9 नवंबर को ONE 169 में किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगी अनीसा मेक्सेन और जैकी बुंटान

AnissaMeksen JackieBuntan 1200X800

अनीसा “C18” मेक्सेन और जैकी बुंटान की बहुप्रतीक्षित फाइट पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug में होगी।

इनकी फाइट जुलाई में ONE Fight Night 23 के दौरान होने वाली थी, लेकिन अब दोनों का सामना शनिवार, 9 नवंबर को होगा।

पहले बुक की गई फाइट में चोट की वजह से बुंटान को अपना नाम वापस लेना पड़ा, लेकिन अब वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार होंगी।

27 वर्षीय स्टार इस मुकाबले में अच्छी फॉर्म लिए उतरेंगी क्योंकि उनका दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 6-1 का रिकॉर्ड है। उनकी एकमात्र हार पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में स्मिला संडेल के खिलाफ निर्णय से आई थी।

हालांकि, फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार उस मैच में हार के बाद से लगातार तीन मुकाबलों को अपने नाम कर चुकी हैं और उन्होंने ऐसा करते हुए किकबॉक्सिंग खिताब का मौका हासिल किया है।

वहीं मेक्सेन की बात करें तो उन्होंने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में ONE को जॉइन किया था। उन्होंने Glory और ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जैसे प्रतिष्ठित खिताब जीते हुए हैं।

डेब्यू के बाद से वो प्रमोशन में 3-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं और उन्होंने अपनी स्किल्स के दम पर दिखाया है कि वो क्यों वो एक पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज हैं।

फ्रेंच-अल्जीरियाई मेगास्टार को एकमात्र हार “द क्वीन” फेटजीजा के साथ हुए ONE अंतरिम एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में झेलनी पड़ी। अब वो दोबारा जीत की राह पर लौटने और बुंटान को हराकर चैंपियन बनने के बारे में सोच रही होंगी।

एक तरफ “C18” को किकबॉक्सिंग का बहुत अधिक अनुभव है और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 103-6 है, वहीं बुंटान ने पूर्व ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड के साथ कैलिफोर्निया के Boxing Works जिम में सालों तक ट्रेनिंग की है।

36 वर्षीय मेक्सेन अपने करियर के सबसे बड़े खिताब को जीतना चाहेंगी तो वहीं बुंटान का लक्ष्य पहली बार ONE की बेल्ट को अपने कंधों पर सजाने का होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)