COVID-19 महामारी के समय में थाईलैंड आकर ट्रेनिंग कैसे करें?

Detrit Sathian Muay Thai S__44884125 768x512

थाईलैंड में मॉय थाई जिम और स्टेडियम अब दोबारा से खुलने लगे हैं, जिसका मतलब आप छुट्टियों के सीजन में थाईलैंड जाकर मॉय थाई के गुर भी सीख सकते हैं।

लेकिन इसके लिए आपको कई नियमों का पालन करना होगा और थाईलैंड में ट्रेनिंग सेशंस का हिस्सा बनने से पहले क्वारंटीन भी रहना होगा।

यहां जानिए आप COVID-19 महामारी के कारण लगी पाबंदियों के बीच किस तरह थाईलैंड जाकर ट्रेनिंग ले सकते हैं।

तय कीजिए कि आप कितने समय के लिए थाईलैंड आ रहे हैं

Shannon “OneShin” Wiratchai in training

थाईलैंड जाने का प्लान बनाने से पहले आपको ये तय करना होगा कि आप यहां कितने समय के लिए ठहरने वाले हैं।

अगर आप 90 दिनों से कम समय के लिए और थाईलैंड द्वारा तय किए गए किसी वीजा में छूट वाले देश से यहां आ रहे हैं तो यहां आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वहीं अगर आप 90 दिनों से ज्यादा समय के लिए आ रहे हैं और ऐसे देश से आ रहे हैं जो थाईलैंड के वीजा में छूट वाले देशों की लिस्ट में नहीं है तो आपको स्पेशल टूरिस्ट वीजा की जरूरत पड़ेगी।

समय तय करने के बाद आपको वैकल्पिक स्टेट क्वारंटीन (ASQ) होटल में कमरा बुक करना होगा और वीजा के लिए आवेदन से पहले COVID-19 ट्रेवल इंश्योरेंस भी करवाना होगा।

वैकल्पिक स्टेट क्वारंटीन होटल में कमरा बुक करें

Nog-O Gaiyanghadao training at Evolve

थाईलैंड आने के बाद आपको ASQ के होटल में 10-14 दिनों तक क्वारंटीन रहना पड़ेगा। देश की सरकार ने ASQ होटलों की लिस्ट भी जारी की हुई है।

फ्लाइट के लैंड करने के बाद ASQ होटल की कैब या शटल सेवा आपको होटल तक ले जाएगी, जहां आपको COVID-19 की जांच करानी होगी।

पहले कुछ दिनों के बाद आपकी रिपोर्ट नेगेटिव आई तो आपको कमरे से बाहर निकलने और होटल की चुनिंदा जगहों पर जाने की इजाजत होगी।

लेकिन इस सब से पहले आपको COVID-19 इंश्योरेंस और डॉक्टर की अनुमति की सबसे ज्यादा जरूरत होगी।

COVID-19 बीमा जरूर करवाएं

Petchmorakot Petchyindee Acamdey hits the pads with his trainer

ASQ होटल में बुकिंग के बाद आपको स्वास्थ्य बीमा की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको थाईलैंड में रहते COVID-19 या फिर कोई अन्य मेडिकल इमरजेंसी हो जाती है तो इसके लिए आपको 100,000 यूएस डॉलर्स कवर वाला इंश्योरेंस करवाना पड़ेगा।

वहीं COVID-19 बीमा तब तक लागू रहना चाहिए, जब तक आप थाईलैंड में रह रहे हैं।

थाईलैंड में एंट्री और सर्टिफिकेट ऑफ एंट्री (COE) लेते समय आपको इंश्योरेंस की एक कॉपी दिखानी होगी।

सर्टिफिकेट ऑफ एंट्री के लिए आवेदन करें

Global Citizen Thailand KLDC1011e web.jpg

ASQ होटल में कमरा बुक करवाने और COVID-19 बीमा करवाने के बाद आपको थाईलैंड की ऑफ़िशियल COE वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

आवेदन 2 भागों में होता है।

पहले आपको अपने पासपोर्ट, वीजा और स्वास्थ्य बीमा को अपलोड करना होगा। उसके बाद आपको प्लेन की टिकट बुक करने की अनुमति मिल जाएगी।

प्लेन टिकट पाने के बाद उसे आपको COE की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा और साथ ही ASQ होटल बुकिंग की भी पुष्टि करवानी होगी।

COVID-19 की जांच जरूरी

Muangthai PK.Saenchaimuaythaigym

अपने देश को छोड़ने के 72 घंटे के अंदर आपको COVID-19 की जांच करवाना और उसमें रिपोर्ट का नेगेटिव आना जरूरी है। डॉक्टर का ‘फिट टू फ्लाई’ सर्टिफिकेट देने के लिए प्रमाणित होना भी जरूरी है।

‘फिट टू फ्लाई’ सर्टिफिकेट के साथ आपको ऊपर उल्लेखित सभी दस्तावेजों की असली कॉपी को साथ लाना होगा। थाईलैंड में एयरपोर्ट से निकलने से पहले आपके उन सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

क्वारंटीन

Petchmorakot BBB_9784.jpg

10-14 दिनों के क्वारंटीन के बाद अगर आपकी COVID-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव नहीं आई तो आप ट्रेनिंग की शुरुआत कर सकते हैं।

आपको ये भी ध्यान में रखना होगा जब तक सभी चीजें सुचारू रूप से नहीं चलने लगतीं, तब तक सभी जिम में कम ही लोग ट्रेनिंग करने के लिए आएंगे।

ये भी पढ़ें: लियाम हैरिसन ने थाईलैंड में ट्रेनिंग के पहले अनुभव को साझा किया

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)