5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 6 से पता चलीं

Superbon Singha Mawynn and Chingiz Allazov attacks each other

ONE Championship ने 2023 की शुरुआत ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazov के धमाकेदार एक्शन के साथ की, जो 14 जनवरी को बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में हुआ।

3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों ने इवेंट को हेडलाइन किया, 2 नए वर्ल्ड चैंपियंस भी देखने को मिले और अन्य सभी एथलीट्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए शो को यादगार बनाने में अहम योगदान दिया।

अब 2023 की शुरुआत हो चली है और यहां आप जान सकते हैं उन 5 चीज़ों के बारे में, जो हमें ONE Fight Night 6 से पता चली हैं।

अलाज़ोव ने खुद को दुनिया का बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर साबित किया

चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ मैच में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट ही अकेली ऐसी चीज़ नहीं थी, जिसे सुपरबोन सिंघा माविन ने दांव पर लगाया था। थाई सुपरस्टार की बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर होने की विरासत भी दांव पर लगी थी। इस मैच को “चिंगा” ने जबरदस्त अंदाज में जीता।

29 वर्षीय एथलीट ने शुरुआत से सुपरबोन को पीछे धकेलने की कोशिश की, जिसके कारण थाई स्टार लय हासिल नहीं कर पा रहे थे। वहीं दूसरे राउंड में एक सुपरमैन पंच के प्रभाव ने सुपरबोन को झकझोर दिया था और उसके बाद अलाज़ोव ने राइट हैंड लगाकर मैच का पहला नॉकडाउन स्कोर किया।

हालांकि सुपरबोन खड़े हो गए, लेकिन फाइट दोबारा शुरू होने के बाद वो दोबारा नॉकडाउन हो गए। “चिंगा” को आभास हो चला था कि मैच का अंत नजदीक है इसलिए उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन पर एक और राइट हैंड लगाने के बाद अपनी जीत सुनिश्चित की। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया।

अलाज़ोव की 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक ने उन्हें ONE के सबसे बेस्ट फेदरवेट किकबॉक्सर्स में से एक बना दिया है। उनका रिकॉर्ड अब 60-5-1 का है और ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट जीतने का गौरव पहले ही हासिल कर चुके हैं।

फेदरवेट डिविजन में कई खतरनाक कंटेंडर्स मौजूद हैं इसलिए “चिंगा” के लिए आगे की राह आसान नहीं होगी। इसका मतलब ये नहीं कि अलाज़ोव शिकार करना छोड़ देंगे। अपनी जीत के बाद उन्होंने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल को ललकारा और ये मैच 2023 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक साबित हो सकता है।

रोडटंग और सुपरलैक की भिड़ंत हो सकती है

ONE को जॉइन करने के बाद फ्लाइवेट सुपरस्टार्स सुपरलैक कियातमू9 और रोडटंग जित्मुआंगनोन लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। ONE Fight Night 6 में उनकी जीत ने इशारा दे दिया है कि वो 2023 में एक या उससे ज्यादा बार आमने-सामने आ सकते हैं।

सुपरलैक ने कड़ी मशक्कत के बाद डेनियल पुएर्तस को सर्वसम्मत निर्णय से हराते हुए ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता है। इसी इवेंट में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग ने जिदुओ यिबु को हराकर 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ाए।

फैंस को दोनों वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर्स के बीच 2023 में धमाकेदार मुकाबला होने की उम्मीद होगी, फिर चाहे वो मॉय थाई में हो या किकबॉक्सिंग में या फिर दोनों खेलों में। रोडटंग vs. सुपरलैक मैच साल के सबसे धमाकेदार मुकाबलों में से एक बनने के अलावा मार्शल आर्ट्स जगह में धूम मचा सकता है।

मुसुमेची का शानदार प्रदर्शन जारी

ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची ने गंतुमूर बायनदुरेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर ग्रैपलिंग मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है।

हालांकि वो इस बार सबमिशन से फाइट को फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन 10 मिनट तक चले मैच में उन्होंने निरंतर अपने विरोधी पर अटैक करना जारी रखा था। मैच के सबसे बेहतरीन मूव्स में से एक तब आया, जब “डार्थ रिगाटोनी” ने माइकी लॉक लगाया, लेकिन बायनदुरेन ने दर्द से कराहने के बावजूद हार मानने से इंकार कर दिया था।

5 बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन ने खतरनाक मूव्स लगाने जारी रखे और सबमिशन ग्रैपलिंग के खेल को बढ़ावा भी दिया। अच्छी बात ये है कि ONE में अभी तक कोई एथलीट मुसुमेची को हराने के करीब भी नहीं पहुंच पाया है।

उन्होंने नए साल की शुरुआत शानदार अंदाज में की है और अब बड़ा सवाल ये है कि उनका अगला चैलेंजर कौन होगा। अगले महीनों में नए कंटेंडर्स उभर कर सामने आएंगे, लेकिन मुसुमेची उन्हें सबमिशन से हराकर उनके सपनों पर पानी फेरते रहेंगे।

आंग ला न संग ने 2023 की शुरुआत नॉकआउट जीत से की

जब आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने एंट्री ली तो इम्पैक्ट एरीना में मौजूद क्राउड उन्हें जबरदस्त तरीके से चीयर कर रहा था। म्यांमार के फैंस ने यहां आकर अपने हीरो को जमकर सपोर्ट किया।

Kill Cliff FC के स्टार ने 215-पाउंड कैचवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में जिल्बर्टो गल्वाओ को बिना समय गंवाए झकझोर दिया था।

अपने करियर की 20वीं जीत दर्ज करने और आठवीं बार पहले राउंड में अपने विरोधी को फिनिश करने से पहले “द बर्मीज़ पाइथन” ने गल्वाओ पर दमदार मूव्स लगाए। इस धमाकेदार जीत ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिलाया।

इस जीत ने साबित किया है कि आंग ला न संग 2023 की कठिन चुनौतियों के लिए तैयार हैं। उन्होंने पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में अपने अगले प्रतिद्वंदी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं किसी भी चुनौती को स्वीकारने को तैयार हूं। मैं ONE Championship का हिट मैन हूं।”

स्टैम्प फेयरटेक्स की किकबॉक्सिंग में धमाकेदार वापसी

स्टैम्प फेयरटेक्स को उम्मीद थी कि उनका सामना एटमवेट मिक्स्ड रूल्स सुपर-फाइट में अनीसा मेक्सेन से होगा, लेकिन असल में उन्हें किकबॉक्सिंग बाउट में फाइट करनी पड़ी। उनका शॉर्ट नोटिस पर मिली फाइट के ऑफर को स्वीकारने के बाद भी खुद से लंबी एथलीट के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना अविश्वसनीय रहा।

मेक्सेन अपने वेट मिस करने और हाइड्रेशन टेस्ट में फेल होने के कारण फाइट नहीं कर सकीं। दूसरी ओर, एकातेरिना वंडरीएवा भी वजन के कारण स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच से बाहर हो गई थीं, ऐसी स्थिति में एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक को एक नई प्रतिद्वंदी की जरूरत थी। इवेंट से केवल 24 घंटे पहले दोनों थाई एथलीट्स ने स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मैच में फाइट करने के लिए हामी भरी थी।

जारूनसाक के पास लंबाई, रीच और ज्यादा वजन का फायदा उठाने का मौका था, लेकिन स्टैम्प ने दमदार काउंटर मूव्स लगाते हुए बढ़त बनाए रखी। 25 वर्षीय एथलीट ने “सुपरगर्ल” की ओर से आ रहे दबाव के खिलाफ सब्र से काम लिया और अंत में विभाजित निर्णय से जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

ये करीब 3 सालों के बाद उनका पहला किकबॉक्सिंग मैच था, इसके बावजूद उन्होंने दिखाया कि वो क्यों इस खेल की बेस्ट एथलीट्स में से एक हैं। पूर्व ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के प्रदर्शन ने साबित किया है कि खेल चाहे कोई भी हो, लेकिन वो चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने के लिए तैयार हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)