हैम सिओ ही के खिलाफ नई मानसिकता से फाइट करना चाहती हैं इत्सुकी हिराटा

Itsuki Hirata Lin Heqin ONE on Prime Video 1 1920X1280 15 768x512

जब आप एक हाई-प्रोफाइल एथलीट और ONE Championship का हिस्सा हों, तब सर्कल के अंदर और फाइटिंग से बाहर की दुनिया में की जाने वाली चीज़ें चर्चा का विषय बन जाती हैं।

पिछले साल नवंबर में हैम सिओ ही के खिलाफ मैच से पूर्व इत्सुकी हिराटा को वेट मिस करने (अपने वजन को तय सीमा में ना रख पाने) के कारण आलोचनाओं का शिकार बनना पड़ा था, लेकिन वो अब 25 मार्च को ONE Fight Night 8 में अपनी गलती को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नवंबर में मैच के रद्द होने के बाद “एंड्रॉइड 18” सोशल मीडिया से दूर चली गई थीं ताकि उनका ध्यान लक्ष्य से ना भटके।

वो अब #2 रैंक की कंटेंडर हैम के खिलाफ एटमवेट MMA बाउट में सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए बेताब हैं।

उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“आलोचनाओं का सामना करना बहुत मुश्किल होता है। मुझे करीब एक महीने का ब्रेक चाहिए था और नए साल की शुरुआत नई मानसिकता के साथ करना चाहती थी।

“मैं वजन को संतुलित रखने को लेकर परेशान हूं, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जरूर सफल रहूंगी।”

इन समस्याओं से निजात पाने के लिए हिराटा ने न्यूयॉर्क में ज्यादा मेहनत करनी शुरू की। वो सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हैम की चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका में कई टॉप ट्रेनिंग सेंटर्स में अभ्यास कर रही हैं।

उन्होंने अपने निवास स्थान जापान को छोड़कर खुद में सुधार के नए मौके तलाशे हैं और उम्मीद कर रही हैं कि ये फैसला उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

23 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मैं न्यूयॉर्क में किराए के घर में रह रही हूं इसलिए अभी के लिए न्यूयॉर्क ही मेरा घर है। मेरी नज़र में यहां ट्रेनिंग करना सबसे अच्छा अनुभव है क्योंकि यहां मैंने अपनी स्ट्रेंथ, कंडीशनिंग और मूवमेंट में भी सुधार किया है, जो MMA के लिए बहुत अहम हैं। वहीं MMA और केज रेसलिंग का भी अनुभव हासिल किया है।

“मुझे लगता है कि अमेरिका की तुलना में जापान में रेसलिंग तकनीक ज्यादा ऊंचे लेवल की नहीं है। यहां आने के बाद मैंने कई रेसलिंग तकनीकी सीखी हैं, जो मुझे MMA फाइट्स में अच्छा करने में मदद करेंगी।”

हैम की दमदार स्ट्राइकिंग का सामना करने के लिए तैयार हैं हिराटा

इत्सुकी हिराटा को उम्मीद है कि हैम सिओ ही के खिलाफ उनका मैच धमाकेदार रहने वाला है। हैम, जो ONE के एटमवेट डिविजन की सबसे अनुभवी और आक्रामक एथलीट्स में से एक हैं।

दक्षिण कोरियाई एथलीट के गेम को परखने के बाद “एंड्रॉइड 18” का मानना है कि ग्रैपलिंग करना उनकी जीत की संभावनाओं को बढ़ा देगा। इसके अलावा वो हैम की स्ट्राइकिंग के खिलाफ कमजोर पड़ने से बचना चाहती हैं।

उन्होंने कहा:

“मैंने फाइट कैम्प में पिछली बार की तरह रेसलिंग और ग्रैपलिंग पर ध्यान दिया है। मुझे लगता है कि हैम का बॉक्सिंग गेम अच्छा है। मैंने जब उन्हें डेनिस ज़ाम्बोआंगा के साथ फाइट करते देखा तो अहसास हुआ कि उनका रेसलिंग, ग्रैपलिंग और टेकडाउन गेम ज्यादा अच्छा नहीं है। मैं टेकडाउन करने और ग्राउंड फाइटिंग में अच्छी हूं इसलिए फाइट को ग्राउंड पर ले जाने की कोशिश करूंगी।

“मैंने स्ट्राइकिंग का बहुत अभ्यास किया है, इसके बावजूद मुझे अपनी ठोड़ी और स्ट्राइकिंग पर भरोसा नहीं है। मुझे लगता है कि एक बार फ्रंट-फुट पर आगे आकर पीछे ना हटने की मानसिकता महत्वपूर्ण है। मैं अगर अटैक नहीं कर पाई तो हैम की स्ट्राइक दोगुनी ताकत के साथ मेरी बॉडी पर लैंड होगी।”

इस मैच में हिराटा का स्टैमिना भी बड़ा अंतर पैदा कर सकता है क्योंकि वो 15 मिनट तक अच्छे पेस के साथ फाइट कर सकती हैं।

उनकी अगली विरोधी उनसे उम्र में 13 साल बड़ी हैं इसलिए “एंड्रॉइड 18” ने फाइट को लंबा खींचते हुए अटैक करने का प्लान बनाया है।

उन्होंने कहा:

“बढ़ती उम्र शायद उनकी कमजोरी है। मेरी नजर में मुझे अपने स्टैमिना और युवा होने के कारण जीत मिल सकती है।

“मुझे 5 मिनट के 3 राउंड्स तक फाइट करनी होगी और फर्क नहीं पड़ता कि परिस्थिति कैसी होगी, लेकिन मुझे उनपर अटैक जारी रखना है।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.