार तीसरी बार 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस जीतने का मौका तलाशेंगी।

मार्च में हुए ONE X के दौरान ONE Championship के इतिहास की पहली विमेंस सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट के बाद नवंबर में ONE Fight Night 4 में वो फिर से एक्शन में लौटी थीं।

उस दिन 27 साल की एथलीट ने सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन मारिया मोल्चानोवा को रीयर-नेकेड चोक के जरिए 2 मिनट के अंदर हरा दिया था।

हालांकि, केली के इस दबदबे वाले सफर पर रोक लगाना ही मियूरा का लक्ष्य होगा।

अपने वर्ल्ड-क्लास टेकडाउंस और टॉप पोजिशन से जबरदस्त ताकत लगाने वाली जापानी सुपरस्टार ने खुद को MMA के सबसे खतरनाक ग्रैपलर्स के तौर पर स्थापित किया है।

सर्कल में “ज़ोम्बी” की सभी 4 जीत उन्हें सबमिशन के जरिए मिली हैं। खासतौर पर एक अमेरिकाना स्कार्फ-होल्ड, जिसे “अयाका लॉक” के नाम से जाना जाता है।

इसमें दो अलग तरह के ग्रैपलिंग स्टाइल्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

केली एक माहिर सबमिशन स्पेशलिस्ट हैं, जो किसी भी स्थिति में खतरनाक साबित हो सकती हैं। वो अपने जबरदस्त गार्ड से लेग लॉक के लिए हमला करने में सक्षम हैं। इसके साथ ही वो पीठ पर कब्जा करके चोक का मौका भी तलाश सकती हैं।

वहीं, मियूरा के पास सीधा-साधा लेकिन काफी तगड़ा दृष्टिकोण है। उनके पास टैलेंट का भंडार है और वो तकनीकी स्किल्स वाली एथलीट हैं। 32 साल की एथलीट जब टेकडाउन लगाती हैं तो वो उस समय अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दे रही होती हैं और प्रतिद्वंदी के डिफेंड को भेदते हुए जबरदस्त दबाव बनाती हैं। फिर उनके जाने-पहचाने अमेरिकाना अटैक से विरोधी का दम घुटने लगता है।

इन दोनों एथलीट्स की स्किल सेट को देखते हुए फैंस इस बड़े सबमिशन ग्रैपलिंग मैच के लिए काफी उत्साहित हैं।

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs