5 कारण क्यों स्टैम्प ONE Fight Night 10 में मैच के बाद उत्तर अमेरिका में सुपरस्टार बन सकती हैं

Stamp Fairtex Anna Jaroonsak ONE Fight Night 6 1920X1280 91

ONE Championship की सबसे लोकप्रिय एथलीट्स में से एक के रूप में स्टैम्प फेयरटेक्स का नाम सामने आता है। 6 मई को थाई सनसनी के पास उत्तर अमेरिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का एक बेहतरीन मौका होगा।

पहली बार अमेरिकी धरती पर संगठन के इवेंट की एक महत्वपूर्ण MMA बाउट में 3-स्पोर्ट सुपरस्टार की भिड़ंत ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में अमेरिकी फाइटर अलीस एंडरसन से होगी।

अमेरिका में कॉम्बैट स्पोर्ट्स के दीवानों में से कई Fairtex टीम की प्रतिनिधि से अच्छी तरह वाकिफ होंगे, लेकिन जो दर्शक उन्हें पहली बार मुकाबला करते हुए देखेंगे, वो भी उनके फैन बन जाएंगे।

आज हम यहां आपको वो 5 कारण बताने जा रहे हैं, जो पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर को अपनी स्किल और करिश्माई फाइटिंग स्टाइल की वजह से अमेरिका का और भी बड़ा स्टार बना सकते हैं।

#1 MMA की सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक

स्टैम्प ने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत “Rich Franklin’s ONE Warrior Series” में एक बेहतरीन मॉय थाई बैकग्राउंड के साथ की थी।

महज 5 साल की उम्र में ही “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” की ट्रेनिंग हासिल करने वाली पटाया की फाइटर के नाम 85 ऑल-स्ट्राइकिंग बाउट्स और उनमें कई प्रभावशाली जीत की लंबी सूची है। 

इनमें एक ही समय पर ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल करना भी शामिल है। हालांकि, कुछ सालों से उन्होंने अपना पूरा ध्यान MMA में लगाया हुआ है, लेकिन इससे पहले वो 2 खेलों की चैंपियन थीं।

#2 शानदार ग्रैपलिंग

जहां कुछ स्ट्राइकर्स ग्रैपलर्स का सामना ना करने की मंशा से MMA में जाते हैं, वहीं स्टैम्प ने खुद को ग्राउंड गेम में पूरी तरह डुबो लिया है।

25 साल की एथलीट ने पिछले साल जून में BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) में अपनी पहली पर्पल बेल्ट हासिल की थी और अब भी वो खुद के विकास के लिए कुछ टॉप लेवल के ट्रेनिंग पार्टनर्स और कोचों के साथ पसीना बहा रही हैं।

उनकी प्रगति काबिले तारीफ रही है। थाई एथलीट ने सर्कल के अंदर कुछ टॉप ग्रैपलर्स के खिलाफ अपना दबदबा बनाया है, यहां तक कि सबमिशन के जरिए दो जीत भी हासिल की हैं।

सबमिशन ग्रैपलिंग थाईलैंड की तुलना में अमेरिका में ज्यादा प्रचलित है इसलिए अगर अलीस एंडरसन के खिलाफ उनकी बाउट कैनवास पर जाती है तो अमेरिकी फैंस स्टैम्प की प्रतिभा से अवश्य ही प्रभावित होंगे। 

#3 MMA रैंक्स में टॉप पर

इसमें कोई दोराय नहीं कि वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग बैकग्राउंड और ग्रैपलिंग के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता की वजह से स्टैम्प ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। 

वहीं अन्य एथलीट्स को एक नए खेल में टॉप तक पहुंचने में अक्सर लंबा वक्त लगता है। स्टैम्प ने पहले ही साबित कर दिया कि वो एटमवेट MMA डिविजन की दिग्गजों के साथ शामिल हो सकती हैं।

उन्होंने दिसंबर 2021 में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री जीतने के लिए लगातार 3 जीत हासिल की थीं और फिर एंजेला ली को वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती दी।

हालांकि, वो डिविजन की लंबे समय तक क्वीन रहीं एंजेला के खिलाफ सफल नहीं हो पाईं। उनकी बाउट के दौरान एक मौका ऐसा भी आया था कि स्टैम्प ने ली को लगभग फिनिश कर दिया था और ये दिखा दिया था कि वो निश्चित ही वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का दमखम रखती हैं।

#4 स्टैम्प डांस

स्टैम्प की स्किल्स और गति उन्हें मुकाबले का भरपूर मजा लेने का मौका देती है लेकिन रेयोंग निवासी एथलीट का एंटरटेनमेंट बस यहीं समाप्त नहीं होता है।

उनका ऊर्जा से भरा हुआ वॉकआउट अद्भुत है, जो उनके परिचित ‘स्टैम्प डांस’ के साथ सर्कल में आने के दौरान दिखाई पड़ता है। 

थाई एथलीट जब भी मुकाबला जीतती हैं तो वो डांस के साथ अपनी खुशी जाहिर करना पसंद करती हैं। ऐसे में अमेरिकी फैंस Fairtex प्रतिनिधि को एक बार फिर से उनके चिर-परिचित मनोरंजक अंदाज में देख सकते हैं।

#5 सर्कल के बाहर भी मस्ती करने का मौका नहीं छोड़तीं

एंडरसन के साथ होने वाली उनकी बहुप्रतीक्षित बाउट की वजह से कई फैंस उनका सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल सकते हैं, जहां उन्हें फाइटर का मसखरा अंदाज देखने को मिल सकता है।

3-स्पोर्ट स्टार खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेती हैं और हमेशा हंसी-मजाक करना पसंद करती हैं।

आप उन्हें ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ प्रैंक करते, नाचते और मस्ती-मजाक करते हुए देखेंगे। वो अपनी कड़ी ट्रेनिंग को हल्की-फुल्की मसखरी के साथ मजेदार बनाए रखती हैं। 

स्टैम्प के चरित्र की ये एक ऐसी खासियत है, जो उन्हें दुनिया भर के फैंस की फेवरेट बनाए हुए है। 

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.