टीम लाकी के मुख्य कोच मार्क संगिओ कैसे संभालते हैं अपने योद्धा

Team Lakay

टीम लाकी के मुख्य कोच मार्क सांगिओ इस महीने सबसे व्यस्त लोगों में से एक होंगे। वह जापानी राजधानी में अपने पांच स्टार एथलीटों को उतारने के लिए तैयार हैं।

रविवार, 13 अक्टूबर को, लिटो आदिवांग “थंडर किड”, डैनी किंगड “द किंग”, केविन बेलिंगन “द साइलेंसर” और होनोरियो बानारियो “द रॉक” सभी जापान के टोक्यो स्थिति रयोगोकू कोकुगिकन में ONE: CENTURY पर डबल हैडर मुकाबलों में टीम लाकी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आदिवांग ONE: CENTURY PART I के प्रारंभिक कार्ड पर स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट बाउट में प्रेंके्रस फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन सेन्जो इकेडा से मुकाबला करेंगे।

इसके बाद इवेंट के मुख्य कार्ड में, किंगड ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में डेमेटि्रयस जॉनसन “माइटी माउस” से मुकाबला करेंगे।

इसी तरह ​​बेलिंगन का सामना ONE: CENTURY PART II पर चार बार के ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडिस “द फ्लैश” से होगा और बानारियो जापानी दिग्गज शिन्या एकोई के साथ एक लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट मुकाबले में टकराएंगे।

इसके अलावा, ऐतिहासिक डबल हेडर से एक सप्ताह पहले, टीम लाकी के जेरी “बोकोडियन वॉरियर” ओल्सीम अपने बेदाग रिकॉर्ड को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे।

वह वन वॉरियर सीरीज 8: जापान बनाम विश्व के सह-मुख्य कार्यक्रम में रयोजी कुडो से मिलने वाले है। जिसका प्रसारण टोक्यो के बेलेसेल शिबुया गार्डन से किया जाएगा। यह सीरीज शनिवार, 5 अक्टूबर को होगी।



उन पांच सबसे बड़े मैचों में से एक हैं जो फिलिपिनो मार्शल आर्ट दस्ते इस वर्ष में संलग्न होंगे। क्लीन स्वीप के लिए उन्हें तैयार करने के भारी काम के साथ, संगियो खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से तैयार कर रहे है।

39 वर्षीय कोच ने बताया कि वह वर्कआउट के दौरान टीम में शामिल होते हैं और मैं फिट रहने के लिए प्रशिक्षण के दौरान जो अभ्यास करते हैं उनका सहयोग करते हैं।

वह अपने एथलीटों और उनके विरोधियों की सभी पिछली बाउटों की समीक्षा करते हैं और फिर तय करते हैं कि तैयारी में कुछ भी कमी नहीं रह जाए। पिछली बाउटों में रही कमियों में सुधार बहुत जरूरी होता है। हम जानते हैं कि हमें किस प्रकार से रणनीति बनाई है। इसमें विशेषतौर पर उस पर ध्यान रखा जाता है जिससे अगली फाइट होने वाली होती है।

कई प्रशंसकों का मानना ​​है कि यदि संगियो उनके साथ नहीं हो तो टीम लाकी सफल टीम साबित नहीं हो सकती है। वह लंबे समय से बागुइयो सिटी में पहाड़ो में स्थित टीम के मास्टरमाइंड रहें हैं।

उनके संरक्षण के साथ ही पांच एथलीटों ने ONE वर्ल्ड चैंपियंस बनने के लिए सर्किल पर अपना वर्चस्व कायम किया है, लेकिन उनके अनुसार टीम लाकी की सफलता किसी सूत्र की जगह विश्वास पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि कोच बनना आसान काम नहीं है, लेकिन उनके साथ एथलीटों का विशवास है। यही विश्वास टीम के लिए अच्छा सोचने व रणनीति को लागू करने में आसान बनाता है। सफलता की एक ही चाबी है कि टीम को चुस्त व सतर्क रखो तथा नियमित अभ्यास कराओ।

संगिओ और उनके एथलीटों के लिए बढ़ती चुनौतियों के साथ वह जानते हैं कि उनके विद्यार्थियों को उनके लिए दिए गए हर अवसर पर कार्यभार और पूंजीकरण करना महत्वपूर्ण है।

दिग्गज कोच को भरोसा है कि उनके पांच योद्धा जब वो ओडब्लूएस 8 और ONE: CENTURY में प्रतियोगिता के लिए रिंग में उतरेंगे तो ठीक वैसा ही करेंगे।

वह हमेशा उन्हें हर मैच से पहले याद दिलाते हैं कि यह उनका आखिरी मैच हो सकता है। उन्हें दौड़ में बने रहने के लिए जीतना होगा और उनके यही जोशीले शब्द एथलीटों में जोश का संचार करते हैं।

यह किसी के लिए भी आसान नहीं है, लेकिन जिस तरह से वे काम कर रहे हैं और अपने दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो उन्हें पूरा विश्वास है कि हम फिलीपींस के लिए जीत लेकर आएंगे।

यह भी पढ़ें: टीम लाकी के लिए जेरी ओलसिम अक्टूबर को बनाना चाहते हैं ‘ऐतिहासिक’

century_tokyo_logo.png

ONE: CENTURY | ONE Championship का 100 वां लाइव इवेंट | टिकट खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट शैलियों का प्रदर्शन करेंगे। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप इवेंट आयोजित नहीं किए हैं।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रोयोगोकू कोकूगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्रिक्स चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच लाने के साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन पर दस्तक देगा।

विशेष कहानियाँ में और

nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Kongthoranee ONE Friday Fights 39 Open Workout76