निको कैरिलो Vs. नबील अनाने: ONE 170 के अंतरिम मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Nabil Anane Soe Lin Oo ONE Friday Fights 81 15

ONE 170 में मॉय थाई के दो सबसे प्रतिभाशाली और दिलचस्प युवा स्ट्राइकर्स ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए आमने-सामने होंगे।

इस शुक्रवार, 24 जनवरी को एशिया प्राइमटाइम पर स्कॉटिश स्टार निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो का सामना थाई-अल्जीरियाई सनसनी नबील अनाने से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होगा।

दोनों ही स्टार्स जीत की शानदार लय के साथ इस मुकाबले में उतरेंगे और उनकी कोशिश हर हाल में गोल्ड जीतने की होगी।

आइए जानते हैं कि #2 रैंक के कैरिलो और #5 रैंक के अनाने के मुकाबले में जीत की कुंजी क्या रहेगी।

#1 कैरिलो का दबाव बनाना

कैरिलो ने ONE में अभी तक अपने चारों मैचों को नॉकआउट से जीता है। इस बात से उन्होंने साबित किया है कि वो इस खेल के सबसे घातक फिनिशरों में से एक हैं। वो अपने विरोधियों को पीछे ले जाकर ताबड़तोड़ वार करते हैं।

हालांकि, अनाने जैसे लंबे फाइटर के खिलाफ दूरी कम करना आसान काम नहीं होगा। ऐसे में 26 वर्षीय स्टार को लगातार दबाव बनाए रखना होगा।

वो रक्षात्मक रवैया अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं और फिर मौके मिलने पर लेग किक्स से वार कर सकते हैं। अगर वो Team Mehdi Zatout के स्टार को सर्कल वॉल तक ले गए तो उन्हें जीतने के चांस काफी बढ़ जाएंगे।

#2 अनाने के दर्दनाक जैब

जब कैरिलो उन पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे तो अनाने की कोशिश अपनी 6 फुट 4 इंच लंबी हाइट का इस्तेमाल कर दूरी बनाकर रखने पर होगी। इसके लिए उन्हें अपने जैब पर निर्भर रहना पड़ेगा।

20 वर्षीय स्टार स्ट्रेट जैब का इस्तेमाल दो तरह से करते हैं। जब कोई आगे बढ़ रहा है तो वो उस पर वार कर रोक देते हैं और उन्हें पीछे जाने पर मजबूर करते हैं।

दूसरा अनाने के जैब बहुत घातक होते हैं। उन्होंने समय-समय पर अपने हाथों की ताकत का नमूना पेश किया है। फैंस को शुरुआत में ही थाई-अल्जीरियाई स्टार के जैब देखने को मिल सकते हैं।

#3 कैरिलो के मिड-रेंज कॉम्बिनेशंस

“किंग ऑफ द नॉर्थ” ने ONE में अपने हर प्रतिद्वंदी को फिनिश किया है और ये सब उन्होंने अपने शानदार मिड-रेंज कॉम्बिनेशन और दमदार ताकत के दम पर किया है।

कैरिलो एक ऑलराउंड फाइटर हैं, जिनके पास मॉय थाई का हर हथियार है। लेकिन जब वो खड़े हुए विरोधी पर पंच और एल्बो कॉम्बिनेशन लगाते हैं तो बहुत कारगर साबित होते हैं।

अगर उन्हें अनाने पर जीत हासिल करनी है तो हर मौके का फायदा उठाना होगा और अपने कॉम्बिनेशन के साथ-साथ पंचों और एल्बो स्ट्राइक्स का इस्तेमाल करना होगा।

#4 अनाने की नी स्ट्राइक्स

अनाने के घुटनों के वार शायद उनका सबसे घातक हथियार है और वो बड़ी चतुराई के साथ इसका इस्तेमाल कैरिलो के खिलाफ कर सकते हैं।

बेंटमवेट डिविजन के हिसाब से कद-काठी में बहुत लंबे अनाने बॉडी और सिर पर स्ट्राइक्स बड़ी आसानी से लगा सकते हैं और उन्हें डिफेंड करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

इसके अतिरिक्त वो आगे बढ़ते हुए विरोधी पर नी स्ट्राइक्स लगाने में महारत रखते हैं। आगे बढ़ते हुए कैरिलो के खिलाफ ये एक शानदार हथियार साबित हो सकता है।

मॉय थाई में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142