हिरोबा मिनोवा ने 22 जुलाई की फाइट से पहले बोकांग मासूनयाने की सबसे बड़ी ताकत के बारे में बताया

Hiroba Minowa Jarred Brooks ONLY THE BRAVE 1920X1280 2 768x511

जापान के उभरते हुए स्टार हिरोबा मिनोवा जानते हैं कि बोकांग मासूनयाने ONE Championship के स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में अद्भुत ताकत के धनी हैं और वो शुक्रवार, 22 जुलाई को उस खतरे से निपटने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

#3 रैंक के कंटेंडर का सामना ONE 159: De Ridder vs. Bigdash में #2 रैंक के मासूनयाने से होगा और वो दक्षिण अफ्रीकी एथलीट की शारीरिक क्षमता को काफी मानते हैं।

असलियत में मिनोवा इसको लेकर कुछ कर नहीं कर सकते। लेकिन वो सिंगापुर में होने वाले मुकाबले के लिए अपनी जलन को स्वीकार जरूर कर सकते हैं, जिस तरह से उन्होंने “लिटल जायंट” के अतीत को जानने का प्रयास किया है। ऐसे में वो वहां उनसे काफी कुछ सीखने की आशा करते हैं, जो चुनौतीपूर्ण होगा।

उन्होंने कहाः

“मासूनयाने एक अद्भुत एथलीट हैं। उनके पास सबसे बेहतरीन शारीरिक क्षमता है। वो सच में बहुत फुर्तीले हैं। भले ही हम कठिन जापानी प्रशिक्षण ले लें, तब भी हम उनकी फुर्ती के स्तर को पा नहीं सकते हैं। इस वजह से मैं उनसे जलता हूं।

“उनके पास कुछ ऐसा है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा या अनुभव ही नहीं किया है। देखूंगा कि मैं सर्कल में उनके सामने कितना तालमेल बैठा सकता हूं।”

https://www.instagram.com/p/Ce3soB_Jli_/?hl=en

मासूनयाने के दमदार प्रदर्शन का भय होने के बावजूद मिनोवा को अपना तुरुप का पत्ता खेलने की उम्मीद है।

जापान में सैतामा के 23 साल के एथलीट ने महज 12 साल की उम्र में ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और वो हर तरह के स्टाइल को सीखते हुए बड़े हुए हैं, ताकि वो हर क्षेत्र में मुकाबला करने पर सहज महसूस कर सकें।

इन सबके अतिरिक्त, उनका मानना है कि जब वो ONE 159 में “लिटल जायंट” के रूप में एक पूर्व रेसलर से भिड़ेंगे तो ये उनकी बेहतर स्किल सेट को परखने और उसकी तुलना करने का एक बेहतरीन मंच हो सकता है।

मिनोवा ने कहाः

“कम उम्र में ही ट्रेनिंग का फायदा ये है कि मेरी फाइट की शैली बहुत संतुलित हो गई है। अगर आप किसी मार्शल आर्ट्स में अच्छे हैं तो ये आपका मजबूत पक्ष है और ये कमजोरी भी हो सकता है।

“मैंने एक ही वक्त में ज्यादातर MMA स्किल्स के लिए ट्रेनिंग शुरू की। इस वजह से मेरा स्किल सेट अन्य स्पोर्ट्स के बाद MMA शुरू करने वाले दूसरे लोगों की तुलना में अधिक है।”

हिरोबा मिनोवा अगली पीढ़ी की मदद करने के लिए स्वयं के अनुभव का उपयोग कर रहे हैं

MMA में पले-बढ़े हिरोबा मिनोवा को पता है कि युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए खेल एक शक्तिशाली औजार है।

इसे ध्यान में रखते हुए वो एक नए जिम में कोचों का समर्थन कर रहे हैं, जिसमें परिपक्वता को हासिल करने और अपने स्किल्स सेट को विकसित करने के लिए एथलीट्स की नई पीढ़ी को बेहतर प्रशिक्षण देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

जापानी एथलीट ने अब तक जो कुछ भी सीखा है, वो उसे दूसरों के साथ बांटना चाहते हैं। यही वजह है कि वो स्थानीय युवाओं को उनसे पहले आने वाले एथलीट्स की तुलना में अधिक उपलब्धियां हासिल करवाने के लिए एक बेहतर ढांचा और माहौल देना चाहते हैं।

उन्होंने विस्तार से बतायाः

“लोगों ने हमें ‘अगली पीढ़ी’ कहा, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। कोई ऐसी व्यवस्था ही नहीं थी, जिससे युवा एथलीट अपने पुराने लोगों से आगे निकल सकें। इस वजह से मैं एक ऐसे कल्चर को बनाना चाहता था, जहां युवा एथलीट दिग्गजों को हरा सकें। अगर बच्चे कहते हैं कि वो MMA शुरू करना चाहते हैं तो मैं उन्हें कोशिश करने का मौका देना चाहता हूं।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)