स्टार्स ने ONE X की सुपर-फाइट डिमिट्रियस जॉनसन Vs. रोडटंग जित्मुआंगनोन की भविष्यवाणी की

Rodtang DemetriousJohnson ONE X 768x512

अगले 24 घंटे के अंदर कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया के दो सबसे बेहतरीन एथलीट अब तक बनाए गए सबसे इनोवेटिव मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगे।

इस शनिवार, 26 मार्च को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन की भिड़ंत 12 बार के MMA फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन से सिंगापुर में होने वाले ONE X की स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट में होगी।

इस मुकाबले के लिए जो नियम बनाए गए हैं, वो काफी सरल हैं। इसमें 3 मिनट के 4 राउंड होंगे, जिसमें मॉय थाई (राउंड 1 और 3) और MMA (राउंड 2 और 4) के नियम लागू होंगे। अगर कोई एथलीट फिनिश नहीं कर पाया तो मुकाबले को ड्रॉ घोषित कर दिया जाएगा।

हालांकि, कई सारे लोगों को, जिसमें ONE Championship के सुपरस्टार्स भी शामिल हैं, वो इस मुकाबले के ज्यादा देर तक चलने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने “द आयरन मैन” और “माइटी माउस” के बीच ONE X: ग्रैंड फिनाले के को-मेन इवेंट के बारे में भविष्यवाणियां की हैं।

एड्रियानो मोरेस

Adriano Moraes celebrates his knockout victory over Demetrious Johnson

“मुझे लगता है कि रोडटंग के मॉय थाई वाले पहले रांउड में डीजे खुद को बचा ले जाएंगे और फिर दूसरे राउंड में वो अपने विपक्षी को सबमिट कर देंगे। मुझे लगता है कि मुकाबला इस तरह से खत्म होने वाला है। मेरा अंदाजा है कि दूसरे राउंड में डीजे सबमिशन के जरिए जीत हासिल कर लेंगे।”

एड्रियन मैथिस

Adrian Mattheis celebrates his knockout victory over Alex Silva after their strawweight MMA fight at ONE: LIGHTS OUT

“इस बाउट को शार्क और मगरमच्छ के बीच होने वाला मुकाबला कहना ज्यादा उचित रहेगा। ये शब्द इसके लिए सबसे सटीक बैठता है। अगर अपनी बात करूं तो मैं पक्के तौर पर डिमिट्रियस जॉनसन के साथ ही जाऊंगा। मुझे लगता है कि रोडटंग को डीजे दूसरे राउंड में सबमिट कर देंगे। हालांकि, मुझे ये पता नहीं है कि मॉय थाई रूल्स के साथ पहला राउंड कैसा होने वाला है।

“इस मुकाबले का अंदाजा मैं इसी तरह से लगाता हूं: दूसरा राउंड डिमिट्रियस जॉनसन का होने वाला है। हालांकि, अगर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया तो रोडटंग नॉकआउट करके जीत जाने वाले हैं।”

मार्टिन गुयेन

Vietnamese-Australian featherweight Martin Nguyen makes his way to the Circle at ONE: LIGHTS OUT

“अगर डीजे पहले राउंड में बच निकलते हैं, जो कि मुझे लग रहा है कि वो बच जाएंगे तो मैं कह सकता हूं कि दूसरे राउंड में वो जीत सकते हैं क्योंकि रोडटंग थोड़ी धीमी गति से शुरुआत करते हैं। मुझे लगता है कि इस बात की 90 प्रतिशत संभावना है कि वो वहां से मैच अपने कब्जे में लेकर जीत जाएंगे।”

रीनियर डी रिडर

Reinier De Ridder celebrates his successful defense of the ONE Middleweight World Championship against Kiamrian Abbasov at ONE: FULL CIRCLE

“मुझे लगता है कि पहले राउंड में डीजे के मूवमेंट को समझने में रोडटंग को थोड़ी दिक्कत हो सकती है क्योंकि वो मॉय थाई से काफी अलग होता है। इसलिए उसे समझ पाना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। मुझे लगता है कि उनके लिए उसे समझ पाना काफी कठिन साबित हो सकता है।

“शायद वो पहले राउंड के अंत तक बच जाएं। हो सकता है कि वो पहले राउंड तक नीचे आ जाएं, लेकिन इसमें काफी समय लगने वाला है। फिर जब दूसरा राउंड आएगा तो डीजे उन पर हावी होकर उन्हें गिरा देंगे और जितनी जल्दी हो सकेगा उन्हें चोक लगा देंगे।”

लियाम हैरिसन

Liam Harrison defeats Mohammed Bin Mahmoud at ONE A NEW TOMORROW

“ईश्वर जाने वहां क्या होने वाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं? ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब मैं ये देख पा रहा हूं कि रोडटंग का उनसे भी छोटे कद वाले एथलीट से मुकाबला होने जा रहा है। मुझे इसका विश्वास ही नहीं हो रहा है।

“रोडटंग छोटे कद के एथलीट हैं और डीजे उनसे भी छोटे कद के दिख रहे थे तो हो सकता है कि रोडटंग पहले ही राउंड में उन पर हमला कर दें। अगर मुकाबला दूसरे राउंड में गया तो वो सच में परेशानी में आ जाने वाले हैं। मैं इस बारे में कुछ यकीन से नहीं कह सकता हूं।”

जैरेड ब्रूक्स

Pictures from the Jarred Brooks and Hiroba Minowa fight

“मैं डीजे के पक्ष में हूं। मैं हमेशा से ही डीजे के जैसा बनना चाहता था और मैं ये कह सकता हूं कि मुझे डीजे के जैसी चीजें काफी पसंद आती हैं।

“अगर मैं डीजे होता तो रोडटंग से किस तरह मुकाबला करता, मैं उनसे दूरी बनाए रखता और एक मॉय थाई फाइटर की तुलना में किसी MMA फाइटर की तरह मुकाबला करता। मैं कह सकता हूं कि ऐसी संभावना है कि पहला राउंड निकल जाए, हो सकता है कि शायद ही इसमें हमें कुछ देखने को मिले क्योंकि उनके ग्लव्स बहुत छोटे होते हैं। हालांकि, दूसरे राउंड में मैं डीजे को सबमिशन करते हुए देख सकता हूं।”

जिहिन राडज़ुआन

Jihin Radzuan carries the Malaysian flag as she celebrates her victory over Mei Yamaguchi at ONE: BAD BLOOD

“डीजे की स्ट्राइकिंग को कम आंका जाता है और मैंने उन्हें खड़े रहकर फाइट करते हुए देखा है। ऐसे में थाई फाइटर के लिए स्ट्राइकिंग में मुश्किलें पैदा कर पाना उनके लिए काफी मुश्किल होगा, ये डीजे के लिए काफी मुश्किल भरा होने वाला है। वो काफी तेज हैं ओर चोटी के अनुभवी फाइटर्स के साथ मुकाबला कर चुके हैं, लेकिन हो सकता है कि रोडटंग, डीजे को अपनी किक्स से धीमा कर दें, जिसके बाद डीजे उनके लिए आसान लक्ष्य बन जाएंगे।

“मुझे नहीं लगता है कि रोडटंग की ग्राउंड समझ उन्हें MMA राउंड की लिए तैयार कर पाएगी, लेकिन मैं देख सकती हूं कि वो अपने आपको डीजे के कुछ टेकडाउंस से शायद बचाने का प्रयास कर पाएंगे। हो सकता कि वो इस तरह की चीजें मॉय थाई राउंड्स में भी कर पाएं, जिसमें केवल अटैक, अटैक और अटैक ही शामिल होगा। उनके पंच डीजे को काफी नुकसान पहुंचाने वाले हैं। मेरे लिए ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि वो रोडटंग की स्ट्राइकिंग को कैसे संभालते हैं।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19