4 हथियार जिन्होंने इवान पारशिकोव को ONE Friday Fights में उभरता हुआ MMA फाइटर बनाया

Ivan Parshikov Lianyang Xia ONE Friday Fights 17 39

इवान पारशिकोव ONE Friday Fights इवेंट सीरीज के उभरते हुए MMA स्टार साबित हुए हैं।

इस साल फरवरी महीने में डेब्यू करने के बाद से 25 वर्षीय रूसी स्टार ने संगठन में अपने रिकॉर्ड को 3-0 कर दिया है और वो 10 नवंबर को होने वाले ONE Friday Fights 40 में BJJ ब्लैक बेल्ट बेन रॉयल को हराकर अपराजित रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

पारशिकोव लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में चौथी बार उतरें, उससे पहले जानते हैं कि वो कौन सी स्किल्स हैं जिन्होंने उन्हें बेंटमवेट MMA डिविजन में उभरता हुआ सितारा बना दिया है।

#1 जबरदस्त स्ट्राइकिंग

ONE Friday Fights 3 में दिमित्री बाबकिन के खिलाफ हुए पहले मुकाबले से पारशिकोव के स्टैंड-अप खेल की झलकियां साफ नजर आने लगी थीं।

Phuket Fight Club के प्रतिनिधि ने दमदार जैब्स लगाए और उसकी मदद से ओवरहैंड राइट और लेफ्ट हुक्स जड़े। उन्होंने अपने किकिंग गेम को डिफेंस और अटैक दोनों के लिए इस्तेमाल किया। लो किक्स को कॉम्बिनेशंस में शामिल किया और जब बाबकिन पंच लगाने के लिए आगे बढ़े तो लेफ्ट बॉडी किक लगाई।

खास बात ये है कि पारशिकोव ने तीनों राउंड में एक्शन को कंट्रोल नहीं किया, लेकिन फिर भी जीतने में कामयाब रहे। उन्हें बाबकिन के तगड़े लेफ्ट हुक्स खाने पड़े और फिर भी खड़े रहे।

#2 सालों की ट्रेनिंग से बेहतर हुए टेकडाउंस

जूडो और सैम्बो से मार्शल आर्ट्स सफर शुरु करने वाले पारशिकोव का टेकडाउन बचपन से ही कमाल का रहा है।

वो रेंज से बाहर होकर डबल लेग टेकडाउंस स्कोर कर सकते हैं और यही काम वो क्लिंच में रहकर भी करते हैं।

अगर उनका पहला प्रयास नाकाम रहता है तो रूसी स्टार अपने विरोधी को मैट पर पटकने के लिए अलग-अलग तरकीबें इस्तेमाल करते हैं।

#3 कमाल का टॉप गेम

जब पारशिकोव अपने प्रतिद्वंदी के ऊपर होते हैं तो बहुत ही आक्रामकता से अटैक करते हैं।

उनके द्वारा बनाया गया दबाव विरोधी का उठने मुश्किल कर देता है और जब उनकी कमर मैट पर टिक जाती है, तब उनके अटैक देखने लायक होते हैं।

वो पारंपरिक ग्रैपलर्स की तरह गार्ड पास करने के मौके नहीं तलाशते बल्कि उसी पोजिशन से ग्राउंड-एंड-पाउंड करने का मौका तलाशते हैं, जिसके कारण अच्छी पोजिशंस हासिल हो सकती हैं।

ONE Friday Fights 17 में लियानयेंग ज़ाया को इस बात का अंदाजा हो गया था, जब पारशिकोव ने उनपर हेवी स्ट्राइक्स लगाकर तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

#4 बेहतरीन सबमिशंस 

करियर की 12 जीतों में से 25 वर्षीय एथलीट ने चार जीत सबमिशन से हासिल की हैं। उनका ग्राउंड गेम काफी अच्छा है, जो उनके सैम्बो बैकग्राउंड की वजह से है।

इस रूसी मार्शल आर्ट्स में कई सारे लेग लॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है। पारशिकोव ने ONE Friday Fights 10 में यू करीनो के खिलाफ मैच में इसकी झलका दिखाई थी।

मैच के दौरान खराब पोजिशन में होने के बावजूद उन्होंने पलटते हुए नीबार लगाकर मुकाबले को 50 सेकंड में खत्म कर दिया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35