ONE 169: Malykhin Vs. Reug Reug की सबसे शानदार तस्वीरें

Rodtang Jitmuangnon Jacob Smith ONE 169 40

लुम्पिनी स्टेडियम और दुनिया भर में देख रहे करोड़ों फैंस को ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug में धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

शनिवार, 9 नवंबर को हुए इवेंट में तीन खेलों के तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच शामिल थे।

मेन इवेंट मैच में सेनेगली पावरहाउस “रग रग” ओमार केन ने एनातोली मालिकिन को उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाकर ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

इससे पहले रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने #3 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर जैकब स्मिथ को पांच राउंड के दिलचस्प मैच में हराया। हालांकि इवेंट से पहले वेट मिस करने की वजह से रोडटंग से उनका खिताब छिन गया था।

वहीं फिलीपीनो-अमेरिकी सनसनी जैकी बुंटान ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। उन्होंने पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में दिग्गज अनीसा “C18” मेक्सेन के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।

इसके अतिरिक्त केड रुओटोलो, मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा, एड्रियानो मोरेस और अन्य स्टार्स ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कीं।

आप हमारे रिंगसाइड मौजूद फोटोग्राफरों द्वारा खींची गई तस्वीरों के माध्यम से ONE 169 के सबसे उम्दा पलों को नीचे देख सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled