सुपरलैक कियातमू9 अपने आदर्श साइन्चाई के नक्शे-कदम पर चल रहे – ‘वो एक अच्छे रोल मॉडल हैं’

Superlek Kiatmoo9 Daniel Puertas ONE Fight Night 6

मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर बनने का रास्ता खुद बना रहे हैं, लेकिन इसके लिए वो एक दिग्गज फाइटर की मदद ले रहे हैं।

“द किकिंग मशीन” ONE Fight Night 8 के मेन इवेंट में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ अपने खिताब को डिफेंड करने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में वो दुनिया भर में पहचाने जाने वाले मॉय थाई दिग्गज साइन्चाई की देख-रेख में परिपक्व होकर ही ऐसा कर पाएंगे।

शनिवार, 25 मार्च को जब सुपरलैक सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मुकाबले के लिए सर्कल में प्रवेश करेंगे तो उन्हें जीत की लय में चल रहे ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग की चुनौती से पार पाना होगा और वो ऐसा अपने रोल मॉडल के समर्थन से ही कर पाएंगे।

करियर में 300 से ज्यादा जीत और उपलब्धियों की लंबी कतार के साथ साइन्चाई 27 साल के टाइटल होल्डर को “द आयरन मैन” के खिलाफ जिंदगी की सबसे बड़ी बाउट में अपने मार्गदर्शन के जरिए अच्छी तरह से तैयार कर रहे हैं।

मॉय थाई सुपरस्टार के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत को याद करते हुए सुपरलैक ने कहा:

“साइन्चाई उस वक्त Yokkao जिम में ट्रेनिंग कर रहे थे। मेरे दोस्त सिंगडैम और फसाई भी आमतौर पर वहां ट्रेनिंग करने जाते थे। ऐसे में जब भी मेरा कोई मुकाबला होता था तो मैं तैयारी के लिए उनकी मदद लेने उस जिम में चला जाता था। मैं वहां साइन्चाई से मिला। उसके बाद हमने एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताया। ऐसा तब तक किया, जब तक हम सगे भाइयों की तरह एक-दूसरे के करीब नहीं आ गए।”

मॉय थाई के किसी अन्य फैन की तरह ही सुपरलैक को याद है कि वो दोस्त बनने से पहले मुकाबले के लिए साइन्चाई के कभी ना डरने वाले और बेहद मनोरंजक गेम के दृष्टिकोण से बहुत प्रभावित थे।

अक्सर अपने से भारी-भरकम शरीर वाले फाइटर्स से भिड़ने के लिए 42 साल के एथलीट ने कभी अपने पांव पीछे नहीं खींचे बल्कि उनका बराबर से सामना करके सबकी सराहना हासिल की।

“द किकिंग मशीन” ने कहा:

“वो एक दिग्गज हैं। मैं उन्हें जानता था। मैं जब बचपन में बैंकॉक चला गया, तब से उन्हें फाइट करते हुए देख रहा था। वो ज्यादा भार वर्ग वाले कई बड़े फाइटर्स को मात दे सकते हैं। वो अपने से कई पाउंड भारी फाइटर से बाउट कर सकते थे और इस चीज़ ने मुझे बहुत प्रभावित किया।”

आज Kiatmoo9 Gym के प्रतिनिधि अपने मेंटोर से बहुत कुछ सीखते हैं।

भले दुनिया भर के फैंस साइन्चाई के बस मज़ाकिया और दोस्ताना व्यक्तित्व से ही परिचित हों, लेकिन उन्होंने ये नहीं देखा होगा कि दिग्गज फाइटर हर दिन अनुशासन में रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं।

दरअसल, वो दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में अपने थाई हीरो द्वारा तय किए गए मानकों पर सुपरलैक चलना जारी रखे हुए हैं।

उन्होंने बतायाः

“वो हमेशा युवा फाइटर्स को याद दिलाते हैं कि ट्रेनिंग और जिंदगी दोनों में ज़िम्मेदार होना कितना मायने रखता है। वो आमतौर पर भाषण या उपदेश देने की बजाय एक आदर्श फाइटर बनाने के लिए कदम उठाते हैं।

“वो बहुत ही अनुशासित एथलीट हैं। वो हमेशा याद दिलाते हैं कि सुबह देर से नहीं उठना चाहिए। रात में 10 बजे ही सबको सो जाना चाहिए। वो साधारण तरीके से जीवन जीते हैं। वो हमारे लिए एक आदर्श के रूप में हैं।”

दुनिया भर में मॉय थाई का प्रचार-प्रसार करना चाहते हैं सुपरलैक कियातमू9

सुपरलैक कियातमू9 ट्रेनिंग रूम में सख्त अनुशासन अपनाने के अलावा अपने आदर्श साइन्चाई की तरह ही एक अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार बनने की उम्मीद करते हैं।

हाल ही में “द किकिंग मशीन” ने साइन्चाई के साथ अमेरिका का दौरा किया था। उस दौरान साइन्चाई ने देशभर के स्टूडेंट्स को मॉय थाई के बारे में सिखाया था। उस अनुभव से उन्होंने सीखा कि कैसे एक आकर्षक टीचर बना जा सकता है।

सुपरलैक ने बताया:

“30 दिनों के एक सेमिनार के लिए हमने अमेरिका की यात्रा की। साइन्चाई एक अच्छे टीचर हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने स्टूडेंट्स को वो सब करके दिखाया, जो उन्होंने सच में अपने मुकाबलों में किया था। मैंने उनसे स्टूडेंट्स को सीखते हुए भी देखा है। मैंने उस दौरान काफी सारा अनुभव हासिल किया।”

अपने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल का बचाव करने के अलावा सुपरलैक की और भी कई इच्छाएं हैं।

साइन्चाई और दुनिया भर में उनकी प्रसिद्धि से प्रभावित होकर फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग किंग ने एक ऐसे भविष्य की कल्पना की है, जहां वो फैंस को मॉय थाई सिखाने के लिए दुनिया भर की यात्रा करें।

सुपरलैक ने कहा:

“मैं उनकी तरह ही दुनिया भर में जाना चाहता हूं। मैं मॉय थाई का दुनिया भर में प्रचार-प्रसार करना चाहता हूं। हमारा अमेरिकी फैंस ने गर्मजोशी से स्वागत किया था। मैंने जब उनकी तालियां सुनीं तो मुझे बहुत खुशी हुई।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)