ONE 164: Pacio Vs. Brooks की सबसे शानदार तस्वीरें

Jarred Brooks with his new world champioship belt

ONE 164: Pacio Vs. Brooks के साथ ONE Championship के साल 2022 के इवेंट्स का समापन हुआ।

3 दिसंबर को फिलीपींस में मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में हुई फाइट्स में बेहतरीन एक्शन देखा गया, जिसमें शानदार टक्कर, नॉकआउट्स और सबमिशन देखने को मिले।

मेन इवेंट में जैरेड ब्रूक्स ने 5 राउंड तक चले मुकाबले में जोशुआ पैचीओ को सर्वसम्मत निर्णय से मात देकर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की।

इसके अलावा चिर-प्रतिद्वंदियों सुपरलैक कियातमू9 और पानपयाक जित्मुआंगनोन के बीच आठवीं मॉय थाई भिड़ंत देखने को मिली। टॉप रैंक के कंटेंडर सुपरलैक ने अपनी धारदार राइट किक्स का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया और #2 रैंक के कंटेंडर पर विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

वहीं पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन और फिलीपीनो सुपरस्टार ब्रेंडन वेरा व ईरानी सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी के बीच मुकाबला हुआ। अलीअकबरी ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर उन्हें इस खेल से रिटायर किया।

आप साल 2022 के आखिरी ONE Championship लाइव इवेंट की झलकियां यहां देख सकते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Rungrawee Sitsongpeenong and George Jarvis touch gloves before their clash
Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 75 scaled
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Nazareth The Northstar Lalthazuala defeats Jhon The Protagonist Brutas via TKO at 409 of round one 4 scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled
Tang Kai Shamil Gasanov ONE Fight Night 43 1
Anatoly Malykhin Oumar Kane The Inner Circle May 15 24 scaled
Tang Kai Gasanov
ReugReugOumarKane AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled