कैसे मार्शल आर्ट्स आपको हमेशा जवान बने रहने वाली फील दे सकता है

Alain Ngalani celebrating after victory

सब कहते हैं कि “बुढ़ापा” हम सबको घेर लेता है। बिजनेस करने वाले लोग कहते हैं कि वो बढ़ती उम्र रोक सकते हैं लेकिन वो इसके बदले में करोड़ों रुपये लेते हैं। उसके बाद भी वो केवल सतही तौर पर ऐसा कर पाते हैं।

अगर आप सही मायने में लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं तो केवल त्वचा की झुर्रियां कम करने से काम नहीं बनेगा। इसके लिए आपको अपने शरीर, दिमाग और मिजाज को तंदरुस्त रखना होगा। मार्शल आर्ट्स इन सबके लिए सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।

Martial Artists in Action

केवल हमारी बातों पर मत जाइए, आप खुद देख सकते हैं कि कई वर्ल्ड क्लास मार्शल आर्टिस्ट 40 से ज्यादा की उम्र में भी सबसे ऊंचे स्तर पर ONE Championship में मुकाबला कर रहे हैं। इनमें एलन गलानी, नारनतुंगलाग जदंबा आदि शामिल हैं।

वे लगातार अपने से 10 साल युवा एथलीटों की गति, ताकत, चालाकी और तेजी की तरह प्रदर्शन करते हैं। उनकी शारीरिक फुर्ती कमाल की है। वे जब भी केज में कदम रखते हैं तो हर बार समय को पीछे छोड़ते हुए युवाओं की तरह वापसी करते हैं।

यहां तक कि गलानी ने केवल 11 सेकंड के छोटे से समय में ONE हेवीवेट डिविजन का मैच जीता था। इस मैच में उन्होंने पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हिडेकी सिकाइन को मात दी थी।

यहां हम आपको चार तरीके बताएंगे कि मार्शल आर्ट्स आपको हमेशा के लिए यंग फील करवाने में कैसे मदद कर सकता है।

आपको रखे फिजिकली फिट

Narantungalag Jadambaa

फिजिकल एक्टिविटी से कई सारे फायदे मिलते हैं। ये आपके दिल व श्वसन तंत्र से लेकर बढ़ती उम्र के साथ होने वाली कई बीमारियों को भी दूर रखता है। इनमें हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी बीमारियां शामिल हैं। वर्कआउट करने से सच में इन बीमारियों से आपके जीवन की रक्षा होती है।

खासतौर पर मार्शल आर्ट्स से आप स्वस्थ रहते हैं। इसमें आप अपनी क्षमता के अनुसार जितनी चाहें उतनी मेहनत कर सकते हैं। आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से लेकर फुल वर्क आउट तक कर सकते हैं। आप किसी भी तरह की मार्शल आर्ट‌्स एक्टिविटी करें, उससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ ही मिलेंगे। इसमें आपको ऐसे स्टाइल जरूर मिल जाएंगे, जो आपके लिए सबसे अच्छे होंगे।

मार्शल आर्ट्स से न केवल आपका हार्ट रेट और ब्लड पंपिंग बढ़ेगी बल्कि इसे सीखने में भी आपको काफी मजा आएगा। इसका मतलब है कि आप ये लंब समय तक कर सकते हैं।

सीखने के साथ नए विचार लाता है

May-Ooi in Action

बढ़ती उम्र के साथ नई चीजें सीखना और अपनी सभी इंद्रियों का इस्तेमाल करना मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। मार्शल आर्ट्स के नियमित अभ्यास से आप देख, सुन व समझकर नई तकनीक का इस्तेमाल करना सीखते हैं, जिससे क्लियरिटी आती है और आप चीजें नहीं भूलते हैं।

उदाहरण के लिए, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में आपको दर्जनों दांव याद रखने पड़ते हैं। इन्हें आप सैकड़ों तरीके से अपने बचाव व विरोधी पर हमला करने के लिए लगा सकते हैं। जब भी आप किसी पर ये दांव लगा रहे होते हैं तो आपको लगातार आगे तक के लिए सोचना पड़ता है। इसमें काफी ज्यादा दिमाग खर्च होता है।

अगर आप अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो वो कमजोर होने लगता है जैसा कि शरीर के साथ भी देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप अपने लाइफस्टाइल में मार्शल आर्ट्स को शामिल करते हैं तो आपका दिमाग अपनी पूरी क्षमता से काम कर सकता है और आप अलर्ट भी रहते हैं।

आप कभी अकेला महसूस नहीं करेंगे

Adrian Pang

बढ़ती उम्र में जो जरूरी बात हर बार निकलकर आती है, वो है अकेलापन। ऐसा जब होता है तो स्वास्थ्य तेजी से गिरता है। जिम जाने पर आपकी दिलचस्पी नई चीजों में बढ़ती है और नए दोस्त भी बनते हैं। उनके साथ अभ्यास के बाद आप मजे भी कर सकते हैं।

लोगों से अलग-थलग रहने पर कई बुरी चीजें आपको घेर सकती हैं लेकिन जब आप नई चीजें करते हुए नए दोस्त बनाते हैं, तो आप एक-दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं।

तनाव दूर भगाता है

Kotetsu Boku after victory

तनाव होने पर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है और ये घातक साबित हो सकती है। ज्ञान संबंधी शोध से पता चलता है कि जो लोग अपने जीवन में कम तनाव झेलते हैं, वे बूढ़ा होने पर भी युवाओं जैसा जीवन जी पाते हैं।

एरोबिक्स और कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस हार्मोन कम हो जाते हैं। इनमें कोर्टिसोल हार्मोन भी शामिल होता है, जो न्यूरोहारमोन एक्सरसाइज के दौरान शरीर में बनते हैं। वो हमें अच्छा महसूस कराते हैं और हम अच्छी नींद ले पाते हैं। इस तरह से जीवन के हर मोर्चे पर हमारी ही जीत होती है।

ये भी पढ़ें: आपके बच्चों के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्ट्स

लाइफ स्टाइल में और

MurHawkSlater 1200X800
Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 39 scaled
Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 35 scaled
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 7 scaled
Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 2
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 22
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 31
John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 98
Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW DC 2150
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 11
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21