एलेक्स सिल्वा को नॉकआउट कर एड्रियन मैथिस ने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

Alex Silva Adrian Mattheis LIGHTS OUT 1920X1280 42 768x512

एड्रियन मैथिस ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है और सही मायनों में ये इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के इतिहास की भी सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने ONE: LIGHTS OUT में एलेक्स सिल्वा को दूसरे राउंड की शुरुआत में फिनिश किया।

28 वर्षीय एथलीट ने शुक्रवार, 11 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन और वर्तमान #5 रैंक के कंटेंडर को अचूक जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन लगाकर मुकाबले से बाहर कर दिया।

दिग्गज ब्राजीलियाई ग्रैपलर को हराकर “पापुआ बैडबॉय” ने स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में फिनिश के अपने रिकॉर्ड को बढ़ाते हुए 9 कर लिया है। डिविजन में नॉकआउट (5) करने के मामले में पहले पायदान पर आ गए हैं।

राउंड की शुरुआत सिल्वा ने अटैक के साथ की। उन्होंने दूरी कम करते हुए अपने विरोधी को एक लूपिंग राइट हैंड मारा।

एक-दूसरे पर हमला करते हुए 39 साल के एथलीट मैट पर फिसलकर गिर गए। फिर भी सिल्वा ने मैथिस पर पकड़ बनाने का रास्ता खोज निकाला और हमला जारी रखा। इंडोनेशियाई एथलीट का ज्यादातर समय मैट पर ही निकला।

Alex Silva fights Adrian Moraes

युवा एथलीट के धैर्य और दृढ़ संकल्प ने उन्हें मुकाबले में बनाए रखा क्योंकि दिग्गज BJJ एथलीट उन पर शुरुआत से ही दबाव बनाने का प्रयास तलाश रहे थे।

भले ही “लिटल रॉक” को उनके विरोधी ने नॉर्थ-साउथ चोक में फंसा लिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उससे बाहर निकलने का प्रयास जारी रखा।

पहले 5 मिनट के कठिन संघर्ष से बचने के बाद इंडोनेशियाई स्टार दूसरे दौर की शुरुआत में आक्रामक रूप से आगे आए और उन्होंने तुरंत अपने जोश का इस्तेमाल किया।

Adrian Mattheis knocks out Alex Silva

“पापुआ बैडबॉय” ने आक्रामक तरीके से खतरनाक पंचिंग कॉम्बिनेशंस लगाए, जिससे सिल्वा मैट पर गिर गए।

इसे सुनहरे मौके की तरह देखते हुए उन्होंने जमीन पर गिरे अपने विरोधी पर हैमर फिस्ट लगाए। इस दौरान रेफरी तेजी से दोनों एथलीट्स के बीच में आए और मुकाबला को समाप्त कर दिया।

हालांकि, इस चीज का सिल्वा ने विरोध किया लेकिन मैथिस ने इस स्टॉपेज के साथ दूसरा राउंड पूरा होने से 5 सेकंड पहले ही जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही उनका MMA रिकॉर्ड 10-5 का हो गया, जिससे स्ट्रॉवेट डिविजन में टॉप-5 की रैंकिंग्स में शामिल होने का उनका दावा और ज्यादा मजबूत कर लिया है।

Result for Adrian Mattheis KO of Alex Silva

ये भी पढ़ें: ONE: LIGHTS OUT – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5