ONE Fight Night 11: Eersel Vs. Menshikov में होने वाली सभी MMA फाइट्स का विश्लेषण

Martin Nguyen Ilya Freymanov ONE on Prime Video 2 1920X1280 48

मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov को हेडलाइन करेंगे, लेकिन फैंस को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के भी शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

शनिवार, 10 जून को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इवेंट में चार MMA फाइट्स को जगह दी गई है, जिसमें रैंक वाले कंटेंडर, ताकतवर नॉकआउट आर्टिस्ट्स और खतरनाक ग्राउंड स्पेशलिस्ट आदि शामिल हैं।

प्रतिभाशाली MMA फाइटर्स इन मुकाबलों को पलक झपकते ही खत्म कर सकते हैं। ऐसे में कोई भी जरा भी देर के लिए अपनी निगाहें नहीं हटाना चाहेगा।

आइए जानते हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाली फाइट्स से क्या उम्मीद रखनी चाहिए।

इल्या फ्रेमानोव Vs. शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग

तीन रैंक के कंटेंडर इल्या फ्रेमानोव और फैन फेवरेट फाइटर शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग का सामना फेदरवेट मैच में होगा, जो ज्यादातर समय स्टैंड-अप में ही देखने को मिलेगा।

फ्रेमानोव अपने डेब्यू में पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन को प्रभावशाली अंदाज में नॉकआउट कर चुके हैं और अब उनके सामने एक और दिलचस्प एथलीट हैं।

रूसी किकबॉक्सिंग स्पेशलिस्ट के नाम 11 प्रोफेशनल जीतों में 9 नॉकआउट हैं। वहीं शिनीचग्टा की बात करें तो 6 करियर जीतों में उनके नाम 4 नॉकआउट हैं। इससे ये बात साफ जाहिर होती है कि दोनों ही फाइटर्स हर वक्त नॉकआउट की तलाश में होते हैं।

स्टाइल के नजरिए से देखा जाए तो फ्रेमानोव पंचों, किक्स और नीज़ का इस्तेमाल करते हैं, वहीं Zorky MMA के प्रतिनिधि ताबड़तोड़ बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस के लिए जाने जाते हैं।

ये मुकाबला पूरे 15 मिनट तक चलेगा, इस बात की गारंटी काफी कम नजर आती है। रैंकिंग्स दांव पर लगी होने के चलते इस मैच का परिणाम पूरे डिविजन की दशा और दिशा को बदल देगा।

मंसूर मलाचिएव Vs. जेरेमी मिआडो

फिलीपीनो स्टार जेरेमी मिआडो अपनी जबरदस्त स्ट्राइकिंग के लिए जाने जाते हैं तो वहीं उनकी प्रतिद्वंदी मंसूर मलाचिएव अपनी ग्रैपलिंग के लिए मशूहर हैं। स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर का क्लासिक मैच फैंस को रोमांचित कर देगा।

मलाचिएव 10-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले हैं, जिसमें 5 सबमिशन और घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड से आई 3 तकनीकी नॉकआउट जीत शामिल हैं।

मिआडो ने ONE में छह जीत हासिल कर खुद को ग्लोबल स्टेज पर साबित और स्थापित कर लिया है, लेकिन उनका कभी भी मलाचिएव जैसे अनुभवी रेसलर से सामना नहीं हुआ है।

इसी तरह रूसी स्टार ने भी कभी “द जैगुआर” जैसे ताकतवर नॉकआउट पावर वाले प्रतिद्वंदी का सामना नहीं किया है और दोनों ही एक नए अनुभव के लिए उतरेंगे।

अगर मलाचिएव उम्मीद पर खरे उतरे तो वो तुरंत ही स्ट्रॉवेट डिविजन के लिए एक बड़ा खतरा बन जाएंगे और मिआडो को लगातार पांचवीं जीत मिली तो वो रैंकिंग्स में प्रवेश पा सकते हैं।

आर्टेम बेलाख Vs. क्वोन वोन इल

जो काम फेदरवेट डिविजन में फ्रेमानोव ने किया, वहीं काम करते हुए आर्टेम बेलाख ने अपने बेंटमवेट डेब्यू में लिएंड्रो ईसा पर जीत हासिल करते हुए रैंकिंग्स में जगह बनाई।

रैंकिंग में 5वें स्थान पर मौजूद कजाकिस्तान में जन्मे फाइटर का सामना #4 रैंक के कंटेंडर क्वोन वोन इल से होगा।

हालांकि उनका सामना पिछले मैच में एक BJJ वर्ल्ड चैंपियन से हुआ था तो इस बार ONE के सबसे तगड़े पंच लगाने वाले एथलीट्स में से एक से हो रहा है।

बेलाख ने ईसा के खिलाफ शानदार स्ट्राइकिंग का नमूना पेश किया था, लेकिन उनकी 9 करियर जीतों में से 7 सबमिशन से आई हैं। ऐसे में वो अपने प्रतिद्वंदी को ग्राउंड पर ले जाकर मात देने का प्रयास करेंगे।

ग्राउंड गेम क्वोन के खेल की कमजोरी रहा है, लेकिन उन्होंने मुकाबले से पहले इस बात पर जोर दिया है कि वो सभी तरह से तैयार रहेंगे।

दक्षिण कोरियाई एथलीट इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके किसी भी हाथ का वार प्रतिद्वंदी को चारों खाने चित कर सकता है और वो करियर की 11वीं नॉकआउट जीत हासिल कर मौजूदा बेंटमवेट किंग फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ टाइटल मैच हासिल करना चाहेंगे।

हू योंग Vs. वू सुंग हूं

चीन के हू योंग और दक्षिण कोरिया के वू सुंग हूं इवेंट में MMA एक्शन की शुरुआत करेंगे।

दोनों ही फाइटर्स को स्ट्राइकिंग और नॉकआउट के लिए जाना जाता है और एक दूसरे पर जीत हासिल कर डिविजन में आगे बढ़ना चाहेंगे।

हू ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे युस्ताकियो को एक पंच में नॉकआउट कर हासिल की थी, वहीं वू ने पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर युया वाकामत्सु को हराकर करियर की आठवीं स्टॉपेज जीत दर्ज की।

दोनों ही एथलीट्स दिखा चुके हैं कि उनमें दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आगे बढ़ने के लिए हर स्किल मौजूद है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.