3 मुकाबले जो ONE Friday Fights 81 को यादगार बना सकते हैं

Avatar PK Saenchai Kiamran Nabati ONE Friday Fights 55 33

27 सितंबर को एशियाई प्राइमटाइम पर होने वाले ONE Friday Fights 81: Superbon vs. Nattawut में दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स हिस्सा लेने वाले हैं।

इस बेहतरीन कार्ड को #1 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन और #2 रैंक के “स्मोकिन” जो नाटावट के बीच होने वाला शानदार फेदरवेट मॉय थाई मुकाबला हेडलाइन करेगा।

आइए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में एक्शन शुरु होने से पहले जानते हैं कि कौन से मुकाबले शो में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 नोंग-ओ Vs. कियामरन नबाती 

नोंग-ओ हामा और कियामरन नबाती के बीच होने वाला बेंटमवेट मॉय थाई मैच डिविजन के धुरंधर और उभरते हुए स्टार के बीच की जंग है।

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने सालों तक डिविजन पर राज किया, लेकिन उन्हें अब लगातार दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। लेकिन वो अब भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने अप्रैल में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई को हराकर फिर से जीत की लय पाई है। लेकिन नबाती शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में तीन जीत के साथ उनका करियर रिकॉर्ड 21-0 है।

रूसी स्ट्राइकर जानते हैं कि नोंग-ओ जैसे दिग्गज के खिलाफ आई जीत उनके करियर को बहुत आगे ले जाएगी। दोनों ही स्ट्राइकर्स के पास नॉकआउट पावर है और वो 27 सितंबर को शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

#2 सुआब्लैक Vs. कुलबडम

एक और बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबला लुम्पिनी स्टेडियम में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर सकता है, जब कुलबडम का सामना सुआब्लैक टोर प्रान49 से होगा।

दोनों ही स्टार्स का करियर बेहतरीन अंदाज में शुरु हुआ था, लेकिन उन्हें हाल-फिलहाल में हार का मुंह देखना पड़ा है। लेकिन अब दोनों जीत की पटरी पर लौटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नोंग-ओ और नबील अनाने के हाथों हारने से पहले कुलबडम लगातार चार जीत हासिल कर चुके थे, जिसमें नॉकआउट भी शामिल हैं। वहीं सुआब्लैक की बात करें तो उन्होंने लगातार चार नॉकआउट के साथ ONE में 6-0 का रिकॉर्ड बनाया था, फिर उन्हें कियामरन नबाती के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

कुलबडम और सुआब्लैक दोनों ही डिविजन में अपनी उड़ान एक बार फिर से भरना चाहेंगे।

#3 इलियास एनाहाचि Vs. हिरोकी अकिमोटो 

पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस इलियास एनाहाचि और हिरोकी अकिमोटो सितारों से सजे बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे, जब दोनों एक दूसरे से भिड़ेंगे।

#2 रैंक के कंटेंडर अकिमोटो ने एक समय डिविजन पर राज किया था, लेकिन उन्हें लगातार निर्णय से हार का मुंह देखना पड़ा। अब उन्हें हर हाल में जीत हासिल करनी ही होगी।

एनाहाचि ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेल्ट छोड़ते हुए भार वर्ग में ऊपर जाने का फैसला किया और वो उसके बाद से काफी मजबूत नजर आए हैं।

उन्हें ONE में अभी तक सिर्फ 2-स्पोर्ट, 2-डिविजन चैंपियन सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 ने हराया है। डच-मोरक्कन स्ट्राइकर ने दिखाया है कि वो दुनिया में किसी को भी हरा सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400