ONE: Eersel vs. Sadikovic के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Bokang Masunyane Rene Catalan BIG BANG 12 768x512

ONE: Eersel vs. Sadikovic में ONE Championship रोस्टर के कई बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट्स परफॉर्म कर रहे होंगे।

वहीं जब 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीतने का मौका हो तो शुक्रवार, 22 अप्रैल को ये सभी एथलीट्स शानदार अंदाज में फाइट्स को फिनिश करना चाहेंगे।

लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां देखिए ONE: Eersel vs. Sadikovic के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 मासूनयाने की हेडकिक ने कैटलन को फिनिश किया

बोकांग मासूनयाने का ग्रैपलिंग गेम शानदार है, जिसकी मदद से वो MMA में 8-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं, लेकिन दिसंबर 2020 में दक्षिण अफ्रीकी एथलीट ने दिखाया था कि उनकी स्ट्राइकिंग भी खतरनाक है।

ONE: BIG BANG में हुए उस मैच में कई बार के वुशु वर्ल्ड चैंपियन रेने कैटलन ने “लिटल जायंट” पर कई कॉम्बिनेशंस और स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन ये रणनीति उन्हीं पर भारी पड़ने वाली थी।

शुरुआत में मासूनयाने की लेफ्ट हेड किक अपना निशाना चूक गई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने “द चैलेंजर” के मिडसेक्शन पर नी-स्ट्राइक लगाई।

27 वर्षीय स्टार ने कैटलन के टेकडाउन को विफल करते हुए जगह बनाई और अगले ही पल उनकी लेफ्ट किक उनके विरोधी के जबड़े पर जाकर लैंड हुई।

फिलीपीनो एथलीट अगले ही पल अपनी सुधबुध खो बैठे और “लिटल जायंट” ने केवल 37 सेकंड में अपनी जीत पक्की की।

मासूनयाने अब #1 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर हैं और 22 अप्रैल को वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच में #2 रैंक के कंटेंडर जैरेड “ड मंकी गॉड” ब्रूक्स को भी उसी अंदाज में फिनिश करना चाहेंगे।

हालांकि अभी कुछ ऑफिशियल नहीं हुआ है, लेकिन इस मैच के विजेता को जोशुआ पैचीओ के खिलाफ टाइटल शॉट मिलने की संभावनाएं अधिक होंगी।

#2 मेक्सेन का डेब्यू मैच में मास्टरक्लास परफॉर्मेंस

अनीसा मेक्सेन ने ONE में दुनिया की सबसे महान पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर के रूप में एंट्री ली थी और वो ONE: EMPOWER में अपने डेब्यू मैच में क्रिस्टीना मोरालेस को हराकर फैंस की उम्मीदों पर खरी भी उतरीं।

“C18” ने शुरुआत में खतरनाक कॉम्बिनेशंस लगाए, वहीं मोरालेस उनके प्रभाव को झेलती रहीं। स्पैनिश स्टार ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन मेक्सेन को ज्यादा क्षति नहीं पहुंचा सकीं।

दूसरे राउंड में मोरालेस के पंच ठीक निशाने पर लैंड होने लगे थे, जिसके कारण फ्रेंच-अल्जीरियाई एथलीट को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। मगर एक बार फिर लय प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपनी विरोधी को अटैक करने का मौका ही नहीं दिया।

मेक्सेन ने राइट हाई किक, खतरनाक हुक्स और स्ट्रेट राइट भी लगाए। 7 बार की वर्ल्ड चैंपियन को अंदाजा हो चला था कि मैच का अंत नजदीक है, इसलिए उन्होंने 2 हुक्स और लगाए, जिनके प्रभाव से उनकी प्रतिद्वंदी मैट पर जा गिरीं।

मोरालेस ने 8-काउंट का जवाब दिया, लेकिन उन्हें लड़खड़ाने की हालत में देखते हुए रेफरी ने दूसरे राउंड में 2 मिनट 27 सेकंड के समय पर फाइट को समाप्त घोषित कर दिया।

अब 22 अप्रैल को “C18” मॉय थाई में आकर एस्टोनिया की मैरी “स्नो लैपर्ड” रूमेट से भिड़ेंगी।

#3 इरसल ने एंजोकुआनी को फिनिश किया

रेगिअन इरसल ने ग्लोबल स्टेज पर कई यादगार फाइट्स की हैं, लेकिन फरवरी 2019 में ONE: CALL TO GREATNESS में उनकी एंथनी एंजोकुआनी के खिलाफ जीत सबसे खास रही।

मौजूदा ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अपनी बेस्ट फॉर्म में नजर आए। जब भी नाइजीरियाई स्टार ने उनकी रीच से दूर जाने की कोशिश की तब इरसल आगे आकर उन्हें अपनी ताकत से वाकिफ करा रहे थे।

जब भी उन्होंने एक-दूसरे के पास आकर अटैक किया, तब “द इम्मोर्टल” ने नी, पंच और किक्स की मदद से अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाई। उन्होंने 42 वर्षीय एथलीट के डिफेंस को चीरते हुए दूसरे राउंड में 1 मिनट 3 सेकंड के समय पर जीत हासिल की।

Sityodtong Amsterdam टीम के स्टार ने अपने विरोधी को पीछे धकेला, हुक्स लगाए, वहीं शॉर्ट राइट और उसके बाद लीवर के हिस्से पर लगी नी के प्रभाव से एंजोकुआनी मैट पर जा गिरे।

एंजोकुआनी 8-काउंट का जवाब नहीं दे पाए, जो इरसल की ONE Super Series में दूसरी जीत रही।

उस जीत से अगले मैच में डच-सूरीनामी एथलीट ने लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता और अब 22 अप्रैल को आरियन सादिकोविच के खिलाफ डिफेंड करने सर्कल में उतरेंगे, जो उनका चौथा टाइटल डिफेंस भी होगा।

#4 विलियम्स के बॉडी शॉट को झेल नहीं पाए डेडामरोंग

ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर डेनियल विलियम्स ने मॉय थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन को अपने डेब्यू मैच में 3 राउंड्स तक कड़ी टक्कर दी थी। उनकी भिड़ंत को 2021 की ONE Super Series फाइट ऑफ द ईयर भी कहा गया।

वहीं ONE: BAD BLOOD में पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने MMA में आकर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्हें पूर्व स्ट्रॉवेट किंग डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक पर जीत मिली।

डेडामरोंग मॉय थाई लैजेंड हैं, लेकिन “मिनी टी” को अपनी स्टैंड-अप स्किल्स पर भरोसा था। 28 वर्षीय स्टार ने बेहद चतुराई भरे अटैक किए, स्ट्राइक्स लगाईं और सावधानी से डेडामरोंग की अटैकिंग रेंज से बाहर भी आए।

अंततः एक पंच ने इस फाइट को फिनिश किया था। थाई एथलीट ने लेफ्ट राउंडहाउस किक लगाने की कोशिश की, लेकिन विलियम्स ने उसे ब्लॉक करते हुए उनकी बॉडी पर खतरनाक राइट हैंड लगाया।

इस पंच के प्रभाव से डेडामरोंग मैट पर जा गिरे।

अब 22 अप्रैल को जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट नामिकी कावाहारा को हराकर “मिनी टी” अपने शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगे।

#5 हैरिसन की पावर और आक्रामकता के आगे मोहम्मद ने घुटने टेके

जनवरी 2020 में ONE: A NEW TOMORROW में लियाम हैरिसन ने मोहम्मद बिन महमूद को हराकर दिखाया था कि वो किस वजह से 6 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं।

इंग्लिश स्टार के शॉट्स एकदम परफेक्ट रहे और पहले राउंड में 2 मिनट 3 सेकंड के समय पर जीत दर्ज करने के बाद उनके चेहरे पर थोड़ी भी शिकन नहीं थी।

शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे के गेम को परखने की कोशिश की, लेकिन एक बार अटैक शुरू करने के बाद हैरिसन ने पीछे हटने का नाम ही नहीं लिया।

“हिटमैन” ने अपने विरोधी को पीछे धकेलते हुए लीवर शॉट लगाया जिसने मोहम्मद को झकझोर दिया। “जॉर्डन बॉय” ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन हैरिसन के लेफ्ट हुक के प्रभाव से वो मैट पर गिरे हुए नजर आए।

मलेशियाई एथलीट ने काउंट का जवाब दिया, मैच दोबारा शुरू हुआ लेकिन कुछ देर बाद ही ब्रिटिश एथलीट के पंच और एल्बोज़ के कारण वो एक बार फिर नॉकडाउन हो गए।

किसी तरह “जॉर्डन बॉय” दोबारा खड़े हुए, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। “हिटमैन” ने एक बार फिर अपने विरोधी को नॉकडाउन करते हुए नॉकआउट से इस मैच को जीता।

अब 22 अप्रैल को Bad Company टीम के स्टार का सामना बेंटमवेट बाउट में मुआंगथाई पीके.साइन्चे से होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400