ONE Fight Night 20 में डेब्यू करने जा रहीं BJJ मेगास्टार मायसा बास्तोस से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें

Mayssa Bastos2

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) की दुनिया में मायसा बास्तोस के ONE Championship डेब्यू की चर्चा जोरों पर है।

शनिवार, 9 मार्च को होने वाले ONE Fight Night 20: Todd vs. Phetjeeja में 26 वर्षीय सनसनी का सामना जापानी स्टार काने यमाडा से एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में होगा।

इससे पहले कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में इवेंट शुरु हो, आइए इस टॉप BJJ सुपरस्टार के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

#1 हल्के वेट क्लास की दमदार फाइटर

2018 में ब्लैक बेल्ट हासिल करने वालीं बास्तोस ने खुद को इस खेल के हल्के भार वर्गों (118 पाउंड या उससे नीचे) में एक बहुत ही घातक एथलीट साबित किया है।

लगभग सभी बेल्ट वर्ग में उन्होंने हर बड़ी प्रतियोगिता में जीत हासिल की है।

ब्राजीलियाई स्टार गी (मैच के दौरान पहने जाने वाली कॉस्ट्यूम) में चार बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन, तीन बार की IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन और इसके अतिरिक्त कई बार की पैन अमेरिकन, ब्राजीलियाई नेशनल और यूरोपियन चैंपियन हैं।

वहीं बास्तोस अपने नेचुरल भार वर्ग में ब्लैक बेल्ट एथलीट के रूप में नो-गी प्रतियोगिता में अभी तक अपराजित हैं।

#2 उन्हें अपने से बड़ी फाइटर्स से भिड़ने में कोई डर नहीं

भले ही वो हल्के भार वर्ग में मुकाबला करती हैं, लेकिन निटेरोई निवासी एथलीट खुद को अपने से बड़ी एथलीट्स के खिलाफ परखने से नहीं डरतीं।

बास्तोस को ब्लैक बेल्ट के रूप में केवल दस बार हार का सामना करना पड़ा है और उनकी ज्यादातर हार अपने नेचुरल भार वर्ग के बाहर और वर्ल्ड क्लास प्रतियोगिता में आई हैं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने ऊपरी भार वर्ग में काफी सफलता भी हासिल की। उदाहरण के लिए, 2022 में बास्तोस ने 132-पाउंड डिविजन में ADCC साउथ अमेरिकन ट्रायल्स जीता। ऐसा करने के लिए उन्होंने अपने से 15 से 20 पाउंड ज्यादा भार वाली शीर्ष प्रतिद्वंदियों को हराया।

#3 जूडो से हुई शुरुआत

अब उन्हें अपने गतिशील और अति-आक्रामक गार्ड गेम के लिए जाना जाता है, लेकिन बास्तोस के कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत जूडो से हुई थी।

जब वो मात्र 12 साल की थीं, तब उन्होंने अपने पिता और बड़े भाई के नक्शे-कदम पर चलते हुए जूडो में हाथ आजमाया। इसके बाद उन्होंने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया।

#4 सर्वश्रेष्ठ के साथ ट्रेनिंग करती हैं

एक सच्ची मार्शल आर्टिस्ट बास्तोस ने दुनिया के टॉप ट्रेनर्स के साथ ट्रेनिंग की है। उन्होंने ब्राजील में जूलियो सीज़र परेरा की देखरेख में Grappling Fight Team के साथ शुरुआत की थी।

साल 2020 में वो उत्तरी अमेरिकी सर्किट पर मुकाबले करने की योजना बना रही थीं। इसके लिए वो न्यूयॉर्क आईं और फिर Unity Jiu-Jitsu में BJJ दिग्गज मुरिलो सेंटेना के साथ ट्रेनिंग की।

पिछले साल वो कैलिफोर्निया के कोस्टा मेसा आ गईं, जहां उन्होंने Art of Jiu-Jitsu में गिल्हेर्मे और राफा मेंडेस की देखरेख में ट्रेनिंग शुरु की, जिन्हें शायद मौजूदा समय की सबसे सर्वश्रेष्ठ टीम कहना गलत नहीं होगा।

#5 उन पर फिट बैठने वाला निकनेम

बास्तोस की प्रतिभा की वजह से ब्राजीलियाई मीडिया उन्हें “पेक्वेना नोटावेल” कहकर बुलाती हैं, जिसका अर्थ होता है “द रिमार्केबल लिटल वन।”

ये उपनाम उन पर फिट बैठता है। ब्लैक बेल्ट के रूप में 100 से ज्यादा जीत हासिल करने वाली एटमवेट सुपरस्टार जिउ-जित्सु की दुनिया में बहुत ही काबिलियत और तकनीक रखती हैं।

बास्तोस का ONE डेब्यू उनके करियर की एक नई और यादगार शुरुआत होगा।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)