COVID-19 के कारण देरी के बाद अब वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट के लिए उत्साहित हैं जेनेट टॉड

Janet Todd Lara Fernandez ONE 159

जेनेट टॉड का अनडिस्प्यूटेड ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने का इंतज़ार खत्म होने वाला है।

अंतरिम चैंपियन 25 मार्च को ONE Fight Night 8 में डिविजन की मौजूदा चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ से वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट में भिड़ेंगी, जिसे पिछले बनने में कई महीने लगे हैं।

टॉड इस समय एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन भी हैं और उनका रोड्रीगेज़ से सामना ONE Fight Night 5 में होने वाला था, लेकिन COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के कारण मैच को स्थगित करना पड़ा।

“JT” ने जुलाई 2022 में ONE अंतरिम मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था और उसके कुछ समय बाद ही ब्राजीलियाई एथलीट से भिड़ने वाली थीं। मगर उनकी COVID रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण प्लान में बदलाव कर दिया गया, जिससे वो काफी निराश थीं।

अमेरिकी स्टार ने ONEFC.com से कहा:

“मुझे याद है कि मेरी आंखें बाहर निकल आई थीं और मैं चौंक उठी थी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था क्योंकि आखिरी बार COVID होने पर मेरा शरीर दर्द कर रहा था, बुखार था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं था। मेरी नाक जरूर बह रही थी, जिसे मैं केवल एक एलर्जी मान रही थी क्योंकि हम एक कैसिनो में थे, जहां सिगरेट का धुआं उड़ रहा था, जो मुझे पसंद नहीं है। मैं विश्वास नहीं कर पा रही थी।”

मैच के स्थगित होने से टॉड बहुत परेशान थीं।

उन्होंने 2-स्पोर्ट अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए पूरी दुनिया का भ्रमण करते हुए फाइट कैम्प में बहुत पसीना बहाया, लेकिन अंत में ये मैच हो ही नहीं पाया।

मगर स्थिति दोबारा सामान्य होने के बाद 37 वर्षीय फाइटर ने अपनी किस्मत को स्वीकारा और दोबारा रोड्रीगेज़ के खिलाफ मैच के लिए ट्रेनिंग शुरू की।

“JT” ने कहा:

“मैंने साढ़े पंद्रह घंटों तक फ्लाइट में सफर किया और बहुत कड़ी मेहनत के कारण भी मैच रद्द हो जाना बहुत निराशाजनक रहा। मैंने कई सारे त्याग किए, लेकिन अंत में मुझे कुछ नहीं मिला। मैं कुछ नहीं कर सकती थी और बहुत परेशान थी। वो समय मेरे लिए निराशापूर्ण रहा।

“मगर मैं एक जगह बैठकर खुद के लिए बुरा महसूस नहीं करना चाहती थी। वो बातें बीत चुकी हैं, मैं उस समय में वापस नहीं जा सकती और ये भी नहीं जानती कि मुझे COVID कैसे हुआ। वो शायद फ्लाइट में हुआ हो। मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकती इसलिए मुझे केवल अगले लक्ष्यों पर ध्यान देना था। मैंने ट्रेनिंग शुरू की तो स्थिति दोबारा सामान्य होने लगी। मैं जानती थी कि ये फाइट जरूर होगी और अब इसका समय आ गया है।”

2019 से अनडिस्प्यूटेड मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का पीछा कर रही हैं जेनेट टॉड

हालांकि जेनेट टॉड के लिए पिछला कुछ समय आसान नहीं रहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ अपने गेम को बेहतर करने पर जोर दिया है। उन्होंने अपने पहले से बेहतर स्ट्राइकिंग गेम में ज्यादा सुधार किए हैं।

उन्हें 50 प्रोफेशनल बाउट्स का अनुभव है, जिनमें 3 धमाकेदार ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी शामिल हैं। वो इसके बावजूद एक फाइटर के तौर पर खुद में सुधार करने पर फोकस कर रही हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे लगता है कि इस खाली समय ने मुझे एलिसिया के खिलाफ मैच के लिए अच्छी तैयारी करने में मदद की है। मैंने इस समय में अपनी क्रिएटिविटी को बेहतर बनाने पर जोर दिया। इससे मैं किसी भी तरह की परिस्थिति में बदलाव कर सकती हूं। मैं इस तरह खुले मन के साथ फाइट कर पाती हूं क्योंकि मुझे पता होता है कि मेरे पास मूव्स की कमी नहीं है।”

इस खाली समय ने टॉड के अंदर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने का जुनून भर दिया है।

Boxing Works टीम की प्रतिनिधि ने 2019 में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था, जहां उन्हें ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। वो उसके बाद से चैंपियनशिप जीतने के दूसरे मौके का इंतज़ार कर रही थीं।

अपने अगले मैच को लेकर टॉड ने कहा:

“इसे बनने में चार साल का वक्त लगता है। मुझे 3 महीनों तक अपने वजन में बढ़ोतरी करनी पड़ी है और ये टाइटल शॉट एक ऐसी चीज़ है जिसे मैं लंबे समय से हासिल करना चाहती थी। इसलिए मैं इस मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं। ये किसी सपने के सच होने जैसा है और 4 सालों से इसे प्राप्त करने की कोशिश कर रही थी।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35