COVID-19 से जुड़े 5 सवाल जो हर माता-पिता को मार्शल आर्ट्स जिम से पूछने चाहिए

Global Citizen Thailand KLDC1011e web

अब दुनिया के अधिकतर हिस्सों में वैक्सीन लग रही हैं, मार्शल आर्ट्स जिम खुल रहे हैं और लोग अपने पुराने शेड्यूल को फॉलो करने लगे हैं।

लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपको COVID-19 को नजरंदाज कर देना चाहिए क्योंकि अभी भी काफी लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 सवालों के बारे में जिनपर आपको अपने बच्चे को मार्शल आर्ट्स जिम में दाखिला दिलाने से पहले विचार करना चाहिए।

#1 जिम के सामानों की कितनी बार सफाई की जाती है?

The renovated Bali MMA gym in Indonesia, finished in 2020

COVID-19 से पहले भी सभी अपने ट्रेनिंग के उपकरणों और मैट्स को स्वच्छ रखते थे। मगर इन दिनों जिम को स्वच्छ रखना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

अगर जिम में इस तरह का कोई शेड्यूल नहीं है कि उसकी साफ सफाई कब की जाती है तो उससे पहले आपको जिम के मालिक से सवाल पूछना चाहिए।

हालांकि, ट्रेनिंग सेंटर में इस तरह के शेड्यूल नहीं होते, लेकिन एक अच्छी सलाह सभी के लिए लाभदायक होगी।

#2 क्या जिम के स्टाफ मेंबर्स को वैक्सीन लग चुकी है?

A martial arts instructor teaches a studen in class

दुनिया में रोज लाखों-करोड़ों लोगों को COVID-19 वैक्सीन लग रही हैं, ऐसी कई कंपनियां हैं जो वैक्सीन ना लगवाने वाले लोगों को अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहीं।

अगर आपके बच्चे के जिम में भी ये नियम है तो सुनिश्चित कीजिए कि वहां के सभी स्टाफ मेंबर्स को वैक्सीन लग चुकी है।

बहुत जगहों पर इस तरह के नियम नहीं होते, अगर वहां ऐसा कोई नियम नहीं है तो आपको इस बारे में जरूर पूछना चाहिए।



#3 क्या होगा जब किसी स्टाफ मेंबर या स्टूडेंट को COVID-19 हो जाए?

Man throws his own fist at his hand

अगर आपके बच्चे के जिम में वैक्सीन लगवाना अनिवार्य नहीं है और अगर स्टाफ मेंबर या किसी अन्य शिष्य को COVID-19 हो जाता है। अन्य लोग उसके संपर्क में आ जाएं तो जिम किस तरह स्थिति को संभालेगा।

ट्रेनिंग सेंटर COVID-19 की चपेट में आने वाले लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने की सलाह दे सकता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में शायद ऐसा ना हो।

इसलिए दाखिला दिलाने से पहले बेहतर होगा कि आप इस बात की पूरी जांच करें।

#4 क्या होगा अगर लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे?

Stop! Little girl holds right hand out!

आपके बच्चे के जिम में COVID-19 के प्रति कड़े नियम होने चाहिए, लेकिन तब क्या होगा जब दूसरे लोग उन नियमों का पालन ना करें? वहीं अगर जिम के मालिक भी नियमों का पालन ना कर रहे हों तो उस स्थिति में क्या होगा?

सुनिश्चित कीजिए कि जिम की एक पॉलिसी हो, जिसमें नियमों का पालन करने की बात कही गई हो।

हम सभी साथ मिलकर ही इस महामारी को फैलने से रोक सकते हैं और अगर जिम में सभी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप किसी दूसरे जिम का रुख करें।

#5 एक और लॉकडाउन की स्थिति में पेमेंट को कैसे मैनेज किया जाएगा?

A group of kids get ready for martial arts class

साल 2020 में जिम के मालिकों को कई अजीब सवालों का जवाब देना पड़ा था। क्या जिम बंद होने के बाद भी उन्हें मेंबरशिप का पैसा अदा करना होगा? क्या जिम के मालिक पेमेंट रोक देंगे, क्या पैसे ना आने से जिम बंद हो जाएगा?

सभी के इस मुद्दे पर विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान आपको पहले ही निकालना होगा कि भविष्य में दोबारा लॉकडाउन की स्थिति में पेमेंट को किस तरह मैनेज किया जाएगा।

आप कभी नहीं चाहेंगे कि एक साल की मेंबरशिप लेने के 2 महीने बाद ही लॉकडाउन के कारण आपका बच्चा जिम ना जा पाए।

ये भी पढ़ें: 30 साल या उससे ज्यादा उम्र मार्शल आर्ट्स शुरू करने के लिए उपयुक्त समय है, जानिए क्यों

लाइफ स्टाइल में और

MurHawkSlater 1200X800
Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 39 scaled
Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 35 scaled
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 7 scaled
Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 2
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 22
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 31
John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 98
Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW DC 2150
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 11
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21