सितारों से सजे ONE के फेदरवेट MMA डिविजन का पूरा विश्लेषण

Halil Amir Ahmed Mujtaba ONE Fight Night 16 38 scaled

ONE का फेदरवेट MMA डिविजन पूरे कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे प्रतिभाशाली स्टार्स से भरे डिविजनों में से एक है।

मौजूदा चैंपियन टांग काई से लेकर डिविजन के खतरनाक कंटेंडर्स जो खिताब पाने का प्रयास कर रहे हैं और उभरते हुए स्टार जो खुद को बड़े सुपरस्टार के रूप में स्थापित करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

उन्हीं में से दो अपराजित फाइटर्स अकबर अब्दुलेव और हलील अमीर 4 मई को ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में एक दूसरे का सामना करेंगे।

आइए इससे पहले डिविजन में कितनी गहराई है, इस बात पर चर्चा कर लेते हैं।

ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई

अभी फेदरवेट MMA डिविजन पर खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट टांग काई राज कर रहे हैं, जो कि चीन के पहले पुरुष MMA वर्ल्ड चैंपियन हैं।

मार्च में हुए ONE 166: Qatar में 28 वर्षीय स्टार ने लंबे समय बाद चोट से वापसी करते हुए अंतरिम टाइटल विजेता थान ली को स्टॉपेज से हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। और इससे साथ ही उन्होंने डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया।

ली के खिलाफ टांग की जीत ने उनके ONE Championship रिकॉर्ड को 8-0 कर दिया, जिसमें पांच फिनिश भी शामिल हैं।

अब जब चीनी सनसनी की वियतनामी-अमेरिकी फाइटर के खिलाफ प्रतिद्वंदिता खत्म हो गई है तो उन्हें जल्द ही नए चैलेंजर्स मिल सकते हैं।

उभरते हुए दो रैंक के कंटेंडर गैरी टोनन

गैरी “द लॉयन किलर” टोनन को मार्च 2022 में थान ली के खिलाफ ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसके बाद से ही अमेरिकी स्टार का प्रदर्शन शानदार रहा है।

उन्होंने लगातार तीन जीत सबमिशन से हासिल कर खुद को डिविजन के सबसे खतरनाक चैलेंजर्स में से एक बना दिया है।

अपने पिछले मुकाबले में #2 रैंक के कंटेंडर ने पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन को पहले ही राउंड में हराकर दिखाया दिया था कि वो MMA के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन आर्टिस्ट्स में से एक हैं।

ONE Fight Night 22 में अकबर अब्दुलेव Vs. हलील अमीर

ONE Fight Night 22 के को-मेन इवेंट में डिविजन के दो तेजी से उभरते हुए कंटेंडर आमने-सामने होंगे।

10-0 का रिकॉर्ड रखने वाले अकबर अब्दुलेव और हलील अमीर दोनों में से जिसे भी जीत हासिल हुई, वो डिविजन की टॉप पांच रैंकिंग्स में अपना स्थान बना सकता है।

किर्गिस्तान से आने वाले और मॉस्को में ट्रेनिंग कर रहे 26 वर्षीय अब्दुलेव ने 2023 में ग्लोबल स्टेज पर कदम रखा और ओह हो टाएक व ऐरन कनार्टे पर पहले राउंड में नॉकआउट से जीत हासिल की। इन जीतों ने उन्हें डिविजन में एक चर्चित नाम बना दिया।

वहीं “नो मर्सी” ने लाइटवेट MMA डिविजन में 3-0 का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार स्किल्स का परिचय दिया। अब वो नए भार वर्ग में भी अपनी शानदार लय को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे।

डिविजन के बाकी टॉप 5 कंटेंडर्स

अब्दुलेव और अमीर के अलावा फेदरवेट MMA डिविजन में टॉप कंटेंडर्स की कोई कमी नहीं है।

टोनन और उनके लगातार तीन जीत के सिलसिले के अलावा डिविजन के बाकी टॉप पांच दावेदारों को हाल ही में हार का सामना करना पड़ा है।

इसमें पूर्व टाइटल विजेता और मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर थान ली, #3 रैंक के रूसी सनसनी इल्या फ्रेमानोव, #4 रैंक के गुयेन और #5 रैंक के ग्रैपलिंग पावरहाउस शामिल गासानोव हैं।

हालांकि, गासानोव ने दक्षिण कोरियाई स्टार ओह हो टाएक के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद जीत के साथ वापसी कर ली है।

ONE Friday Fights में उभरते हुए स्टार्स

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाली ONE की वीकली सीरीज ONE Friday Fights से नए स्टार्स उभरकर सामने आ रहे हैं।

कई सारे फेदरवेट MMA एथलीट्स ने ONE Friday Fights में अपने प्रदर्शन से नाम कमाया है और वो छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में लगे हुए हैं।

मंगोलियाई स्टार नाचिन सैट ने अभी तक वीकली इवेंट सीरीज में 2-0 का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें दोनों फिनिश हैं। उनकी काबिलियत उन्हें डिविजन में आगे बढ़ने में काफी मदद कर सकती है।

वहीं 22 वर्षीय फाइटर अदिलेत अलिमबेक ऊलू ने फरवरी में ONE Friday Fights डेब्यू कर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण कोरियाई चो ग्यु जून को दूसरे राउंड में सबमिशन से हराया।

इसके अतिरिक्त फैंस को अपराजित अज़रबैजानी स्टार सुलेमान सुलेमानोव पर भी नजरें बनाए रखनी चाहिए, जिन्होंने ONE डेब्यू से अपने रिकॉर्ड को 10-0 किया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage