ONE 163: Akimoto Vs. Petchtanong की सबसे शानदार तस्वीरें

Hiroki Akimoto Petchtanong Petchfergus ONE163 1920X1280 64

शनिवार, 19 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong में शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

मेन इवेंट में पेटटानोंग पेटफर्गस ने हिरोकी अकिमोटो को हराकर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की।

5 राउंड्स तक चले मैच में पेटटानोंग ने अपनी स्टेप-इन नी स्ट्राइक्स का इस्तेमाल करते हुए करीबी अंतर से अकिमोटो को विभाजित निर्णय से हराया। पेटटानोंग को 400 से ज्यादा फाइट्स का अनुभव है और अब उन्होंने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल में रोमन क्रीकलिआ ने ईरानी स्टार इराज अज़ीज़पोर को हराकर सिल्वर बेल्ट अपने नाम की।

ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने शुरुआत में अज़ीज़पोर द्वारा नॉकआउट जीत के प्रयास को विफल करते हुए दूसरे राउंड में कई पंच लगाते हुए जबरदस्त अंदाज में अपनी जीत सुनिश्चित की।

यहां ONE 163 की हाइलाइट्स को देखिए और शनिवार, 3 दिसंबर को ONE Fight Night 5: De Ridder vs. Malykhin को देखना ना भूलिएगा।

किकबॉक्सिंग में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled