कैसे एक दुखद घटना ने जैफ चान को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया

Jeff Chan P1130127 768x512

जैफ चान को जब तक लाइफ चेंजिंग मोमेंट ने अपने सपनों को पाने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया था, तब तक वो अपने पैशन का पीछा करने और फुल टाइम जॉब के बीच में ही फंसे हुए थे।

अब कनाडा के एथलीट एक प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। अंतरराष्ट्रीय रूप से प्रसिद्ध इनफ्लूएंसर अपने MMAShredded सोशल मीडिया पर काफी नजर आते हैं।इसी की वजह से वो अपने ज्ञान को हजारों फॉलोअर्स के बीच बांटते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।

ONE Championship में डेब्यू करने के दौरान उनकी बाउट ONE: KING OF THE JUNGLE में रदीम रहमान के साथ होनी है। चान ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने माता-पिता को खुश करने के लिए काम किया और किस तरह से एक घटना की वजह से उनकी जिंदगी बदल गई।

मार्शल आर्ट्स की शुरुआत

Jeff Chan from MMAShredded

चान का जन्म और परवरिश कनाडा के ओंटारियो के ओटावा में हुई थी। सक्रियता के महत्व को समझने की वजह से उनका बचपन बहुत खुशहाल था। पढ़ाई में उनकी पकड़ ज्यादा मजबूत नहीं थी लेकिन उन्होंने एथलेटिक्स प्रयासों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

खेलों के प्रति झुकाव को देखने के बाद उनके बेस्ट फ्रेंड उन्हे मार्शल आर्ट्स की ओटावा एकेडमी ले गए।

वो कहते हैं, “एक बच्चे के रूप में मैंने बहुत सारे खेल खेले। मैंने फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल भी खेला है। मैं कभी भी बहुत अच्छा स्टूडेंट नहीं रहा था लेकिन मैं खेल में अच्छा था।”

“मैं जब 15 साल का था, तब मेरे सबसे अच्छे दोस्त एंड्रयू ड्युंग ने मुझे जिम जाने के लिए कहा। वो वहां पहले से ही ट्रेनिंग ले रहे थे। वो मुझे वहां मॉय थाई की ट्रेनिंग दिलवाने के लिए लाए थे। मैंने पहले मॉय थाई और फिर जिउ-जित्सु की क्लास अटैंड की। उसके बाद मुझे मार्शल आर्ट्स से प्यार हो गया।

“मैंने जिउ-जित्सु में ट्रेनिंग ली लेकिन पहली बार में ही उसमें मुझे इतनी बुरी तरह पीटा गया कि मैं दोबारा ट्रेनिंग लेने जाने को लेकर हतोत्साहित हो गया। इस वजह से मैंने मॉय थाई का रुख कर लिया। मॉय थाई में चार साल ट्रेनिंग लेने के बाद मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जाना चाहता था। उसके बाद मैं जिउ-जित्सु और रेसलिंग में वापस आ गया।”

चान के कोच जैफ हैरिसन ने अपने शिष्य में हुनर देखा। इतना ही नहीं, उन्होंने आइकॉनिक जापानी K-1 वर्ल्ड मैक्स चैंपियन के बाद उन्हें “मसाटो” उपनाम भी दिया।

माता-पिता की उम्मीदें

Jeff Chan from MMAShredded

चान मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग और परिपक्वता हासिल कर रहे थे। फिर भी ये उनके लिए सिर्फ एक शौक था, जबकि उन्होंने हाईस्कूल और कॉलेज के जरिए अपनी शैक्षणिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया था।

उन्होंने माता-पिता की उम्मीदों की वजह से दो साल के लिए अकाउंटिंग और बिजनेस की पढ़ाई की। हालांकि, उन्होंने अपने चरित्र के अनुकूल और कुछ करने के लिए अपना पाठ्यक्रम बदल लिया।

वो बताते हैं, “मेरा परिवार चीनी है इसलिए मैं अकाउंटिंग में चला गया और वो चाहते थे कि मुझे बाकियों की तरह ही वही पुरानी कंजरवेटिव जॉब मिल जाए।”

“मेरी बड़ी बहन जेसिका सुपर स्मार्ट हैं और फाइनेंस में हैं। इस वजह से अकाउंटिंग में चला गया लेकिन इसने मेरे अंदर बदलाव नहीं पैदा किया। बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि उन्हें सेना में जाना है या फिर एक पुलिस अधिकारी बनना है। ऐसा ही मेरे साथ भी था।

“ये एक ऐसी नौकरी है, जिसके लिए एलीट फिटनेस और कॉन्टैक्ट स्किल्स की जरूरत होती है। मैं उस वक्त अपना ज्यादातर समय मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग को दे रहा था।”

ओटावा मूल के एथलीट ने ओटावा विश्वविद्यालय से क्रिमिनोलॉजी में डिग्री हासिल की लेकिन वो ग्रेजुएट होने के बाद भी नौकरी पाने के लिए संघर्ष करते रहे। उन्हें अपनी डिग्री, नौकरी के लिए पर्याप्त नहीं लगती थी इसलिए उन्होंने अतिरिक्त प्रमाण-पत्रों के लिए पढ़ाई में काफी समय लगाया, जब तक कि उन्हें कानून प्रवर्तन (लॉ एंफॉर्समेंट) में काम नहीं मिल गया।

हालांकि, वो जो कर रहे थे, उसको लेकर जरा सा भी जुनूनी नहीं थे। फिर भी ये उन्हें जिंदगी बदलने वाली घटना की तरफ ले जाएगा, इसका उन्हें जरा सा भी अंदाजा नहीं था।

टर्निंग पॉइंट

कानून प्रवर्तन की नौकरी के दौरान चान के पिता हैरी का देहांत हो गया। इस घटना ने उनके जीवन को देखने के तरीके को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।

वो कहते हैं, “ये मेरे लिए बहुत कठिन समय था। मुझे समझ में आ गया था कि जिंदगी बहुत छोटी होती है इसलिए आपको वो काम नहीं करना चाहिए, जिससे आप प्यार ही नहीं करते हो।”

“उसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं अपने करियर को एक मार्शल आर्टिस्ट के रूप में आगे बढ़ाऊंगा। बस, उस वक्त मैंने बैंकॉक में अपने पहले फाइट कैंप में हिस्सा लेने के लिए थाइलैंड जाने का फैसला किया।”

“उस वक्त मैं अपने आदर्श शॉन फगन से मिला। उनके पास यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर मॉय थाई मंच है, जहां वो मार्शल आर्ट्स सिखाते हैं। मैं उनके काम से बहुत ज्यादा प्रभावित था और उन्होंने मुझसे कहा कि आप भी वही काम कर सकते हैं।”

अपने गुरु से सलाह लेते हुए चान ने मार्शल आर्ट्स के माध्यम से दूसरों की मदद करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए एक नई कोशिश के रूप में MMAShredded शुरू किया। इसके माध्यम से मार्शल आर्ट्स सीखने वालों को इसकी शिक्षा देने शुरू की।

ये बहुत जल्द ही पॉपुलर होने लगा। इसने दुनियाभर के हजारों लोगों को शिक्षित और मनोरंजक बनाकर जीवन जीने का एक नया तरीका दिया।

वो कहते हैं, ”मैंने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया और तीन साल में मैं इसमें फुल टाइम काम करने लगा। मैं इसमें वीडियो बनाता हूं और लोगों को इसकी ऑनलाइन ट्रेनिंग देता हूं।”

”यूट्यूब पर 200,000 और इंस्टाग्राम पर 100,000 फॉलोअर्स तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि होती है। कई लोगों की मदद करने के लिए सक्षम होना और लगातार रोज हजारों लोगों की मदद करना जारी रखना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।”

ग्लोबल स्टेज

https://www.youtube.com/watch?v=Q3SBjgqLeIU

पिछले एक दशक में चान ने ऑनलाइन करियर के साथ एक नए करियर में जाने के लिए एक प्रभावशाली प्रतिस्पर्धी मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड बनाया है।

किकबॉक्सिंग और मॉय थाई मुकाबलों में उनका 24-2 का रिकॉर्ड है। साथ ही मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में 3-1 का रिकॉर्ड है। इसमें नॉकआउट द्वारा दो जीत शामिल हैं।

उनके वीडियोज देखने वाले प्रशंसकों को ये पता होगा कि वो दुनियभार की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के साथ ट्रेनिंग भी ले चुके हैं लेकिन उनका बेस वर्ल्ड फेमस Tristar जिम के मुख्य कोच हिरास जहाबी ने तैयार किया है।

अब उन्होंने ये दिखाने का मौका हासिल किया है कि वो मार्शल आर्ट्स के लिए ग्लोबल स्टेज पर क्या कर सकते हैं। यहां पर उन्हें समर्पित प्रशंसकों का भरपूर समर्थन हासिल होगा, जो उनके करियर के इस स्तर पर बाकी एथलीटों की तुलना में सबसे अधिक है।

हालांकि, 28 वर्षीय एथलीट विनम्र होने के साथ ये भी जानते हैं कि कुछ दिग्गज जिनके साथ वो ट्रेनिंग ले चुके हैं, उनकी तरह ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए उन्हें एक लंबा रास्ता तय करना होगा।

उन्होंने बताया, “मेरा वर्तमान लक्ष्य 28 फरवरी को होने वाली बाउट को जीतना है और मैं अभी बहुत आगे की नहीं सोच रहा हूं।”

“मैं एक वक्त बस एक बाउट के बारे में ही सोच रहा हूं। इससे पहले कि मैं कोई अन्य लक्ष्य रखूं, मुझे इससे पहले इस पर ध्यान देना होगा।”

ये भी पढ़ें: किमिहीरो एटो के सपने को पूरा करने में पूर्व सहकर्मियों ने की भरपूर मदद

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35