एलेक्स सिल्वा मानते हैं कि वह थाईलैंड में स्टीफर रहार्डियन को जल्दी हरा देंगे

Alex Silva DC 5758 768x512

एलेक्स “लिटिल रॉक” सिल्वा के लिए फार्म में लौटना एक महाकाव्य जैसा रहा है। शुक्रवार 16 अगस्त को सिंगापुर आधारित ब्राजीलियन उस जगह पर वापस जाएगा जहां उसने ONE स्ट्रॉवेट विश्व चैम्पियनशिप बनने दावा और बेल्ट पाने के लिए अपने अभियान को तेज किया था।

36 वर्षीय पूर्व खिताब धारक का सामना ONE: ड्रीम्स ऑफ गोल्ड पर इंडोनेशियाई कुश्ती में प्रवीण स्टीफर “द लाॅयन” राहार्डियन से होना है, जो कि बैंकॉक, थाईलैंड में इम्पैक्ट एरिना से निकला है।

इस मिक्सड मार्शल आर्ट लड़ाई में उच्च-स्तरीय सबमिशन कलाकारों के बीच एक रोमांचक संघर्ष होने की सभी संभावनाएं हैं। हालांकि सिल्वा जो कि एक थर्ड डिग्री ब्राज़ीलियाई जीउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट और बीजेजे वर्ल्ड चैंपियन है के रास्ते में आने पर “द लायन” के लिए एक शुरुआती रात बना देगा। सर्कल में वापस आने से पहले इवॉल्व प्रतिनिधि ने बताया कि कैसे वह अपने प्रतिद्वंद्वी को तोड़कर उस पर जीत हासिल करेगा।

A taste of the incredible action to come when top strawweights Alex Silva and Yoshitaka Naito rematch on 12 May!

A taste of the incredible action to come when top strawweights Alex Silva and Yoshitaka Naito rematch on 12 May!Jakarta | 12 May | TV: Check local listings for global broadcast | Tickets: http://bit.ly/oneglory18

Posted by ONE Championship on Wednesday, May 2, 2018

ONE चैंपियनशिप: आपने दिसंबर 2017 में बैंकॉक में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीती। ऐसे में वहां वापस जाना और प्रतिस्पर्धा करना कैसा लगता है?

एलेक्स सिल्वा: मुझे ऐसा लगता है कि यह नियति है। पहली बार जब मैं वहां गया था, जब योशिताका नितो ने देजदाम्रोंग (सोर अमानुइसेरिचोके) को हराया और बेल्ट मेरी टीम के साथी से छीन ले गया था। इसलिए दूसरी बार जब मैं वहां गया तो मैंने बेल्ट को वापस अपनी टीम के लिए हासिल किया। इसके बाद मेरा बुरा समय आ गया। इसलिए अब वहां वापस जाकर फिर से शीर्ष पर पहुंचने का मेरे पास एक अच्छा मौका है।

ONE : इस बार आप थाई राजधानी में स्टीफर रहार्डियन का सामना करेंगे। इस बारे में आपके क्या विचार हैं?

एएस: मैं उसका सम्मान करता हूं। मैं उसे उस समय से जानता हूं जब हमने एक ही कार्ड पर प्रतिस्पर्धा की थी। (ONE: ग्रिट एंड ग्लोरी, मई 2018 में)। वह एक अच्छा लड़का है, हमारी आपस में बातचीत भी हुई। हमारे बीच परस्पर सम्मान है लेकिन मेरा मानना ​​है कि मैं मिक्सड मार्शल आर्ट में उससे बेहतर एथलीट हूं। यह एक अच्छा मैच होगा। मुझे जीत के लिए वापस जाने की जरूरत है। यह उसका दुर्भाग्य है कि वो मेरे रास्ते में आ गया है।

Former ONE World Champions collide on Friday when Alex Silva takes on Yoshitaka Naito in a strawweight trilogy bout!

Former ONE World Champions collide on Friday when Alex Silva takes on Yoshitaka Naito in a strawweight trilogy bout!Singapore | 17 May | 5:00PM | Watch on the ONE Super App: http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast | Facebook: Prelims LIVE | Twitter: Prelims + 2 Main-Card bouts LIVE | Tickets: http://bit.ly/onedragon19

Posted by ONE Championship on Monday, May 13, 2019

ONE: क्या आप अपने प्रशिक्षण शिविर में कुछ विशेष चीज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं?

एएस: मैं हमेशा कड़ी मेहनत के साथ प्रशिक्षण ले रहा हूं। कुछ अन्य लोगों के साथ सीखने और अनुभव प्राप्त कर और बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने की कोशिश की है। बहुत अधिक प्रशिक्षण का मतलब यह नहीं है कि आप अधिक सीख रहे हैं। इसलिए मैं हमेशा अपने प्रशिक्षण के बारे में अच्छा महसूस करने की कोशिश करता हूं। बजाय इसके कि आप इसे लगातार कठोर करते जाएं क्योंकि एक लड़ाई जल्द ही आ रही है। केवल बाहर जाना, आराम करना और कुछ अलग देखना भी कभी-कभी अच्छा रहता है। मैं अपने प्रशिक्षण का अधिक आनंद लेने की कोशिश करता हूं।

ONE: आपने अन्य लोगों का जिक्र किया तो क्या आप अपने इवॉल्व साथियों और प्रशिक्षकों की बात कर रहे हैं?

एएस: हां, हमारे पास कुछ नए लोग हैं जो इसमें शामिल हुए हैं। इसलिए मैं हमेशा उन चीजों को हासिल करने की कोशिश करता हूं, जो वे सिखाते हैं। अगर ऐसी चीजें हैं जो दिलचस्प हैं तो मैं इसे अपनी कसरत में भी शामिल करने की कोशिश करता हूं। कभी-कभी दिन में चार सेट करने के बजाय दो सेट करना और अधिक स्मार्ट और अधिक कुशल होना बेहतर होता है।

Brazilian martial arts star Alex Silva enters the Singapore Indoor Stadium

ONE: जब आप 16 अगस्त को रहार्डियन के खिलाफ सर्किल में उतरेंगे तो प्रशंसक क्या उम्मीद कर सकते हैं?

एएस: प्रशंसक मुझसे क्या उम्मीद कर सकते हैं कि पहले मिनट से आखिरी मिनट तक मैं इस लड़ाई के लिए हर बिट देता रहूं। मुझे नहीं लगता कि यह मेरे जीवन की लड़ाई है। मैं वहां जाकर जो करता हूं उसका आनंद लेने की कोशिश करता हूं। निश्चित रूप से इस प्रतियोगिता के लिए मेरे अंदर एक आग जल रही है। यह मेरी खुद से लड़ाई है।

ONE: आने वाले मैच को लेकर आपको कैसा लग रहा है?

एएस: मेरा अंतिम सबमिशन वास्तव में बहुत समय पहले था। इसलिए मैं निश्चित रूप से फिर से एक सबमिशन हासिल कर जीतना चाह रहा हूं। इस लड़ाई को उसी तरह से खत्म करना चाहता हूं जैसे मैं करता रहा हूं। मैं इस लड़ाई को पहले राउंड की सबमिशन जीत के रूप में देखता हूं।

Brazilian martial arts star Alex Silva celebrates following his ONE Strawweight World Title win in December 2017

ONE: आपका लक्ष्य फिर से ONE स्ट्रॉवेट विश्व चैंपियन बनना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आपको लगता है कि आप गोल्ड हासिल करने से कितनी दूर हैं?

एएस: मेरी पिछली लड़ाइयों में ऐसे लोग थे जो हमेशा सोच रहे थे कि एक या दो और लड़ाई बाकी हैं। अब मुझे लगता है कि मैं अपनी यात्रा को फिर से शुरू कर रहा हूं और मैं एक, दो या और अधिक लड़ाइयों के बारे में नहीं सोचता।

बेशक, खिताब अभी भी मेरा लक्ष्य है लेकिन अभी मैं बस वहां पहुंचना चाहता हूं। जब वे (मैचमेकर्स) सोचते हैं कि मैं अगले कदम के लिए तैयार हूं तो मैं इसके बारे में सोचना शुरू कर दूंगा लेकिन अभी के लिए मुझे अपना रास्ता फिर से शीर्ष पर वापस पहुंचने की ज़रूरत है। इसके लिए बहुत जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए।

मुझे पता है कि कुछ लोग अभी भी सोचते हैं कि मेरा समय पूरा हो गया है लेकिन मैं 100 फीसदी मानता हूं कि मैं वापस कर रहा हूं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। अपने बीजेजे करियर में मुझे एक साल में सभी पांच टूर्नामेंट हारने की याद आ गई लेकिन फिर अगले साल मैंने वापसी की और विश्व चैम्पियनशिप जीती।

मेरा मानना ​​है कि यदि आप बुरे दिनों को छोड़ देते हैं तो आप अच्छे और सुंदर दिनों का आनंद लेने नहीं ले पाते। मैं अपने जीवन के बारे में सोचता हूं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.