ONE Championship के 5 सुपरस्टार्स ने अपने घर पर बच्चों के साथ किया वर्कआउट

Miesha_Tate_And_Daughter

कोरोना वायरस (Covid-19) एक महामारी बन चुका है, जो लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है। कई देशों की सरकारों ने सार्वजनिक स्थानों को कुछ दिन बंद रखने के आदेश दिए हैं जिनमें मार्शल आर्ट्स जिम और ट्रेनिंग सेंटर्स भी शामिल हैं।

सौभाग्य से, अपने बच्चों की मदद लेकर ONE Championship के कुछ सुपरस्टार्स ने इस खाली समय में भी ट्रेनिंग करने का रास्ता ढूंढ लिया है।

ONE के कई बड़े स्टार्स घर पर ही ट्रेनिंग कर रहे हैं, उन्हें जो कुछ भी मिल रहा है वो उससे अभ्यास कर रहे हैं।

बॉडीवेट वर्कआउट्स और मूवमेंट ड्रिल्स कर एथलीट समय बिता रहे हैं। लेकिन जब एथलीट्स के बच्चे भी उनके होम वर्कआउट में दिलचस्पी दिखाने लगें तो भला उन्हें कैसे इससे दूर रखा जा सकता है।

यहाँ आप देख सकते हैं ONE के 5 सबसे चहेते मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स जो अपने बच्चों के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

#1 किंगड ने अपने बेटे के साथ किया पुश-अप चैलेंज

पूर्व ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डैनी “द किंग” किंगड अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के लिए पुश-अप चैलेंज की एक वीडियो बना रहे थे। लेकिन उनके बेटे ग्लूरडन एड्रियल भी इसका हिस्सा बनना चाहते थे।

इससे शायद फिलीपींस के स्टार के पुश-अप्स कुछ कम रह गए होंगे लेकिन अपने बेटे के साथ उन्हें वर्कआउट करते देखना एक बेहद प्यारा लम्हा रहा।

#2 वाकामत्सु को सिट-अप्स करने की प्रेरणा कैसे मिल रही

भले ही जापान की सरकार ने लोगों को अभी तक घर पर रहने के आदेश नहीं दिए हैं लेकिन काफी लोग आदेश आने से पहले ही खुद दूसरों के कॉन्टेक्ट से बचने के लिए घर पर रह रहे हैं।

फ़्लाइवेट सेंसेशन युया वाकामत्सु ने परिवार की जिम्मेदारियों के बीच फिट रहने का रास्ता ढूंढ लिया है। वो अपने बेटे मुशाशी की मदद से खुद को सिट-अप्स करने की प्रेरणा दे रहे हैं।

#3 फोलायंग का घर में लेग वर्कआउट

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के लिए उनका खुद का बॉडीवेट कम पड़ रहा था।

बागियो शहर से आने वाले फोलायंग अपनी दोनों बेटियों और पत्नी के साथ मौजूद रहे। Team Lakay के स्टार अपनी बड़ी बेटी को लेग वर्कआउट के लिए ज्यादा वजन के रूप में प्रयोग में ला रहे थे।

#4 सपुत्र को स्क्वॉट करने के लिए मिला एक्सट्रा वेट

इंडोनेशियाई रेसलिंग स्टार एको रोनी सपुत्र स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए अपने 2 वर्षीय बेटे क्लिओन की मदद ले रहे हैं।

Evolve टीम के एथलीट स्क्वॉट कर रहे हैं और इस बीच उन्होंने ज्यादा वजन के लिए अपने बेटे को कंधों पर बिठाया हुआ है।

#5 टेट को झेलनी पड़ी ‘समस्या’

ONE Championship की वाइस प्रेसिडेंट मीशा टेट घर पर सिंपल बॉडीवेट वर्कआउट कर समय व्यतीत कर रही हैं लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी बेटी द्वारा प्रतिद्वंदिता का सामना करना पड़ा क्योंकि वो उन्हें वर्कआउट नहीं करने दे रही हैं।

इस लिस्ट में अधिकतर बच्चे अपने माता-पिता के साथ एक्सरसाइज़ का हिस्सा बन उस मोमेंट को एंजॉय कर रहे हैं लेकिन टेट की बेटी उनमें से एक नहीं हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled