दाइची कीटाकाटा ONE से पहुंचे वर्ल्ड चैंपियनशिप में

Daichi Kitakata NAGA0441 768x512

पैंक्रेज स्ट्रॉवेट विश्व खिताब पर कब्जा कर दाइची कीटाकाटा ONE: CENTURY PART II में अपने करियर के सबसे बड़े मैच से पहले दुनिया में शीर्ष पर हैं। रविवार, 13 अक्टूबर को अपने समकक्ष शूटो वर्ल्ड चैंपियन योसूके सारूटा “द निंजा” का सामना करेंगे। क्योंकि वे ONE Championship सर्किल में सबसे लम्बे समय से चल रहे विश्व के दो प्रमुख मिक्स्ड मार्शल आर्ट संगठनों के सम्मान के बचाव का प्रयास करेंगे।

ओसाका के 28 वर्षीय Home Of Martial Arts में पैनक्रेज़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हैं। वह दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि वो अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ सकते हैं। कीटाकाटा को उम्मीद है कि वह पिछले कुछ सालों में वो उसी तरह से प्रतियोगिता के करीब पहुंचें, जिस तरह उन्होंने पैंक्रेज बेल्ट को हासिल किया था।

Daichi Kitakata speaks at the ONE CENTURY media day

वह कहते हैं कि “मैं सही काम कर रहा हूं। इसलिए अपने मूल दृष्टिकोण को बदलना नहीं चाहता। हाल के अपने प्रत्येक मैच के साथ मैं सुधार कर रहा हूं। इस बार यह और भी बड़ा है। इसलिए इस बार कोई गलती नहीं करना चाहता। मैं अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने जा रहा हूं। पैंक्रेज विश्व चैंपियन बनने के बाद से मेरा आत्मविश्वास और बढ़ गया है।”

कीटाकाटा शांत है लेकिन वह अपने प्रतिद्वंद्वी को कम नहीं आंकते। उन्होंने जनवरी में सारूटा को वैश्विक मंच पर संगठन में अपने दूसरे मुकाबले में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा करते हुए देखा है। “द निंजा” उस बेल्ट को गंवा दिया है, लेकिन वह अभी भी अपने डिवीजन में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक हैं। हालांकि पैंक्रेज इनागाकिगुमी प्रतिनिधि जानते हैं कि उसे 31 वर्षीय फाइटर से क्या उम्मीद है। वह उसे कम नहीं आंक सकते।



वह कहते हैं कि “मुझे लगता है कि सारूटा संभवतः ग्रैप्लिंग करेगा। क्योंकि उसे भी यही लगता है कि मैं उससे ऐसा होने की उम्मीद कर रहा हूं। इसलिए वह यहां-वहां करेगा। वह आश्वस्त है। वह यह दिखाने की कोशिश करेगा कि वह मेरी स्ट्राइक का सामना नहीं करे। उसकी ग्रैप्लिंग बनाम स्ट्राइकिंग की दर 70-30 फीसदी होगी।

“बेशक उनके घूंसों में ताकत, बहुत शारीरिक क्षमता और तकनीक है। वह हर तरह से मजबूत है। उसकी ताकत उसकी एकाग्रता है जिसे तोड़ा नहीं जा सकता। मुझे लगता है कि यह उसका नंबर एक हथियार है। उन्हें एकाग्रता से सहनशक्ति मिलती है। वह एक उत्कृष्ट एथलीट है।”

Pancrase Strawweight World Champion Daichi Kitakata looks ahead to his bout with Yosuke Saruta

निर्भीक कीटाकाटा ने कहा कि उनके चरित्र और शैली के कुछ फायदे हैं जो मैच में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। उन्हें लगता है कि सारूटा अच्छी तरह से तैयार होगा। उनका अनुमान है कि वह उसे जल्दी अपने गेम प्लान से बाहर कर देगा और सख्त स्ट्राइक और ग्रैप्लिंग का उपयोग कर सकता है।

उन्होंने कहा कि “मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी स्ट्राइकिंग और ग्रैप्लिंग कौशल उन पर पार पा सके। मैं अपनी स्ट्राइक का इस्तेमाल उसके क्लिंच को रोकने के लिए करूंगा। मैं उनकी तकनीकों की गति को तोड़ने के लिए अपने स्क्रैम्बल्स का उपयोग करूंगा।” कीटाकाटा दबाव की स्थिति में आगे बढ़ें हैं। यह ONE Championship में एक कदम है जो उनके करियर की अगली चुनौती है।

Daichi Kitakata at the ONE CENTURY media day

एक अन्य खिताब धारक के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबले में एक दर्शनीय मुकाबले में एक जीत उनके लिए वैश्विक मंच पर जीवन के लिए सही शुरुआत होगी। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के साथ मैच-अप के लिए तय किया जाएगा, जिसमें वह पहली बार विदेश में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। उन्होंने सारूटा को पहले मुकाबला करते नहीं देख है। इससे 28 वर्षीय फाइटर को उन मौकों को खोजने में मदद नहीं मिलेगी जो उनके अंदर स्टोर हो सकते हैं।

वह कहते हैं कि ” मैं ONE Championship और कई मैचों में मुकाबला करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जहां ये सभी विश्व चैंपियन प्रतिस्पर्धा करते हैं। उनकी तुलना में मैं अभी भी अनजान और दबा हुआ हूं। इसलिए मुझे निराशा होती है लेकिन मैं खुद को और भी अधिक साबित करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: CENTURY PART II के वो 3 मुकाबले जो चुरा सकते हैं सबकी नजरें

century_tokyo_logo.png

टोक्यो | CENTURY | ONE Championship का 100वां लाइव इवेंट | टिकट खरीदने के लिएः यहां क्लिक करें

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा। 

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400