ONE X में रीनियर डी रिडर के खिलाफ भिड़ंत से पहले BJJ लैजेंड आंद्रे गल्वाओ से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

AndreGalvao Gym Shot 1200X800 768x512

वर्तमान के सबसे बेहतरीन ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) एथलीट के रूप में पहचाने जाने के चलते आंद्रे गल्वाओ ने ONE Championship को जॉइन किया था।

अब ब्राजीलियाई आइकॉन ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू एक सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में करेंगे। डी रिडर ने अपनी पिछली जीत के बाद गल्वाओ को चुनौती दी थी।

MMA में डी रिडर भी एक वर्ल्ड क्लास सबमिशन स्पेशलिस्ट हैं, लेकिन ONE X में शनिवार, 26 मार्च को होने वाले मुकाबले को लेकर कई फैंस ये सोच रहे हैं कि क्या उन्होंने अपने मुहं से बड़ा निवाला रखने की कोशिश तो नहीं की है।

ऐसा इसलिए क्योंकि गल्वाओ ने दुनिया के सबसे बेहतरीन से बेहतरीन एथलीट्स को ग्राउंड पर हराया है और अब वो “द डच नाइट” का नाम भी उसी लिस्ट में शामिल करना चाहते हैं।

ऐसे में “डेको” के बारे में ये वो चीजें हैं, जो सिंगापुर इंडोर स्टेडियम के सर्कल में उतरने से पहले आप जरूर जानना चाहेंगे।

#1 शुरुआत बहुत मुश्किलों भरी रही

गल्वाओ ब्राजील के साओ पाउलो के रहने वाले हैं और उनका परिवार बिल्कुल भी धनवान नहीं था। ऐसे में उन्होंने अपना बचपन ज्यादातर बाहर ही गुजारा था।

उन्होंने केवल 12 साल की उम्र में ही जूडो और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सीखने शुरू कर दिए थे, लेकिन 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग रोक दी थी क्योंकि उनके पिता की नौकरी चली गई थी और परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था।

उस वक्त युवा गल्वाओ ने लोकल फार्मेसी पर काम किया, ताकि वो अपने पांच भाई-बहनों के लिए कुछ पैसे जुटा सकें। इसने उनके मन में अपने काम के प्रति बहुत सम्मान भर दिया और करीब तीन साल के बाद उन्होंने फिर से BJJ सीखने के लिए वापसी की।

#2 आंद्रे 7 बार के BJJ चैंपियन हैं

लुइस डगमार के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करते हुए ये साफ हो गया था कि गल्वाओ में BJJ के लिए गजब की प्रतिभा है। ऐसे में उनके कोच ने उन्हें लैजेंड्री फर्नांडो “टेरेरे” ऑगस्टो के पास सीखने के लिए भेजा, जो कि अपने समय के सबसे महान प्रतियोगियों में से एक थे। 

“डेको” ने अपने नए प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में सीखना शुरू किया और फिर देखते ही देखते वो इस खेल के सबसे शानदार एथलीट्स में से एक बन गए।

ब्लू बेल्ट से शुरू करते हुए उन्होंने IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने तक के हर स्तर पर अपना कौशल दिखाया और उसके बाद गल्वाओ ने ब्लैक बेल्ट के तौर पर 5 बार वर्ल्ड टाइटल्स पर कब्जा किया।

कमाल की बात ये है कि उनकी जीत का सिलसिला साल 2005 से 2017 तक जारी रहा, वो भी तब तक जब उन्होंने कई साल तक इस खेल से दूरी बनाए रखी थी।

#3 ADCC पर कायम रखा दबदबा

2011 में गल्वाओ ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दिखाया। उन्होंने ADCC, जिसे दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सबमिशन ग्रैपलिंग टूर्नामेंट कहा जाता है, में अपने भार वर्ग और एब्सोल्यूट डिविजन में अपना दबदबा कायम कर दिया।

उस सफलता के बाद उन्हें 2013 में सुपरफाइट में मुकाबले करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

और उसी साल ब्राउलियो एस्टिमा को हराने के बाद से उन्होंने ADCC इवेंट में अपनी टॉप पोजिशन को बरकरार बनाए रखा। इस तरह वो चार बार सुपरफाइट जीतने वाले एकमात्र एथलीट बन गए।

#4 दुनिया की सबसे बेहतरीन BJJ टीमों में से एक को चलाते हैं

2008 में गल्वाओ ने अगली जनरेशन को कोचिंग देने के साथ अपने प्रतियोगी करियर को साथ में आगे बढ़ाने के लिए रमोन लेमोस के साथ अपनी टीम Atos Jiu-Jitsu को स्थापित किया।

Atos अब दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक है और 39 साल के गल्वाओ ने बेहतरीन ग्रैपलर्स की एक लंबी कतार को तैयार करने में अपना बड़ा योगदान दिया है।

मेंडेस ब्रदर्स, हाल ही में ONE ने रुओटोलो ब्रदर्स के साथ करार किया, कायनन डुआर्टे, लुकस बारबोसा और कई अन्य ग्रैपलर्स इस सूची में शामिल हैं।

#5 MMA में भी हाई लेवल एक्सपीरियंस

ग्रैपलिंग में अपनी सभी उपलब्धियों के साथ गल्वाओ ने हाई लेवल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों में भी हिस्सा लिया है।

2008-10 से उन्होंने अपनी अन्य कोशिशों पर ध्यान लगाने के लिए रिटायर होने से पहले जापान और उत्तरी अमेरिका के कुछ सबसे बड़े प्रोमोशन में मुकाबले किए।

हालांकि, जब उन्होंने 2021 में ONE के साथ करार किया तो ब्राजीलियन एथलीट ने खुलासा किया कि वो MMA में भी लौटने की योजना बना रहे हैं और वो ये कर दिखाएंगे कि उनके पास अब भी वो सबकुछ है, जो सभी तरह के कॉम्बैट स्पोर्ट में मुकाबले करने के लिए जरूरी होता है। 

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)