ONE: DAWN OF VALOR की 5 प्रमुख हाइलाइट्स

Kiamrian Abbasov defeats Zebaztian Kadestam at ONE DAWN OF VALOR DA D4X_3061 768x511

ONE Championship ने बीते शुक्रवार 25 अक्टूबर को इस साल का अपना अंतिम इंडोनेशियाई आयोजन खत्म किया है। ONE: DAWN OF VALOR पर इंडोनेशिया के जकार्ता में इस्तोरा सेनयान के अंदर सभी प्रशंसकों को एक 14-बाउट कार्ड में शानदार मुकाबले पेश किए गए। इसमें दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ मार्शल कलाकार और देश के सबसे प्रतिभाशाली एथलीट शामिल थे।

इसमें सनसनीखेज आगे-पीछे के मुकाबले, कई रोमांचक नॉकआउट, शानदार सब्मिशन जीत और नए ONE वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी देखने को मिली। आइए एक नजर डालते हैं इंडोनेशिया की राजधानी में एक अविश्वसनीय रात से हुए 5 शीर्ष मुकाबलों की हाइलाइट्स पर।

#1 अब्बासोव ने विश्व खिताब के लिए कडेस्टम को पछाड़ा

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/2480856098813246/

 

आखिरकार कियामरियन अबासोव “ब्रेज़ेन” खुद को विश्व चैंपियन के रूप में स्थापित कर लिया है। किर्गिज़ नायक ने मौजूदा खिताबधारक जेबज़्टियन कडेस्टम “द बैंडिट” को मायूस किया और लगातार 25 मिनट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में दबाव बनाते हुए सर्वसम्मत निर्णय के साथ जीत दर्ज करते हुए ONE वेल्टरवेट विश्व चैंपियनशिप हासिल की।

दोनों फाइटर्स ने शुरुआती दो राउंड में अपना-अपना दम लगाया, लेकिन अब्बासोव की ग्रैप्लिंग ने उन्हें स्विडिश से अलग पेश किया। उन्होंने बचाव के लिए “द बैंडिट” को मजबूर किया और आगे आने के लिए बहुत कम अवसर दिए।

तीसरे स्टेंजा में मुकाबला “ब्रेज़ेन” की ओर मुड़ गया। एक थरथराती बेली-टू-बैक सुपलेक्स से पूरा इस्तोरा सेनयान तालियों से गूंज उठा और किर्गिज चैलेंजर ने छोटे लेकिन प्रभावी हमलों के साथ अपने विरोधी पर शीर्ष नियंत्रण बनाए रखा।

उन्होंने चौथी अवधि में अपनी रणनीति बदली और बैकपेडलिंग स्विडिश पर तेज मुक्केबाजी के कॉम्बिनेशन से प्रहार किया। फिर उन्होंने एक और टेकडाउन दिया जो साइड कंट्रोल में हावी था। उन्होंने घुटनों से पसलियों और सिर पर हमला किया।

कड़ेस्टम ने पांचवें राउंड में आक्रमण करने का प्रयास किया, लेकिन विरोधी की कठोरता ने उन्हें नीचे गिरा दिया और वह आखिरी टेकडाउन के लिए ऊर्जा नहीं जुटा सके। अब्बासोआदि पेरियंटो “ज़ेनवॉक”व के पास “द स्वेड” को मात देने के लिए ग्रैप्लिंग कौशल और क्लोज-रेंज मुक्केबाजी थी और इसका उन्होंने अच्छी तरह से प्रदर्शन कर बेल्ट हासिल की।

#2 इरसल का पांच राउंड में रोबदार प्रदर्शन

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/2333119310144575/

 

रेगिअन इरसल “द इम्मोर्टल” ने इसमें कोई शक नहीं छोड़ा कि वह सही में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन है। उन्होंने अपने दिग्गज हमवतन निकी होल्जकेन “द नेचुरल” के साथ एक बार फिर पांच राउंड में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

शुरुआती फ्रेम में दोनों फाइटर्स ने अपना-अपना दमखम दिखाया। इरसल ने अपने कॉम्बिनेशन को एक साथ जोड़ कर “द नेचुरल” को लेफ्ट क्रॉस से मैच का एकमात्र नॉकडाउन दिया। लेकिन जब होल्जकेन अपने पैरों पर वापस खड़े हो गए तो पारी के समाप्त होने तक उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन दृढ़ता से मुकाबला किया।

यहां से शुरू हुई लड़ाई दो अलग-अलग रणनीतियों की एक कहानी थी। होल्जकेन ने विलक्षण ताकतवर स्ट्राइक से चोट पहुंचाई, जबकि सिटोडोटोंग एम्स्टर्डम प्रतिनिधि ने विविध और प्रभावी कॉम्बिनेशन को एक साथ मारा।

इरसल ने चैंपियनशिप राउंड में तीव्रता लाना जाआदि पेरियंटो “ज़ेनवॉक”री रखा जिसने उन्हें अलग बनाने का काम किया। जब भी डच किकबॉक्सिंग सर्वश्रेष्ठ ने दम लगाने की कोशिश की तो उन्हें “द इम्मोर्टल” के अच्छी तरह से दिए गए जैब्स और लेग किक का सामना करना पड़ा।

26 वर्षीय के पास कॉम्बिनेशन स्ट्राइक की भरमार थी जिसका होल्जकेन के पास कोई जवाब नहीं था। यह किकबॉक्सिंग का एक शानदार प्रदर्शन था और इरसल पांच महीने पहले के आखिरी मुकाबले से बेहतर दिखे।

#3 “गोल्डन ब्वॉय” ने पहले राउंड में ही हासिल की जीत

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/689198694902701/

 

वांग जनगुआंग “गोल्डन ब्वॉय” ने अपने प्रमोशनल डेब्यू में काफी प्रभाव डाला। हेनान निवासी शुरू में अपने मोहाक प्रतिद्वंदी के कारण बाहर खड़ा था, लेकिन उसने सुनिश्चित किया कि तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल करने के लिए प्रतिद्वंद्वी को तीन बार नॉकआउट करके प्रशंसकों को उसका नाम याद आए। उसने ऐसा अपनी ONE सुपर सीरीज किकबॉक्सिंग लड़ाई के शुरुआती स्टेंजा में केवल एक सेकंड शेष रहते किया है।

भले ही फेडेरिको रोमा “लिटल बिग मैन” ने उसे नीचे ले जाने की कोशिश की लेकिन चीनी स्टार ने आत्मविश्वास से उस पर मुक्केबाजी कॉम्बिनेशन, पुश किक और घुटनों के साथ हमला किया। पहला आधिकारिक नॉकडाउन तब हुआ जब उन्होंने अर्जेंटीना निवासी को झटके से हुमते हुए बाएं हुक के साथ गिरा दिया।

पहले राउंड में 17 सेकंड बचे हुए थे वांग ने फेंस पर एक लेग किक लगाई और प्रतियोगिता के दूसरे नॉकडाउन के लिए रोमा को नीचे झुका दिया। एक बार “द लिटिल बिग मैन” अपने पैरों पर खड़ा हो गया। चीनी स्टार ने फिनिश के लिए एक पुश किक के साथ हमला किया। इसके बाद दायीं और बायीं ओर पीछा किया जब तक रेफरी ने प्रतियोगिता को समाप्त करने की घोषणा के लिए सर्किल में कदम नहीं रखा।

#4 सिरेगर ने लगाया पलक झपकते ही रियर-नेकेड चोक

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/2697324640325022/

यदि आपने पलक झपकाई तो आप यह देखने से चूक गए अपनी फ्लाइवेट प्रतियोगिता में एलीपिटुआ सिरेगर “द मैजिशियन” ने किस तेजी के साथ एगी रोज़टेन को पीठ के बल लिटा दिया।

रोजटेन तेजी से आगे बढ़ रहे थे क्योंकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के चेहरे पर हमले का प्रयास किया था। हालांकि इंडोनेशियाई कुश्ती चैंपियन ने स्तर में शानदार बदलाव किया। एक पंच से बचने के लिए उसने सिर झुका लिया और डबल लेग टेकडाउन के साथ बड़ा स्कोर किया।

फिर जैसा कि उनके हमवतन ने सिर्फ एक सेकंड बाद उठने के लिए संघर्ष किया। “द मैजिशियन” ने तुरंत उसे पीठ के बल गिराकर पकड़ लिया और अपने सबसे अच्छे ट्रेक रेयर-नेक्ड-चोक लगाने की कोशिश की। एक बार जब उसने गिरफ्त में ले लिया तो रोजटेन को टैप करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

#5 पेरियंटो ने शानदार तकनीकी नॉकआउट से खोला शो

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/679980805829300/

इस कार्यक्रम से निकलकर इंडोजिम के आदि पेरियंटो “ज़ेनवॉक” ने सफलता की एक नई उड़ान शुरू की है। उन्होंने 64 सेकंड के प्रदर्शन के साथ The Home Of Martial Arts में अपनी पहली जीत दर्ज की।

अपने देशवासी एंजेलो बिमोआजी “द यूनिकॉर्न किंग” को उनकी सभी इंडोनेशियाई स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट लड़ाई में सिर पर लात मारने के बाद जोखिम में डाला है। उन्होंने एक मुश्किल प्रयास किया और फिर अपने प्रतिद्वंद्वी को बाड़ की तरफ दबा दिया।

एक बार जब वा क्लिंच में लगे हुए थे तो पेरियंटो ने “द यूनिकॉर्न किंग” की पसलियों पर घुटने का वार कर झुका दिया। उन्होंने इसके बाद घुटने को सिर पर चला दिया। इसने रेफरी को प्रतियोगिता को रोकने और “ज़ेनवॉक” को विजेता घोषित किया।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)