बोकांग मासूनयाने vs. हिरोबा मिनोवा: टॉप स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स के मैच पर एक नजर

Bokang Masunyane defeats Ryuto Sawada at ONE MARK OF GREATNESS DC 1261 768x512

शनिवार, 22 अप्रैल को बोकांग मासूनयाने और हिरोबा मिनोवा एक धमाकेदार स्ट्रॉवेट MMA फाइट के लिए तैयार हैं।

ONE Fight Night 9 में डिविजन के 2 टॉप रैंक के कंटेंडर्स आमने-सामने होंगे, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक एक्शन देखा जाना तय है।

मासूनयाने और मिनोवा दोनों वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में जीत दर्ज करनी होगी।

लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले आप इस मैच के बारे में अहम जानकारी पा सकते हैं।

क्या दांव पर लगा होगा?

मासूनयाने इस समय स्ट्रॉवेट MMA रैंकिंग्स में दूसरे स्थान और मिनोवा उनसे एक स्थान नीचे तीसरे स्थान पर हैं।

इस लिस्ट में केवल मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स और पूर्व चैंपियन जोशुआ पैचीओ उनसे आगे हैं। इसका मतलब ये है कि इस मैच में एक जीत उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच दिला सकती है।

पैचीओ 5 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच जीत चुके हैं इसलिए वो तुरंत रीमैच की मांग कर सकते थे। मगर उन्होंने हाल ही में Team Lakay को छोड़ा है, इस वजह से वो दोबारा चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने से पहले ब्रेक ले सकते हैं।

ऐसी स्थिति में एक नया चैलेंजर उभर कर सामने आएगा, जो ONE के स्ट्रॉवेट MMA डिविजन को इस शनिवार को मिल सकता है।

उनके पिछले कुछ मुकाबलों पर नजर

मासूनयाने और मिनोवा को ब्रूक्स से भिड़ने से पहले बहुत शानदार लय प्राप्त थी।

मिनोवा जनवरी 2022 में “द मंकी गॉड” के खिलाफ फाइट से पहले लगातार 6 मैच जीत चुके थे, लेकिन ब्रूक्स के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार के साथ ही उनकी स्ट्रीक का अंत हो चला।

दूसरी ओर ब्रूक्स के खिलाफ मैच से पूर्व मासूनयाने का रिकॉर्ड 8-0 का था, लेकिन अमेरिकी एथलीट ने उन्हें पहले राउंड में सबमिशन से हराया था।

उसके बाद दोनों में से किसी ने फाइट नहीं की है इसलिए फिलहाल उनका लक्ष्य जीत की लय वापस पाने का होगा।

मिनोवा पहले भी हार के दौर से उबर चुके हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी एथलीट के लिए ये नया अनुभव है। इस शनिवार देखना दिलचस्प होगा कि क्या पहली हार से मासूनयाने अब भी निराश हैं या इससे उनकी जीत की भूख ज्यादा बढ़ गई है।

दोनों का स्किल सेट शानदार है 

दोनों एथलीट्स ग्रैपलिंग बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन उनका ग्राउंड गेम स्टाइल काफी अलग है।

मासूनयाने का स्टाइल आक्रामक है, जिन्हें अपने विरोधी को ताकत के दम पर पटकना पसंद है और ऐसा करते हुए वो अपने प्रतिद्वंदी के करीब रहकर उन्हें बच निकलने का मौका नहीं देते।

मासूनयाने की तुलना में मिनोवा ज्यादा एथलेटिक नहीं हैं, लेकिन वो तकनीक की मदद से अपने विरोधी को टेकडाउन करते हुए कंट्रोल प्राप्त करते हैं।

इस मैच में टॉप कंट्रोल प्राप्त करने की लड़ाई दिलचस्प होगी क्योंकि दोनों एथलीट्स शानदार तरीके से ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते आए हैं, लेकिन जापानी एथलीट को सबमिशन मूव्स लगाने में अधिक रुचि है।

स्टैंड-अप गेम की बात करें तो मिनोवा की स्ट्राइक्स सटीक और फुर्ती भरी होती हैं, वहीं मासूनयाने स्पीड के साथ ताकत का इस्तेमाल करते हैं।

दोनों के स्किल सेट को देखते हुए ये फाइट हर तरीके से धमाकेदार रहने वाली है।

मैच के फिनिश होने की संभावना

मासूनयाने के पास वन-शॉट नॉकआउट पावर है, जो क्षण भर में फाइट को फिनिश कर सकती है। मगर ONE में उन्हें ज्यादा मौकों पर ऐसा करते नहीं देखा गया है। इस तरीके से उनका एकमात्र फिनिश रेने कैटलन के खिलाफ आया था।

मिनोवा एक बेहतरीन फिनिशर हैं, जिन्होंने अपनी 13 में से 11 जीत अपने विरोधी को फिनिश करते हुए हासिल की हैं, लेकिन उनकी सभी जीत ग्राउंड स्ट्राइक्स के दम पर आई हैं।

वो 8 बार सबमिशन से जीत चुके हैं और ग्रैपलिंग में महारत रखते हैं और ब्रूक्स के खिलाफ उन्हें सबमिशन गेम के कारण ही हार झेलनी पड़ी थी।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि दोनों का स्टैमिना जबरदस्त है इसलिए मैच में शुरू से लेकर अंत तक शानदार एक्शन का देखा जाना तय है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.