ओक रे यूं का ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने तक का शानदार सफर

Ok Rae Yoon Christian Lee Revolution 1920X1280 3 768x512

ओक रे यूं ने केवल 6 महीनों के अंदर डेब्यू से लेकर वर्ल्ड चैंपियन बनने तक का सफर तय कर लिया था।

अपने धैर्य और मजबूत इरादों को साथ लिए दक्षिण कोरियाई स्टार ने 3 लगातार मैचों में वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स को हराया और ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ 2021 में ONE का MMA पुरुष फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी जीता।

अब उन्हें ONE 160 के मेन इवेंट में क्रिश्चियन ली के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा। ये मुकाबला इसलिए भी खास होगा क्योंकि ली को हराकर ही ओक लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

क्रिश्चियन ली के खिलाफ उनके रीमैच से पहले यहां जानिए ओक रे यूं के ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने तक के शानदार सफर के बारे में।

डेब्यू में मरात गफूरोव को हराया

“ONE on TNT III” में जब ओक ने अपना डेब्यू किया, तब उनके धैर्य की बहुत कड़ी परीक्षा ली गई थी।

उस इवेंट में उनका सामना पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक मरात गफूरोव से हुआ।

रूसी BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर के नाम 7 सबमिशन जीत हैं, लेकिन ओक के शानदार डिफेंस के कारण उन्हें लगातार निराशा हो रही थी।

Team Mad Fighter के स्टार को गफूरोव के सबमिशन के प्रयासों से कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि उन्होंने 3 राउंड तक दिग्गज ग्रैपलर को निराश करने में सफलता पाई थी।

दूसरी ओर, दक्षिण कोरियाई स्टार ने मौकों की तलाश करते हुए अपने विरोधी को बैकफुट पर रखते हुए सटीक टाइमिंग के साथ स्ट्राइक्स लगाईं और कुछ समय के लिए ग्रैपलिंग में भी बढ़त बनाई।

अंत में ओक के प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत और लाइटवेट रैंकिंग्स में पांचवां स्थान और एक लैजेंड के साथ फाइट भी दिलाई।

एडी अल्वारेज़ को उलटफेर का शिकार बनाया

गफूरोव को हराने के कुछ ही हफ्तों बाद “ONE on TNT IV” में दक्षिण कोरियाई स्टार की भिड़ंत 4 बार के लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडी अल्वारेज़ से हुई।

हालांकि दोनों एथलीट्स आमतौर पर धीमी शुरुआत करते हैं, लेकिन इस बार दोनों ओर से आक्रामक फाइटिंग देखने को मिली।

यहां तक कि ओक शॉर्ट स्ट्रेट पंच लगाने के बाद ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए पहले राउंड में फाइट को फिनिश करने के करीब आ पहुंचे थे।

UFC और Bellator में लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रह चुके अल्वारेज़ ने दूसरे राउंड में ज्यादा आक्रामकता दिखाई, लेकिन ओक की दृढ़ता के सामने अमेरिकी स्टार एक बार फिर संघर्ष करते नजर आए।

वहीं तीसरे राउंड में ओक ने अल्वारेज़ के खिलाफ शानदार टेकडाउन डिफेंस दिखाया और इस बीच दमदार स्ट्राइक्स भी लगाईं।

अंत में ये शानदार प्रदर्शन उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाने के लिए काफी रहा और इस परिणाम ने कॉम्बैट खेल जगत को चौंका दिया था।

क्रिश्चियन ली को हराकर लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बने

गफूरोव और अल्वारेज़ पर जीत ने ओक रे यूं को सितंबर 2021 में ONE: REVOLUTION में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट दिलाया, जो उनके धैर्य की कड़ी परीक्षा लेने वाले थे।

दूसरे राउंड में ली ने ओक को स्टैंडिंग चोक में फंसा लिया था, लेकिन Team Mad के फाइटर उससे बचने में सफल रहे और इस बीच 2 नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

वहीं चौथे राउंड में ओक ने अपनी रणनीति में बदलाव कर आक्रामक रुख अपनाया। शुरुआती राउंड्स में सब्र से काम लेने के बाद उन्होंने किया फ्लाइंग नी स्ट्राइक्स लगाकर ली को बैकफुट पर रखा।

इन खतरनाक स्ट्राइक्स के लैंड ना होने के बाद दक्षिण कोरियाई एथलीट ने मॉय थाई क्लिंच की राह चुनते हुए दमदार नी स्ट्राइक्स लगाईं।

ये फाइट बेहद करीबी रही, लेकिन अंत में दक्षिण कोरियाई फाइटर ने जीत दर्ज कर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48