ONE Friday Fights 17 में होने वाले सभी MMA मैचों पर एक नज़र

Dmitriy Babkin Ivan Parshikov ONE Friday Fights 3 1920X1280 24

ONE Championship इस सप्ताह लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights 17 के साथ वापसी करेगा, जिसमें 3 शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों के साथ कार्ड की शुरुआत होगी।

इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरते हुए खेल के सबसे प्रतिभावान एथलीट्स शामिल होंगे, जिनमें बेहतरीन ग्रैपलिंग एक्सपर्ट्स, खतरनाक स्ट्राइकर्स से लेकर हर तरह के फाइटर्स होंगे।

आइए इस शुक्रवार, 19 मई को होने वाले इवेंट से पहले सभी 3 MMA मुकाबलों पर एक नज़र डाल लेते हैं।

इवान पारशिकोव vs. लियानयेंग ज़ाया

बेंटमवेट एक्शन में रूसी फाइटर इवान पारशिकोव अपनी तीसरी ONE Friday Fights जीत की तलाश में उतरेंगे, लेकिन उनको ONE Hero Series के अनुभवी एथलीट “द फायर ड्रैगन” लियानयेंग ज़ाया के रूप में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

महज़ 25 साल की उम्र में पारशिकोव के पास पहले से ही पूर्ण रूप से विकसित MMA गेम है। फिर चाहे खड़े रहकर शानदार स्ट्राइकिंग करनी हो या मैट पर सबमिशन का रास्ता तलाशना हो, वो दोनों में माहिर हैं।

पिछले मार्च में हुए ONE Friday Fights 10 में अद्भुत तरीके से 50 सेकंड में किए गए नीबार फिनिश के बाद वो इस फाइट में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे।

हालांकि, मैच में पारशिकोव के सामने उनके बराबर की क्षमता वाले फाइटर ही खड़े होंगे।

8 प्रोफेशनल बाउट में से सिर्फ एक में हार का मुंह देखने वाले लियानयेंग के पास गज़ब की रफ्तार के साथ जबरदस्त ताकत है। उन्होंने चीन के सबसे रोमांचक युवा फाइटर बनने की राह में अपनी शानदार रेसलिंग और टॉप कंट्रोल हासिल करने वाली प्रतिभा का नमूना भी पेश किया है।

सीधे तौर पर कहा जाए तो जब ये दोनों एथलीट्स ग्लोबल स्टेज पर अपनी जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे तो फैंस दोनों के बीच एक शानदार बाउट की उम्मीद कर सकते हैं।

एंख-ओर्गिल बाटरखू vs. रॉकी बैकटोल

इससे पहले बेंटमवेट फाइटर्स एंख-ओर्गिल बाटरखू और रॉकी बैकटोल के बीच एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Road To ONE: Mongolia के विजेता बाटरखू जोशीले और शारीरिक रूप से बेहद मजबूत फाइटर हैं। उन्होंने इस बाउट से पहले लगातार 7 मैच जीतकर विजय रथ पर सवार होने के लिए शानदार शारीरिक क्षमता और आक्रामकता के संयोजन का भरपूर इस्तेमाल किया।

इसके अलावा रॉकी बैकटोल 2018 में पहले ONE Warrior Series के विजेताओं में से एक हैं, लेकिन शुरुआत में उन्हें ONE Championship की बड़ी प्रतिस्पर्धाओं में संघर्ष करना पड़ा था। फिर भी उन्होंने इस बड़े अवसर का लाभ उठाने के लिए लगातार 4 जीत हासिल कीं, जिनमें से 3 स्टॉपेज के जरिए आई हैं।

ये मुकाबला चाहे स्टैंड-अप में हो या फिर कैनवास पर, उम्मीद यही है कि दोनों फाइटर अपने चिर-परिचित अंदाज में आगे बढ़कर हमला करने वाले स्टाइल से रोमांच को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

बारटोज़ स्क्रोक vs. समीर अख्मेदोव

शुक्रवार के कार्ड की शुरुआत ग्रैपलर्स के मैच से होगी। इसमें कजाकिस्तान के रेसलर समीर अख्मेदोव का सामना पोलैंड के सबमिशन स्पेशलिस्ट बारटोज़ स्क्रोक से एक आतिशी फेदरवेट मुकाबले में होगा।

असल में, ये मुकाबला 2 खतरनाक फिनिशर्स की कहानी कहेगा।

एक तरफ, अख्मेदोव ताकतवर टेकडाउन करने वाले फाइटर हैं, जिनके पास शुरुआत में ही चालाकी के साथ जीत का रास्ता तलाशने की क्षमता है। वो ग्राउंड स्ट्राइक्स से विरोधी को चौंकाते हैं या फिर उनकी गर्दन पर कब्जा कर लेते हैं। अपनी इन तरकीबों की मदद से उन्होंने अब तक 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ 5-1 का रिकॉर्ड बनाया है।

दूसरी तरफ, स्क्रोक एक प्रोफेशनल फाइटर के रूप में अपराजित हैं। वो ग्राउंड पर लगातार तीन प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं। वो MMA में अपने अनूठे और अति-आक्रामक दृष्टिकोण के साथ हरेक विरोधी को सबमिशन के जरिए हराते हुए अपनी धाक जमा चुके हैं।

अगर इतिहास खुद को फिर दोहराने का संकेत देता है तो इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि इवेंट की शुरुआत दर्शकों को फिनिश के साथ देखने को मिलेगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48