6 बड़ी बातें जो हमें ONE 170: Tawanchai Vs. Superbon II से पता चलीं

Marcelo Garcia Masakazu Imanari ONE 170 29

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में हुए ONE 170: Tawanchai vs. Superbon II में शुरुआत से लेकर अंत तक 12 मुकाबलों में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

24 जनवरी अब वो तारीख हो गई है, जो मॉय थाई, MMA, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग में लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

आइए जानते हैं कि ONE 170 से क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

तवनचाई ने अपने खिताब को डिफेंड कर आलोचकों को चुप किया

तवनचाई पीके साइन्चाई ने ONE 170 में सुपरबोन के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड कर ढेर सारे मुंह पर ताला जड़ दिया।

तवनचाई के बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन के सामने सुपरबोन की एक ना चली। उन्होंने दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत हासिल की। अब उनकी नजरें सुपरबोन के किकबॉक्सिंग खिताब पर टिक गई हैं ताकि वो दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन बन पाएं।

तवनचाई 2024 की चुनौतियों को पार कर इस साल इतिहास रचने की ताक में रहेंगे।

फैब्रिसियो एंड्राडे की MMA में यादगार वापसी

ONE 170 के को-मेन इवेंट में फैब्रिसियो एंड्राडे ने क्वोन वोन इल को बॉडी शॉट लगाकर उसी अंदाज में हराया, जैसे पहले मैच में मात दी थी।

इसकी खास बात ये रही कि ये मुकाबला पिछले की तुलना में 20 सेकंड पहले केवल 42 सेकंड में खत्म हो गया। एंड्राडे ने जीत के बाद कहा कि वो इस साल अपने खिताब को डिफेंड करते हुए ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहना चाहते हैं।

“वंडर बॉय” के करियर में आई आठ स्‍टॉपेज जीतों ने उनकी फिनिशिंग की क्षमता को भी साबित कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बेंटमवेट MMA एथलीट के रूप में खुद को स्थापित किया है।

नबील अनाने ने मौके को अच्छे तरीके से भुनाया

थाई-अल्जीरियाई सनसनी नबील अनाने ने निको कैरिलो के खिलाफ मिले ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के मौके का भरपूर फायदा उठाया।

20 वर्षीय स्टार ने कैरिलो को लगातार तीन नॉकडाउन कर आश्चर्यजनक जीत हासिल की और अंतरिम चैंपियन बने।

इस जीत के साथ उन्होंने मार्च में होने वाले ONE 172: Takeru vs. Rodtang इवेंट में मौजूदा डिविजनल चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच भी बुक कर लिया है। इस फाइट को जीतने वाला एथलीट अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन जाएगा।

बैमपारा कौयाटे ने वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ बढ़ाए कदम

बैमपारा कौयाटे ने साबित किया कि ONE Fight Night 23 में ल्यूक लेसेई के खिलाफ आई उनकी TKO जीत कोई तुक्का नहीं थी, जब उन्होंने पहले राउंड में “स्मोकिन” जो नाटावट को हराया।

कौयाटे ने नाटावट को तीन बार नॉकडाउन कर तकनीकी नॉकआउट जीत अपने नाम की। ये तो तवनचाई, नाटावट के खिलाफ अपने दो मैचों में भी नहीं कर पाए थे।

दो रैंक के कंटेंडर नाटावट को पराजित करने के बाद यकीनन कौयाटे ने उनका स्थान ले लिया है और तवनचाई को संदेश भेजा है कि वो अब खिताब के लिए आ रहे हैं।

एस्टुपिनन भाइयों की दमदार जीत

जोहान एस्टुपिनन और जॉर्डन एस्टुपिनन के लिए ONE 170 बहुत ही खास रहा और उन्होंने क्रमश: जोहान गज़ाली और फ्रेडी हैगर्टी को दिलचस्प फ्लाइवेट मॉय थाई मैचों में शिकस्त दी।

जॉर्डन ने इवेंट की पहली बाउट में सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की। उनके डेब्यू में बड़े भाई के स्टाइल की पूरी झलक देखने को मिली।

जोहान की बात करें तो गज़ाली के खिलाफ उनकी बाउट काफी दिलचस्प रही। कोलंबियाई स्टार ने एक नॉकडाउन से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की।

मार्सेलो गार्सिया ने अपनी वापसी से दुनिया को प्रेरित किया

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) के महानतम एथलीट मार्सेलो गार्सिया ने 14 साल एक्शन से दूर रहने के बाद मासाकाज़ू इमानारी के खिलाफ ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में वापसी की और शानदार अंदाज में उसे जीता।

ये जीत ना सिर्फ उनके लिए खास है बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक भी है क्योंकि 42 वर्षीय सुपरस्टार पेट के कैंसर को मात देने के बाद मैट पर उतरे थे।

उनके इस यादगार कारनामे को खेल जगत की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक के रूप में याद रखा जाएगा।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.