भारत में 14 जनवरी को ONE Fight Night 6 का लाइव प्रसारण कैसे देखें

Superbon Singha Mawynn celebrating his win

ONE Championship साल 2023 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने जा रहा है। शनिवार, 14 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazov का लाइव प्रसारण होगा, जिसके कार्ड में शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार मुकाबलों को शामिल किया गया है।

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन का टाइटल ग्रां प्री चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ मैच में दांव पर लगा होगा। वहीं को-मेन इवेंट को सुपरलैक कियातमू9 और डेनियल पुएर्तस की भिड़ंत दिलचस्प बना रही होगी, जहां दोनों एथलीट्स वेकेंट ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।

इसके अलावा माइकी मुसुमेची भी गंतुमूर बायनदुरेन को हराकर अपने पहले ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस को सफल बनाना चाहेंगे। इस इवेंट में स्टैम्प फेयरटेक्स, रोडटंग जित्मुआंगनोन और आंग ला न संग जैसे वर्ल्ड-फेमस फाइटर्स भी अमेरिकी फैंस का मनोरंजन कर रहे होंगे।

इस इवेंट को दुनिया के 170 से भी ज्यादा देशों में लाइव प्रसारित किया जाएगा, लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि आप भारत में ONE Fight Night 6 को किस समय पर लाइव देख सकते हैं।

भारत में कब आएगा ONE Fight Night 6?

भारत में ONE Fight Night 6 का मेन कार्ड शनिवार, 14 जनवरी को Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर सुबह 6:30 बजे से प्रसारित होगा।

https://www.instagram.com/p/Cm73uT_NdZG/

ONE Fight Night 6 का मेन कार्ड

  • सुपरबोन सिंघा माविन vs. चिंगिज़ अलाज़ोव (ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • सुपरलैक कियातमू9 vs. डेनियल पुएर्तस (ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • माइकी मुसुमेची vs. गंतुमूर बायनदुरेन (ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • आंग ला न संग vs. जिल्बर्टो गल्वाओ (MMA – कैचवेट 215 पाउंड्स)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. जिदुओ यिबु (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. एना जारूनसाक (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • गैरी टोनन vs. जॉनी नुनेज (MMA – फेदरवेट)
  • किम जे वूंग vs. शोको साटो (MMA – कैचवेट 150 पाउंड्स)

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled