5 विमेंस मार्शल आर्ट्स स्टार जो बहुत शानदार ट्रेनिंग वीडियोज़ पोस्ट करती हैं

Wondergirl Fairtex Jackie Buntan FISTS OF FURY 1920X1280 10 768x512

ONE Championship की महिला फाइटर्स सर्कल में अपने अगले मुकाबलों की तैयारी के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत में जुटी रहती हैं और वो अपनी प्रगति को फैंस के साथ साझा भी करती हैं।

इससे ONE के ग्लोबल फैंस को अंदाजा होता है कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की एलीट लेवल की फाइटर बनने में किस तरह की मेहनत करनी पड़ती है।

आइए ऐसी ही पांच महिला फाइटर्स पर नजर डालते हैं, जिनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बेहतरीन ट्रेनिंग टिप्स से भरी हुई है।

#1 लारा फर्नांडीज

कुछ एथलीट्स सिर्फ अपने ट्रेनिंग सेशन से चुनिंदा पलों को शेयर करते हैं, जबकि ONE में डेब्यू करने जा रही लारा फर्नांडीज की बात अलग है क्योंकि उनकी काफी सारी वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि उनके कोच उन्हें कड़ा फीडबैक दे रहे होते हैं।

यकीनन इससे फर्नांडीज को 22 जुलाई को होने वाले ONE 159 में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड के खिलाफ होने वाले ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए तैयारी में मदद मिलेगी।

फैंस देख सकते हैं कि स्पेनिश स्टार ने अपनी ट्रेनिंग को और कड़ा कर दिया है और वो अपने फुटवर्क व स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशंस पर काफी ध्यान दे रही हैं।

WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को जहां भी मौका मिल रहा है, वहां ट्रेनिंग कर रही हैं ताकि सर्कल में दिग्गज स्टार को मात देकर चैंपियनशिप को अपने नाम कर सकें। फिर चाहे उन्हें सेशन रिंग के अंदर हो रहे हों, घास पर या फिर चाहे किसी खाली कॉन्फ्रेंस रूम में।

#2 नट जारूनसाक 

नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक ने भले ही मॉय थाई चैंपियन के रूप में इंस्टाग्राम पर अपना नाम बनाया हो, लेकिन MMA में आने के बाद से वो लगातार अपने फैंस के लिए ग्रैपलिंग की ट्रेनिंग की क्लिप्स शेयर कर रही हैं।

मई महीने में हुए ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में भारत की ज़ेबा “फाइटिंग क्वीन” बानो के खिलाफ हुई उनकी हालिया फाइट करीब डेढ़ मिनट से भी कम समय तक चली। युवा थाई सनसनी ने अपनी प्रतिद्वंदी को क्लिंच किया और फिर मैट पर गिरा दिया। फिर उन्होंने बानो पर आर्मबार लगाया और पहले राउंड में टैप आउट करवाकर जीत सुनिश्चित की।

इस फाइट से पहले तक वंडरगर्ल ने इस्टाग्राम पर काफी सारी वीडियोज़ शेयर कीं, जिनमें उनकी मॉय थाई स्किल्स का मिश्रण ग्राउंड गेम के साथ देखा जा सकता था।

इसके अलावा वंडरगर्ल के फॉलोवर्स को उन वीडियोज़ में उनकी छोटी बहन और साथी फाइटर एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक भी देखने को मिलीं।

#3 जैकी बुंटान

जिस तरह की ट्रेनिंग की वीडियोज़ जैकी बुंटान पोस्ट करती हैं, शायद वैसी कोई ही दूसरी फाइटर करती हो। वो ना सिर्फ अपने कोच ब्रायन पोपजॉय के साथ पैड पर कई गई ट्रेनिंग की वीडियोज़ शेयर करती हैं, बल्कि अपनी स्ट्रेंथ, कंडीशनिंग रूटिन और बैग वर्क के सेशन भी साझा करती हैं।

इसी कड़ी ट्रेनिंग के दम पर फिलीपीना-अमेरिकी एथलीट ने ONE में 3-1 का रिकॉर्ड कायम किया है। इस दौरान बुंटान ने मजबूत प्रतिद्वंदियों जैसे वंडरगर्ल और एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को मात दी है।

उनके हालिया मुकाबले की बात करें तो अप्रैल महीने में हुए ONE: Eersel vs. Sadikovic में उन्होंने पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए स्मिला संडेल को पांच राउंड्स तक कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, उन्हें इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

हर राउंड की ट्रेनिंग बुंटान को एक खतरनाक फाइटर बनाती जा रही है और उनके विकास के गवाह फैंस इंस्टाग्राम पर बन सकते हैं।

#4 डेनियल केली

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर होने के बावजूद डेनियल केली का मानना है कि मार्शल आर्ट्स में उनकी यात्रा की सिर्फ अभी शुरुआत ही हुई है, खासकर ONE Championship में डेब्यू के बाद।

केली ने अपनी मार्शल आर्ट्स स्किल्स से सभी का मन मोह लिया था, जब उन्होंने ONE X में हुए सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में जापानी MMA दिग्गज मेई यामागुची का सामना किया था। भले ही वो मुकाबला ड्रॉ रहा हो, लेकिन ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें लगातार फिनिश के मौके तलाशने के लिए 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस दिया था।

उनकी इंस्टाग्राम वीडियोज़ में सबमिशन ग्रैपलिंग मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग की झलकियां साफ देखी जा सकती हैं। वो काफी सारे कॉम्बिनेशंस का इस्तेमाल करती हैं, जिससे वो अपनी प्रतिद्वंदी को सबमिट या फिर मैट पर नीचे गिराने का काम करती हैं।

हाल ही में केली ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मुकाबले करने की इच्छा जाहिर की है। अब इसकी घोषणा कभी भी हो, वो इसका खुलासा जरूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करेंगी।

#5 एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़

ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से सर्कल से ब्रेक लिया था। लेकिन वो फिर भी सावधानी पूर्वक ट्रेनिंग जारी रखे हुए थीं और वीडियोज़ को इंस्टाग्राम पर साझा करती थीं।

पिछले अगस्त 2020 में ONE: A NEW BREED में हुए अपने ONE डेब्यू में रोड्रीगेज़ ने स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। ब्राजीलियाई स्टार ने क्लिंच में काफी मजबूती दिखाई और ताकतवर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस का इस्तेमाल कर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

अब वो एक बेटे की मां बन गई हैं और दोबारा पूरी तरह से ट्रेनिंग पर लौट आई हैं। वो ONE 159 में टॉड और फर्नांडीज़ के बीच होने वाले मुकाबले पर करीब से नजर बनाकर रखेंगी क्योंकि उन्हें विजेता के साथ यूनिफिकेशन बाउट में भिड़ना पड़ सकता है।

रोड्रीगेज़ ना सिर्फ इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रेनिंग की वीडियोज़ पोस्ट करती हैं बल्कि वो थाईलैंड के फुकेत में ONE वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर अपनी जिंदगी के खास पल भी साझा करती हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6