सुपरलैक Vs. नबील अनाने II: ONE 172 के बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में जीत के 4 तरीके

IMG 0460

इस रविवार, 23 मार्च को दो खेलों और दो भार वर्गों के चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 और अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई किंग नबील अनाने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में आमने-सामने होंगे।

जापान के साइटामा सुपर एरीना से पे-पर-व्यू पर लाइव आने वाले ONE 172: Takeru vs. Rodtang में ये इनकी दूसरी भिड़ंत होगी।

पहली बार इन दोनों की टक्कर जून 2023 में ONE Friday Fights 22 के दौरान हुई थी, जहां 19 वर्षीय अनाने अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू कर रहे थे। उस इवेंट में सुपरलैक ने पहले राउंड में स्टॉपेज से जीत दर्ज की।

तब से लेकर अब तक युवा थाई-अल्जीरियाई स्टार ने टॉप स्टार्स के खिलाफ लगातार छह जीत हासिल कीं। हाल ही में उन्होंने स्कॉटलैंड के निको कैरिलो को हराकर अंतरिम खिताब जीता और “द किकिंग मशीन” के खिलाफ रीमैच हासिल किया।

आइए ONE 172 के रीमैच से पहले इस मैच की जीत की कुंजी पर नजर डालते हैं।

#1 अनाने द्वारा चतुराई से रिंग का उपयोग करना

छह फुट चार इंच लंबे अनाने बड़े प्रभावशाली तरीके से दूरी बनाकर रखते हैं और वो लंबी दूरी से अपने हथियारों का बखूबी इस्तेमाल करते हैं।

सुपरलैक के खिलाफ मिली हार के दौरान वो लगातार रिंग की रस्सियों की तरफ बैकफुट पर थे, जहां से उनके प्रतिद्वंदी अपने वार से जल्दी नॉकआउट हासिल करने में सफल रहे।

अनाने ने उसके बाद अपने फुटवर्क और रिंग के इस्तेमाल में काफी सुधार दिखाया है। वो अपने ज्यादातर मुकाबलों में मैच की गति को नियंत्रित करते दिखे हैं और सुपरलैक के खिलाफ भी ऐसा ही करते नजर आ सकते हैं।

#2 सुपरलैक की क्रिएटिव काउंटर स्ट्राइकिंग

“द किकिंग मशीन” अपने प्रहारों से दुनिया के किसी भी स्ट्राइकर का दम निकाल सकते हैं, लेकिन अनाने के खिलाफ फायदेमंद यही होगा अगर वो संयम से काम लेते हुए काउंटर स्ट्राइकिंग पर जोर दें।

क्योंकि अंतरिम चैंपियन काफी लंबे हैं और उनके पास रीच (पहुंच) की बढ़त होगी। अगर सुपरलैक पहले स्ट्राइक लगाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें थोड़ी मुश्किल हो सकती है। इसके बजाय उन्हें इंतजार करना चाहिए और मौका मिलते ही दूरी को कम कर काउंटर स्ट्राइक्स से वार करना चाहिए।

पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज, अनाने को अपने झांसे में फंसाने के लिए फेक मूव का इस्तेमाल करते हुए दिख सकते हैं ताकि वो काउंटर अटैक करें, जिसमें पंच, किक्स, नीज़ और एल्बो स्ट्राइक्स शामिल रहेंगी।

#3 अनाने के घुटनों के घातक वार

अनाने किसी भी रेंज में रहकर विरोधी पर जमकर टूट पड़ते हैं, लेकिन उनके सबसे खतरनाक और घातक हथियार उनकी नी स्ट्राइक्स हैं।

उनकी लंबाई की वजह से थाई-अल्जीरियाई स्टार के घुटनों के वार अपनी प्रभावशाली और बहुमुखी हैं। वो लंबी दूरी और क्लिंच में रहकर विरोधी के सिर पर इससे चोट पहुंचा सकते हैं।

ये नी स्ट्राइक्स ONE 172 में अनाने के गेम प्लान का एक खास हिस्सा होंगी। जैसे ही सुपरलैक आगे आकर अटैक की कोशिश करेंगे तो अनाने इन वारों से उनकी गति पर विराम लगा सकते हैं।

#4 सुपरलैक की ट्रेडमार्क लेग किक्स

29 वर्षीय थाई मेगास्टार को किसी कारण से ही “द किकिंग मशीन” कहा जाता है क्योंकि वो मॉय थाई की सबसे बेहतरीन किक्स लगाने वाले फाइटर के रूप में जाने जाते हैं।

सुपरलैक पहले मैच की तरह ही अपने विरोधी पर शुरुआत में किक्स लगाकर धीमा करना चाहेंगे। अगर पहली फाइट किसी बात का इशारा करती है तो ये कि लेग किक्स से बाद उन्होंने नॉकआउट मिलने में आसानी हो सकती है।

फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि वो अनाने की गति को रोकने के लिए इनसाइड और आउटसाइड दोनों किक्स का उपयोग करें। इससे ना सिर्फ मनचाही दूरी बनाने बल्कि फाइट फिनिश करने में भी फायदा हो सकता है।

मॉय थाई में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)