ONE Fight Night 31 की बेंटमवेट मॉय थाई फाइट में अब्दुल्ला दयाकाएव और सैमापेच की होगी भिड़ंत

Alessio Malatesta Abdulla Dayakaev ONE Friday Fights 96 18 scaled

रूसी सनसनी अब्दुल्ला दयाकाएव अपना यूएस प्राइमटाइम डेब्यू करने के लिए तैयार हैं और उनका सामना बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के एक धुरंधर से होगा।

शनिवार, 3 मई को होने वाले ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II में 23 वर्षीय स्टार का सामना पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स से होगा।

ये मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

दयाकाएव नवंबर 2023 में ONE डेब्यू करने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए आए हैं और उन्होंने खुद को एक लाजवाब स्ट्राइकर के रूप में स्थापित किया है।

Team Mehdi Zatout के स्टार ने ONE Friday Fights के अपने सात मैचों में से छह में जीत हासिल की और इसमें चार हाइलाइट-रील फिनिश शामिल हैं।

अपनी हालिया फाइट में दयाकाएव ने इटली के अलेसियो मालाटेस्टा को बॉडी शॉट लगाकर नॉकआउट किया। इस जीत के दम पर उन्होंने ONE के ग्लोबल रोस्टर का छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अर्जित किया।

अब आत्मविश्वास और बेहतरीन लय के साथ रूसी स्टार बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे, लेकिन उन्हें सैमापेच के रूप में एक बेहद सम्मानित और उल्लेखनीय फाइटर को पछाड़ना होगा।

अपनी फाइटिंग की क्षमता के लिए मशहूर 30 वर्षीय स्टार ने करियर में 125 जीत दर्ज कीं और उनमें से 9 दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आई हैं।

एक तरफ सैमापेच ने ONE के बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में रहकर पिछले सात सालों में सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स का सामना किया है, वहीं वो ONE Fight Night 31 में पिछले दो मैचों में हार का साथ लिए उतरेंगे।

Fairtex Training Center के प्रतिनिधि जानते हैं कि उनमें फिर वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बनने की काबिलियत है और वो इसे मॉय थाई के सबसे प्रतिभाशाली युवा स्टार्स में से एक के खिलाफ साबित करना चाहेंगे।

वहीं दयाकाएव की कोशिश होगी कि वो एक अनुभव स्टार को मात देकर साबित करें कि उनमें ग्लोबल स्टेज पर छाप छोड़ने की क्षमता है और वो आगे रैंकिंग्स वाले फाइटर्स से भिड़ने के लिए तैयार हैं।

न्यूज़ में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott